जोड़ों के दर्द को तुरंत छूमंतर करता है पालक का जूस, जानें पूरी रेसिपी

शरीर में आयरन और हिमोग्लोबिन बढ़ाने वाली को सबसे अच्छी सब्जी है तो वो पालक है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
जोड़ों के दर्द को तुरंत छूमंतर करता है पालक का जूस, जानें पूरी रेसिपी


शरीर में आयरन और हिमोग्लोबिन बढ़ाने वाली को सबसे अच्छी सब्जी है तो वो पालक है। इसमें न सिर्फ भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं, बल्कि पालक खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होता है। पालक ऐसी सब्जी है जिसमें शरीर के लिए जरूरी सभी पोषक तत्व पाये जाते हैं। पालक से कई तरह के व्यंजन बनाये जा सकते हैं। लेकिन पालक की सब्जी या दूसरी रेसिपी का सेवन आप रोज नहीं कर सकते हैं, लेकिन पालक का जूस बनाकर आप रोज पी सकते हैं। पालक के जूस का नाम सुनकर अगर आप नाक-भौं सिकोड़ रहे हैं तो पहले पूरी बात सुन लीजिए। इस जूस को आप बहुत ही आसान तरीके से स्वादिष्ट बना सकते हैं। शायद आपको न पता तो कि पालक गठिया और जोड़ों के दर्द से निजात दिलाता है। आइए जानते हैं गठिया और जोड़ों के दर्द में किस तरह फायदेमंद है पालक।

गठिया और जोड़ों का दर्द

पालक में विटामिन ए, सी, ई, के और बी कांप्लेक्स पाया जाता है। इसके साथ इसमें मैगनीज, कैरोटीन, आयोडीन, आयरन, मैग्नीशियम, सोडियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस और अमीनो एसिड भी पाया जाता है। ये सभी चीजें गठिया और जोड़ों के दर्द के मरीजों के लिए बहुत अच्छी होती हैं। गठिया और जोड़ों के दर्द के रोग अगर पालक का जूस पीते हैं तो उन्हें बहुत जल्दी अपने अंदर फर्क दिखने लगते हैं। पालक का जूस बहुत पतला न बनायें, नहीं तो इसमें मौजूद फाइबर नष्ट हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें : बवासीर में इन 6 चीजों का सेवन बढ़ा सकता है आपकी तकलीफ

कैसे बनाते हैं जूस

पालक का जूस बनाने के लिए आपको करीब 250ग्राम पालक की जरूरत है। अब इसे साफ पानी में अच्छी तरह साफ कर लें। अब 1 टमाटर, 2 आवंला, कुछ पुदीने और धनिया के पत्ते, आधा नींबू और थोड़ा सा काला नमक चाहिए। अब इन सब चीजों को एक साथ मिक्सी में डाल दें और इसका जूस बनाएं। ज्यादा पतला न बनाएं। याद रखें कि नमक और नींबू आपको अंत में डालना है। अब इसे एक बर्तन में निकाल कर काला नमक और नींबू डाल दें। आप खुद महसूस करेंगे कि ये जूस वाकई में बहुत स्वादिष्ट है।

कमाल है पालक का जूस

तनाव और अनियमित दिनचर्या के कारण आजकल ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ रही है, जिसके कारण दिल कमजोर हो रहा है। पालक का जूस रोज पीने से ब्लड प्रेशर की समस्या दूर हो सकता है। जिनको उच्च रक्तचाप की समस्या है उनके लिए यह बहुत ही फायदेमंद है। पालक के जूस में विटामिन सी होता है जिससे रक्तचाप सामान्य रहता है। हाई फोलिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट होने की वजह से पालक का जूस शरीर की होमोसिस्टीन के स्तर को कम करता है। दरअसल, खून में होमोसिस्टीन हार्मोन की अधिकता हो जाये तो ब्रेन हैमरेज का खतरा बढ़ जाता है। पालक का जूस पीने से इसका स्तर सामान्य रहता है।

इसे भी पढ़ें : जिम करने के बाद पिएं ये हेल्‍दी शेक, दुगुनी तेजी से बनेगी बॉडी

अगर आप त्वचा की किसी तरह की समस्या से ग्रस्त हैं तो पालक का जूस पियें, त्वचा में प्राकृतिक रूप से निखार आयेगा। पालक के जूस में विटामिन के और फोलेट होता है जो डार्क सर्कल और एक्ने की समस्या दूर करता है। इसके नियमित सेवन से रंग भी निखारता है। इसमें मौजूद विटामिन बी कांप्लेक्स सूर्य की हानिकारक किरणों से त्वचा की रक्षा भी करता है, इससे टैनिंग की समस्या भी दूर होती है। इसके अलावा पालक का जूस शरीर के टिश्यू को साफ करता है, जिसके कारण त्वचा की समस्यायें कम होती हैं।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Healthy Eating In Hindi

Read Next

जिम करने के बाद पिएं ये हेल्‍दी शेक, दुगुनी तेजी से बनेगी बॉडी

Disclaimer