Fri Sep 11, 2026 | 07:14 PM IST

Balenzia Socks Store: सॉक्स ब्रांड बलेंजिया ने सेलेक्ट सिटीवॉक में लॉन्च किया दिल्ली का दूसरा स्टोर

Socks company Balenzia new store बलेंजिया ने ऑफलाइन विस्तार रणनीति के तहत सेलेक्ट सिटीवॉक में स्टोर खोला है।

भारतीय बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बना रहे सॉक्स ब्रांड बलेंजिया (Balenzia) का लगातार विस्तार हो रहा है। ऐसे में कंपनी ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित सेलेक्ट सिटीवॉक में अपना नया स्टोर खोला। उन्नत और उत्कृष्ट डिजाइन वाले इस स्टोर में आपको अलग-अलग तरीके के सॉक्स का पूरा कलेक्शन देखने को मिलेगा।

एक्सक्लूसिव ब्रांड स्टोर से ग्राहकों में खुशी की लहर

बता दें कि कंपनी ने ऑफलाइन विस्तार रणनीति के तहत सेलेक्ट सिटीवॉक में स्टोर खोला है। साथ ही कंपनी भारतीय बाजार में अपनी पकड़ को और भी ज्यादा मजबूत करना चाहती है। बलेंजिया के स्ट्रेटजी हेड श्रुति गुप्ता ने नए स्टोर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मैं सेलेक्ट सिटीवॉक में हमारे एक्सक्लूसिव ब्रांड स्टोर के लॉन्च की घोषणा करते हुए रोमांचित हूं। हम देश में अपने 11वें और दिल्ली में दूसरे स्टोर के लॉन्च से काफी ज्यादा खुश हैं। उन्होंने कहा कि सही मायने में यह लॉन्च कंपनी के विस्तार की निरंतरता और सफलता को दर्शाता है साथ ही रिटेल मार्केट की रणनीति के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को चित्रित करता है।

उपभोक्ताओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए कंपनी कैजुअल, फॉर्मल इत्यादि तरह के सॉक्स की एक अविश्सनीय रेंज को दर्शाती है। कोरोना काल में भी कंपनी को उपभोक्ताओं का बढ़-चढ़कर प्यार मिला और कंपनी का ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केट मजबूत हो रहा है। ऐसे में कंपनी उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्रोडक्ट्स का लगातार विस्तार कर रही है।

इन माध्यमों से खरीद सकते हैं बलेंजिया के प्रोडक्ट्स

बलेंजिया के EBO नई दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरू, सूरत, कानपुर और लुधियाना में मौजूद हैं। इसके अलावा इस ब्रांड के सॉक्स को बलेंजिया की वेबसाइट (www.balenzia.com) के अलावा एमेजन, फ्लिपकार्ट, मिंत्रा, एजियो, टाटा क्लिक, स्नैपडील, नायका समेत अन्य ऑनलाइन पोर्टल्‍स से खरीदा जा सकता है। कंपनी उन्नत फाइबर युक्त मटेरियल के साथ प्रोडक्ट को तैयार करती है, जो पैरों में आसानी से फिट हो जाते हैं और आरामदायक महसूस होते हैं। उन्नत डिजाइन, स्टाइल और रंग वाले प्रोडक्ट्स की बदौलत कंपनी भेड़चाल से अलग रहती है।

Read Next

Hamdard Joshina - सर्दी, खांसी को उसके शुरुआती लक्षण से ही करे नॉक आउट

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anurag Gupta

Anurag Gupta

Deputy Editor

अनुराग गुप्ता एक अनुभवी हेल्थ जर्नलिस्ट हैं, जो पिछले 11 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 8 से अधिक वर्षों से स्वास्थ्य विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में डिप्टी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह हिंदी और अंग्रेजी दोनों टीमों की संपादकीय जिम्मेदारी संभालते हैं। उन्होंने 2017 में OnlyMyHealth में सब एडिटर के रूप में अपने हेल्थ जर्नलिज्म करियर की शुरुआत की थी। समय के साथ वह संपादकीय टीम में वरिष्ठ भूमिका में पहुंचे और आज वेबसाइट की कंटेंट स्ट्रैटेजी, आइडिया अप्रूवल, कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल, टीम मैनेजमेंट और एडिटोरियल प्लानिंग की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। OnlyMyHealth पर प्रकाशित हेल्थ आर्टिकल्स जिस एडिटोरियल और मेडिकल रिव्यू प्रोसेस से गुजरते हैं, उसकी निगरानी भी वही करते हैं। वह सुनिश्चित करते हैं कि हर लेख प्रमाणित मेडिकल स्रोतों, रिसर्च स्टडी और विशेषज्ञों की राय के आधार पर तैयार हो, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे। अनुराग की खासियत है जटिल मेडिकल रिसर्च, हेल्थ डेटा और पब्लिक हेल्थ से जुड़े विषयों को आसान और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। संपादकीय जिम्मेदारियों के साथ-साथ वह समय-समय पर OnlyMyHealth के लिए लेख भी लिखते हैं। OnlyMyHealth से पहले वह Guftagu Print Magazine और ScoopWhoop के साथ भी काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने फीचर और डिजिटल पत्रकारिता में अनुभव हासिल किया। Editorial Policy: अनुराग द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 19, 2023 21:00 IST

    Published By : Anurag Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content