पानी हमारे शरीर के लिए सबसे जरूरी चीजों में से एक है। हमारे शरीर का एक तिहाई हिस्सा पानी से बना है और पानी की कमी से शरीर के लगभग सभी अंग प्रभावित होते हैं। पानी हमारे शरीर की अंदर से सफाई करता है और शरीर के अंगों को काम करने के लिए ऊर्जा देता है। शरीर को पानी की जितनी जरूरत होती है उसका 80 प्रतिशत हम पीने के पानी के तौर पर ग्रहण करते हैं जबकि इसका 20 प्रतिशत हिस्सा हमें सॉलिड फूड्स मिलता है। पानी की कमी का तत्काल प्रभाव हम डिहाइड्रेशन के रूप में देखते हैं लेकिन अगर ज्यादा समय तक लगातार शरीर में पानी की कमी रहे तो इससे शरीर को और भी कई बड़ी-छोटी समस्याएं घेर लेती हैं। ऐसे बहुत से फल और सब्जियां हैं जिनको खाने से शरीर की पानी में पानी की कमी नहीं होती है और शरीर को कई अन्य जरूरी मिनरल्स और विटामिन्स भी मिलते हैं।
खीरा
खीरा आजकल हर मौसम में आता है। सब्जी, सलाद और रायता बनाने में ज्यादातर लोग खीरे का इस्तेमाल करते हैं। खीरे में कई जरूरी विटामन्स और मिनरल्स होते हैं जो शरीर को जरूरी पोषण देते हैं। इसके अलावा में पानी की मात्रा भी खूब होती है इसलिए इसे खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। खीरे में लगभग 96.7% पानी होता है इसलिए इसे खाने से आपका शरीर हाइड्रेट रहता है।
इसे भी पढ़ें:- तेजी से कोलेस्ट्रॉल घटाती हैं ये 5 चीजें, आज ही आहार में शामिल करें
पालक
हरी सब्जियां शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं क्योंकि इनमें ढेर सारे विटामिन्स और मिनरल्स के साथ-साथ पानी भी होता है। हरी सब्जियों में सबसे ज्यादा पानी की मात्रा पालक में पाई जाती है। पालक में लगभग 91.4% पानी होता है इसलिए पालक के खाने से भी शरीर में पानी की कमी पूरी होती है। इसके अलावा पालक में आयरन और मैग्नीशियम भी प्रचुर मात्रा में होता है, जो हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाता है। इसके साथ ही पालक में ल्यूटिन, पोटैशियम और फाइबर भी भरपूर होता है।
स्टार फ्रूट
स्टार फ्रूट खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है क्योंकि इसका स्वाद थोड़ा खट्टा होता है। ये भी शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है क्योंकि स्टार फ्रूट में लगभग 91.6% पानी होता है। इसके अलावा इस फल में कई एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन्स होते हैं जो शरीर को जरूरी पोषण देते हैं। इनमें विटामिन सी प्रमुख है।
टमाटर
टमाटर हर मौसम में खाया जाने वाला आम फल है जिसे सब्जियों, सलाद, सॉस और चटनी के अलावा बहुत सारे फूड्स में स्वाद और खट्टेपन के लिए प्रयोग करते हैं। कच्चे टमाटर को सलाद के रूप में खाने से हमारे शरीर में पानी की जरूरत पूरी होती है। टमाटर में लगभग 94.3% पानी होता है। टमाटर में विटामिन सी और आयरन होता है, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसके अलावा टमाटर में कई एंटी ऑक्सिडेंट्स होते हैं जो शरीर की कैंसर जैसे गंभीर रोगों से रक्षा करते हैं।
तरबूज
आमतौर पर तरबूज गर्मियों के मौसम में ही खाया जाता है। रस से भरे तरबूज में पर्याप्त पानी होता है जिससे शरीर की पानी की जरूरत पूरी हो जाती है। तरबूज में लगभग 92% पानी होता है। इसमें कई ऐसे एंटी ऑक्सिडेंट्स भी मौजूद होते हैं जो इम्यून सिस्टम को दुरुस्त रखते हैं और शरीर को स्वस्थ्य रखते हैं।
इसे भी पढ़ें:- महिलाओं का वजन घटेगा तेजी से, आहार में शामिल करें ये चीजें
अंगूर
अंगूर में भी पानी की प्रचुर मात्रा होती है। अंगूर खाने से आपकी प्यास भी कम होती है और शरीर को ढेर सारे पौष्टिक तत्व मिलते हैं क्योंकि अंगूर में 91.6 प्रतिशत पानी होता है। इसके अलावा अंगूर में ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड पाया जाता है। डायबिटीज के रोगियों के लिए अंगूर बेहद फायदेमंद है। इसमें प्रचुर मात्रा में कैलोरी और फाइबर भी पाया जाता है।
स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी भी हमारे शरीर के वाटर लेवल को बढ़ाता है। इसमें लगभग 92 प्रतिशत पानी होता है। इसके साथ ही स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी, विटामिन ए, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉलिक एसिड, फास्फोरस, पोटैशियम और फाइबर पाया जाता है। इसलिए स्ट्रॉबेरी न सिर्फ हमारे शरीर की पानी की जरूरत को पूरा करती है बल्कि ये हमारे शरीर को ढेर सारे विटामिन्स और मिनरल्स भी देती है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Diet And Nutrition In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version