Fri Sep 11, 2026 | 09:16 PM IST

अतिरिक्त सुरक्षा और वायरस को फैलने से रोकने के लिए सही मास्क सही तरह से लगाना है जरूरी

सैलवॉन फेस मास्क आपको वायरस से बेहतर सुरक्षा देता है क्योंकि ये हाई लेवल फिल्ट्रेशन एफिसेंसी वाला मास्क है।

कोई भी बीमारी आपके शरीर रूपी घर में तभी प्रवेश करती है जब आप उसे आने के लिए न्यौता देते हैं। आज वैक्सीन की डोज लेने के बावजूद भी लोग कोरोना वायरस से प्रभावित हो रहे हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि लोग कोरोना में जारी किए गए दिशानिर्देशों का पालन सही से नहीं कर रहे हैं। ज्यादातर लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं और जो पहन रहे हैं उनके लिए सही मास्क का चुनाव करना मुश्किल हो रहा है।  अब सवाल उठता है कि अपने लिए एक सही मास्क का चुनाव करते समय क्या ध्यान देना चाहिए।

हाई लेवल फिल्ट्रेशन एफिसेंसी  

कपड़े का मास्क एक ढीला-ढाला मास्क होता है, जो पहनने वाले के मुंह और नाक के बीच एक शारीरिक अवरोध (फिजिकल बैरियर) पैदा करता है| यह चेहरे को ढकने के लिए तो सही है, लेकिन अगर आप किसी के निकट हैं या घर के अंदर हैं, तो इससे आपको वायरस से कम सुरक्षा मिलेगी। इसलिए आपके पास हाई लेवल फिल्ट्रेशन एफिसेंसी वाला मास्क होना जरूरी है। FFP2 S / N95, जिसे रेस्पिरेटर भी कहा जाता है, पहनने वाले की नाक और मुंह के चारों ओर एक तंग सील बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह आम तौर पर 95% से अधिक एयरोसोल 0.3 माइक्रोन पार्टिकल्स, वायरस, बैक्टीरिया, प्रदूषण और धूल को फिल्टर करता है।

savlon mask

अतिरिक्त सुरक्षा देने वाला मास्क

वायरस की तरह ही मास्क के भी वेरिएंट होते हैं। हमें उस मास्क वेरिएंट पर भरोसा करना है, जो हमें बेहतर सुरक्षा दे। वैज्ञानिक रूप से डिजाइन किया गया सबसे शक्तिशाली मास्क वेरिएंट है - N95 मास्क या इसी की तरह BIS प्रमाणित FFP2 S मास्क। एक अच्छी गुणवत्ता वाले FFP2 S/N95 मास्क की बाहरी परत स्पलेश रेसिस्टेंट होती है, जो ड्रॉप्लेट्स को रोकने में मदद करती है, जबकि इसकी आंतरिक परतें नमी और पसीने को रोकती हैं, इसलिए इसे पहनने में आराम मिलता है। इसके अलावा, इसमें एक या एक से अधिक इलेक्ट्रोस्टैटिक चार्ज वाले मेल्ट-ब्लोन फिल्टर्स होता है, जो पार्टिकल्स को रोकने और उसे फंसाकर रखने की क्षमता को बढ़ावा देते हैं। सधारण मास्क या कपड़े के मास्क में इस तरह की खासियत देखने को नहीं मिलती। इलेक्ट्रोस्टैटिक चार्ज वाले मेल्ट-ब्लोन फिल्टर्स संक्रामक एरोसोल को फंसाने के लिए मास्क की क्षमता को बढ़ाते हैं और जब हाई लेवल फिल्ट्रेशन को प्राप्त करने की बात आती है, तो यह सांस लेने में आराम प्रदान करता है।

salvon mask efficiancy

मास्क जो आराम दे

अतिरिक्त सुरक्षा देने के साथ मास्क ऐसा होना चाहिए जो पहनते समय आराम दे, क्योंकि मास्क को हमें अंदर या बाहर कई घंटों तक लगाए रहना होता है। Savlon का FFP2 S एक टेस्टेट और सर्टिफाइड मास्क है, जिसे BIS (Bureau of Indian Standards) द्वारा स्वीकृति प्रदान की है। यह न केवल पहनने वालों को कंफर्ट प्रदान करता है, बल्कि इसे पहनने के बाद सांस लेने में कोई कठिनाई नहीं होती और सबसे जरूरी चीज यह स्किन के लिए अनुकूल भी है। इसे आसानी से एडजस्ट किया जा सकता है।

कैसे पहने मास्क

कितना भी अच्छा मास्क क्यों न हो, अगर उसे सही से न पहना जाए तो वायरस को फैलने से कोई नहीं रोक सकता। मास्क समझदारी और सावधानी के साथ पहना जाना चाहिए, यह सुनिश्चित करते हुए कि नाक और मुंह सही से ढका हो और कोई गैप्स न हो। Savlon का FFP2 S मास्क को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह हर तरह के गैप को ढक देता है। 

इसके अलावा, मास्क पहनने से पहले और इसे हटाने के बाद हाथ की स्वच्छता का पूरा ध्यान दें। हमेशा दिए गए निर्देशों के अनुसार जिम्मेदारी के साथ इसे डिस्पोज करें। मास्क सही तरह से पहनने के लिए Savlon ने 2020 में एक कैंपेन भी चलाया, जिसका नाम है #MaskHaiMazakNahin। यह कैंपेन काफी सफल हुआ और लोगों ने इसे पसंद भी किया।  

Covid -19 महामारी के प्रभाव को कम करने के लिए यह जरूरी है कि स्वच्छता के नियमों का पालन किया जाए और सबसे जरूरी चीज सही मास्क सही तरह से लगाना आवश्यक है, जो आपको अतिरिक्त सुरक्षा दे और वायरस को फैलने से रोकने में मदद मिले जैसे FFP2 S / N95 मास्क। यदि हम सभी इसे पहनते हैं, तो हम संक्रमित व्यक्ति की उपस्थिति में भी 25 घंटे तक वायरस (तेजी से फैलने वाले वेरियंट सहित) से सुरक्षित रह सकते हैं। कपड़े के मास्क के साथ, यह अवधि घटकर मात्र 27 मिनट रह जाती है।

Read Next

आंतों में मल जमने के पर दिखते हैं ये 5 लक्षण, जानें इसके कारण और बचाव के उपाय भी

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Mar 10, 2022 00:00 IST

    Published By : सम्‍पादकीय विभाग

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content