
रिश्तों में हद से ज्यादा उम्मीदें करना हो सकती है आपके लिए खतरनाक, जाने इससे बचने के आसान तरीके।
ये बहुत ही आम है कि लोग रिलेशनशिप में आने के बाद अक्सर अपने साथी से अपेक्षाएं करने लगते हैं। लेकिन कई बार ये अपेक्षाएं इतनी हो जाती है कि पार्टनर को दर्द भी दे सकती है। जिसका सीधा असर आपके रिलेशनशिप पर पड़ता है। रिश्तों की शुरुआत हमेशा एक उम्मीद या अपेक्षाओं के सहारे ही शुरू होती है। जिसमें पार्टनर्स आपस में काफी खुश होते हैं। लेकिन उन्हीं कि वजह से ये रिश्ते बढ़ते के साथ-साथ उम्मीदें भी बढ़ने लगती है, जो पूरी नहीं होती तो ये आपको काफी दर्द भी दे सकती है। इसलिए जरूरी है कि आपको अपनी अपेक्षाओं को और रिलेशनशिप को अलग-अलग रखना चाहिए।
हर कोई रिलेशनशिप में ऐसी कई उम्मीदें बांधकर रखता है। उम्मीदें पूरी होने पर बहुत खुशी मिलती है लेकिन जब ये पूरी नहीं हो पाती तो शायद आपके रिश्ते तक को खत्म कर सकती है। आपने अक्सर देखा होगा कि महिलाएं रिश्तों में ज्यादा अपेक्षाएं कर बैठती है जिसके पूरा न होने पर काफी दुख होता है। ये चीजें आपके रिलेशनशिप को काफी हद तक प्रभावित कर सकती है। लेकिन आपको कोशिश करनी चाहिए कि अपेक्षाएं और रिलेशनशिप को अलग-अलग रखा जाए। हम आपको इस लेख में बताते हैं कि आप कैसे अपेक्षाओं से अपने रिलेशनशिप को सुरक्षित रख सकते हैं।
आत्मनिर्भर बनें
रिलेशनशिप में हमेशा आपको अपने आप पर निर्भर रहने की जरूरत होती है। आत्मनिर्भर रहने के लिए आपको रिलेशनशिप में पार्टनर से कुछ दूरी बनाकर रखनी चाहिए। जिससे की आपको उतनी ही उम्मीद हो जितनी आपका पार्टनर पूरी कर सके। जब आप आत्मनिर्भर रहते हैं तो आपकी उम्मीदें उतनी ही कम रहती है अपने पार्टनर से।
अपनी अपेक्षाएं साझा करें
ध्यान रहे आपका पार्टनर कभी भी आपका दिमाग नहीं पढ़ सकता और उसे ये नहीं पता कि आप उससे क्या उम्मीद कर रहे हैं। इसकी बजाए आप उनसे बात करना शुरू करें और उन्हें बताएं कि आप उनसे किस चीज की उम्मीद कर रहे हैं। जिससे कि आपका पार्टनर आपकी भावनाओं की इज्जत करते हुए आपको समझने की कोशिश करे।
इसे भी पढ़ें: बिना शर्त पार्टनर की है तलाश? जानें ऐसे पार्टनर को पहचाने का तरीका
पार्टनर को समझने की कोशिश करें
रिलेशनशिप में सच्चाई को हमेशा स्वीकारें कि आपका पार्टनर भी एक इंसान है उससे भी कई बार गलतियां हो सकती है। आपकी ही तरह वो भी कुछ चीजें भूल सकता है और कई चीजों में गलतियां भी कर सकता है। कोई भी इंसान किसी दूसरे इंसान की तरह नहीं हो सकता ये आपको पता होना चाहिए। इसलिए अगर आपका पार्टनर आपकी उम्मीद पूरी नहीं करता तो आप उससे हमेशा लड़ाई-झगड़ा न करें।
अपेक्षाओं से बनाएं दूरी
जब आपकी उम्मीदें नहीं पूरी होती तो आपको उस समय काफी गुस्सा आता होगा और आपका मूड खराब हो जाता होगा। कई बार ये इससे रिश्तों में कड़वाहट भी आने लगती है। जिसके बाद आप ही रिश्तों को खत्म करने की पेशकश करते होंगे। इसलिए आपको हमेशा ये सीखना चाहिए कि आपको रिलेशनशिप में पार्टनर से कम उम्मीदें रखनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें: एक अच्छे रिलेशनशिप में क्या चाहते हैं पुरुष, जानिए
अगर आप अपने रिलेशनशिप में उम्मीदों या अपेक्षाओं से दूरी बना लेंगे तो इससे आप अपने पार्टनर के साथ ज्यादा खुश रह सकेंगे। लेकिन अगर आप आए दिन नई उम्मीदें करते हैं तो ऐसे में आपको ही दुख होगा जिससे आपका रिलेशनशिप काफी हद तक खराब हो सकता है और आपको आपके पार्टनर से दूर होने पर मजबूर कर सकता है।
Read More Articles on Relationship in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।