गर्भावस्था के दौरान नाक से खून आने के कारण

आमतौर पर गर्भावस्था में नाक से खून बहने का अर्थ है गर्भवती महिला को अधिकाधिक लौह की आवश्यकता हैं। आइए जानें गर्भावस्था के दौरान होने वाले अन्य लक्षणों के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्भावस्था के दौरान नाक से खून आने के कारण


गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं में कई प्रकार की समस्याएं होती हैं, इन्ही समस्याओं में से एक है गर्भावस्था के दौरान नाक से खून आना। कई महिलाओं में गर्भावस्था के सामान्य लक्षण पाए जाते हैं तो कुछ में असामान्य लक्षण भी दिखाई पड़ते हैं। नाक से खून बहना ऐसा ही एक असामान्य लक्षण है, जिसके गर्भावस्था में होने की संभावना अधिक रहती हैं। नाक से खून बहना एक आम समस्या है लेकिन गर्भावस्था में नाक से खून बहने पर चिकित्सा से जांच करानी चाहिए। आमतौर पर गर्भावस्था में नाक से खून बहने का अर्थ है गर्भवती महिला को अधिकाधिक लौह की आवश्यकता हैं। आइए जानें गर्भावस्था के दौरान होने वाले अन्य लक्षणों के बारे में।

 

  • गर्भावस्था के दौरान नाक से खून आना एक असामान्य लक्षण हैं। यदि गर्भावस्था के दौरान नाक से खून बहता है तो इसके कई कारण हो सकते हैं।
  • आमतौर पर नाक से खून बहने को नकसीर कहा जाता हैं। गर्भावस्था के दौरान यदि गर्भवती महिला को नाक से खून आता है, तो उसे  झुक जाना चाहिए,  इससे खून जमने या भोजन नलिका में जाने की बजाए बाहर आ जाता है।

 

 

  • नाक से बहते खून को रोकने के लिए अंगूठे और तर्जनी की मदद से नाक की हड्डी के नीचे के मुलायम ऊतकों को थोड़ी देर के लिए धीरे-धीरे दबाना चाहिए।
  • गर्भवती महिला को यदि नाक से खून बहे तो उसे अधिक मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए।
  • नाक से खून बहने पर नाक को जोर से झटकना नहीं चाहिए बल्कि हल्के से दबाना चाहिए।
  • कई बार रक्तचाप बढ़ने से भी नाक से खून आने लगता है, ऐसे में ठंडी चीजों का सेवन करना चाहिए।
  • नाक के खून को रोकने के लिए आइस पैक भी लगाया जा सकता है। लेकिन लंबे समय तक नाक से खून बहने पर चिकित्सक की सलाह लेना अच्छा रहता हैं।

 

ध्यान रहे कि नाक से खून बहने पर गर्भवती महिला को सिर पीछे की तरफ नहीं करना चाहिए इससे खून भोजन नली में जा सकता है या फिर जाम भी हो सकता है। इससे गर्भवती महिला को अन्य समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता हैं।

 

 

Image Source - Getty

Read More Articles On Womens Health in Hindi.

Read Next

ऑस्टियोपोरोसिस और गर्भावस्था के जोखिम

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version