भारतीय महिलाओं के लिए नरम और कोमल त्वचा ही खूबसूरती का आधार होती है। इसलिए वे रेजर का इस्तेमाल करने से बचती हैं। हालांकि इसके पीछे कुछ मिथ भी होते हैं। इसके साथ ही हमें इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि इनमें से किसी भी मिथ का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। आइए जानते हैं शेविंग से जुड़े कुछ सामान्य मिथ और उनकी वास्वतविकता-
शेविंग से नहीं होते बाल मोटे
शेविंग करने से दोबारा बाल काफी तेजी से उगते हैं तथा वे अधिक काले और मोटे होते हैं- रेजर से जुड़ा यह सबसे सामान्य मिथ है। जब आप रेजर का इस्तेमाल करती हैं, तो आप बालों को त्वचा की सतह के स्तर पर काटती हैं। रेजर बालों की जड़ों पर असर नहीं डालता। इसलिए यह बालों के दोबारा उगने को प्रभावित नहीं कर सकता। बालों का बढ़ना अनुवांशिकता और हॉर्मोंस पर निर्भर करता है।
रूखी नहीं होती त्वचा
शेविंग से त्वचा रूखी अथवा परतदार नहीं बनती। इसके विपरीत शेविंग त्वचा को पोषण देती है, क्योंकि यह ऊपरी मृत त्वचा को हटाने का काम करती है और नीचे की नरम और कोमल त्वचा को ऊपर लेकर आती है। त्वचा को लचीला बनाये रखने के लिए शेविंग के बाद मॉश्चराइजर लगाने की सलाह दी जाती है।
तेजी से नहीं बढ़ते बाल
शेविंग से आपके बाल तेजी से बढ़ते हों, इसमें कोई सच्चाई नहीं है। उम्र के हर स्तर पर हमारे बाल अलग गति से बढ़ते हैं। इसके साथ ही लिंग और हॉर्मोंस का भी इस पर असर पड़ता है। उदाहरण के लिए बगलों के बाद टांगों के बालों की अपेक्षा 50 फीसदी अधिक तेजी से बढ़ते हैं।
नया रेजर नहीं काटता
आम तौर पर ऐसा माना जाता है कि नया-नवेला रेजर अधिक काटता है और इसकी अपेक्षा पुराना रेजर अच्छा चलता है। जबकि हकीकत इससे ठीक उलट है। पुराना रेजर आपको अधिक परेशान कर सकता है, इससे न तो आपको पूरा फायदा मिलता है और साथ ही आप सही प्रकार शेव भी नहीं कर पाते। इसके साथ ही रेजर पर बहुत अधिक जोर डालना अथवा सिंगल ब्लेड रेजर इस्तेमाल करना भी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है।
अधिक जोर डालना
अधिक जोर डालना नजदीकी शेव नहीं देता। रेजर पर बहुत अधिक जोर डालने से कटने की आशंका अधिक होती है। ब्लेड को त्वचा के समांतर रखने से शेव करने में आसानी होती है और रेजर अपनी पूरी क्षमता से काम कर पाता है। नजदीकी शेव हासिल करने के लिए आराम से हल्के हाथ से शेव कीजिए।
यूं नहीं मिलती नजदीकी शेव
एक ही क्षेत्र पर बार-बार शेव करने से आपको नजदीकी शेव नहीं मिलती। रेजर इस्तेमाल करते समय ऐसा करने की बिलकुल जरूरत नहीं होती। तो अगर आपको बाल हटाने में परेशानी हो रही है, तो वक्त आ गया है कि आप अपना रेजर बदल लें।
रेजर उधार लेना
किसी दूसरे व्यक्ति का रेजर इस्तेमाल करना बिलकुल समझदारी भरा फैसला नहीं है। पहली चीज यह बिलकुल अनहाइजीनिक है और दूसरा, महिलाओं की हेयर रिमूवल जरूरतें पुरुषों के मुकाबले अलग होती हैं। तो, बेहतर है कि आप अपना ही रेजर इस्तेमाल करें, अपने साथी का रेजर इस्तेमाल करने की सलाह हम नहीं देंगे।
Read Next
सौंदर्य से जुड़े कुछ आम मिथ
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version