OMH HealthCare Heroes Awards: इको इंडिया ने हेल्थकेयर वर्कर्स और मरीजों के बीच सेतु बने

 इको इंडिया ने एक काम के साथ दो जरूरतों को पूरा किया। अस्पतालों में कुशल स्वास्थ्य पेशेवर प्रदान किए। जानिए और वोट कीजिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
OMH HealthCare Heroes Awards: इको इंडिया ने हेल्थकेयर वर्कर्स और मरीजों के बीच सेतु बने


Category : Awareness Warriors

वोट नाव

कौन : ECHO India
क्या : इको इंडिया ने हेल्थकेयर वर्कर्स और मरीजों के बीच सेतु का काम किया।
क्यों : महामारी में लोगों की मदद के लिए आगे आया।

मरीजों को बेसिक स्वास्थ्य सुविधा न मिलना, खास कर महामारी के समय यह एक भयानक सपना नहीं तो क्या है? इध दिनों अस्पतालों में कुशल स्वास्थ्य कर्मियों की कमी वायरस से संक्रमित लोगो का नंबर बढ़ा कर स्थिति को और अधिक गंभीर बना रही है। स्वास्थ्य व परिवार कौशल मंत्रालय के अनुसार भारत में हर 1406 लोगों के लिए केवल एक डॉक्टर उपलब्ध है और 1000 लोगो के लिए एक नर्स उपलब्ध है। 10 अगस्त 2020 भारत में जब वायरस का पहला केस आया था उसके लगभग 6 महीनों के बाद 22 लाख 15 हजार 74 केस थे। 

हेल्थ केयर वर्कर्स पर इस दौरान बहुत अधिक भार था क्योंकि अस्पतालों में कुशल कर्मियों की कमी से स्टाफ जूझ रहा था। इस हालात को देखते हुए इको इंडिया व नौकरी डॉट कॉम ने एक हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स का प्लेटफॉर्म बनाने के लिए एक साथ कंधे जोड़े। जहां अस्पतालों और हेल्थ केयर प्रोफेशनल्स को एक दूसरे के साथ जोड़ा जाता था। इस जरूरी आवश्यकता को पूरा करने के लिए ओनली माय हेल्थ ने इको इंडिया को अवेयरनेस(जागरूकता) वॉरियर्स की कैटेगरी में नामांकित किया है।

naukari

नौकरी डॉट कॉम ने मिलाया हाथ

इस काम के लिए इको इंडिया ने नौकरी डॉट कॉम के साथ हाथ मिलाया और मरीजों व डॉक्टरों के बीच के गैप को मिटाने की यह कोशिश की। जहां एक जगह अस्पतालों में प्रोफेशनल हेल्थ केयर कर्मचारियों की कमी थी और एक ओर कुशल स्वास्थ्य कर्मी बेरोजगार बैठे थे। ऐसे में कई लोग ऐसे भी थे जो अपनी सेवा को लाचार व संसाधनों की कमी को पूरी करने के लिए मदद करना चाहते थे।  

परस्पर सहयोग से आगे बढ़े

तब इन दोनों कंपनियों ने एक ऐसे प्लेटफॉर्म को बनाया जहां इन दोनों के बीच की दूरी कम हो जाए। इस स्थिति में उन्होंने जरूरत मन्द अस्पतालों की हेल्थ केयर उपलब्ध कराने के लिए डेटाबेस आदि का सहारा लिया। इन्फो ऐज तकनीकी चीजें सम्भाल रहा था और प्लेटफॉर्म को होस्ट कर रहा था व इको इंडिया सही कर्मचारियों को उपलब्ध कराकर उन्हें ट्रेनिंग आदि देने का काम सम्भाल रहा था।  

कोविड की स्थिति से लड़ने के लिए एक दृष्टिकोण 

यह प्रोजेक्ट कुछ हस्तियों के ग्रुप द्वारा बनाया गया जो इस प्लेटफॉर्म को बनाने के लिए अपना समय, ज्ञान व संसाधनों को इन्वेस्ट करना चाहते थे। जिनका नाम डॉ अरविंद लाल, डॉ लाल पाथ लैब, डॉ देवी शेट्टी आदि है। जिनके पास सालों का अनुभव है। इन लोगो ने अपने अनुभव को शामिल करके इस वेबसाइट का निर्माण किया है।  ताकि दोनों क्षेत्रों की कमियां पूरी हो जाएं। 

वेबसाइट के पोर्टल को बनाया

चूंकि यह 10 अगस्त को शुरू की गई थी, पूरे देश भर के अस्पतालों ने इस वेबसाइट के पोर्टल को रजिस्टर किया। जहां वे लगभग 3000 हेल्थ केयर वर्कर्स से संपर्क करते थे। लीलावती व लोकमान्य तिलक अस्पताल, मैक्स अस्पताल, अपोलो अस्पताल ने इस पहल का लाभ उठाने के लिए स्वयं को वेबसाइट पर रजिस्टर किया।

अगले 3 महीनों में यह दोनो टीम्स लगभग 10 हजार लोगों को रजिस्टर करने का मकसद बना रही है। यदि आप को इको इंडिया व नौकरी डॉट कॉम की यह पहल पसंद आई है तो आप इन्हे जिताने के लिए अपना वोट दे सकते हैं।

Read More Articles On Nomination Stories In Hindi

Read Next

OMH Health Care Heroes Awards: जानिए मिजोरम फेरीज़ के इस पादरी से जिन्होंने लोगों को मुफ्त में क्वांरटाइन किया

Disclaimer