
ऑलिव ऑयल को अपने डायट चार्ट में शामिल कर बढ़ती उम्र में होने वाली हड्डियों की समस्याओं को से बचाव हो सकता है, क्योंकि यह हड्डियों को मजबूत बनाता है।
ऑलिव ऑयल यानी जैतून का तेल हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। अगर आप अपने आहार में जैतून के तेल का प्रयोग करते हैं तो हड्डियां मजबूत होती हैं और बढ़ती उम्र के कारण होने वाली हड्डियों की समस्यायें भी नहीं होती हैं। कई शोधों में भी यह बात साबित हो चुकी है। इसलिए हड्डि़यों को मजबूत बनाये रखने के लिए ऑलिव ऑयल को अपने डायट प्लान में शामिल कीजिए। इस लेख में विस्तार से जानिये किस तरह ऑलिव ऑयल हड्डियों को मजबूत बनाता है।
हड्डियों की समस्यायें
हर उम्र में हडि्डयों की अलग तरह की समस्यायें होती हैं। लेकिन व्यक्ति की उम्र कोई भी हो, मजबूत हड्डियां स्वस्थ शरीर की जरूरत होती हैं। हमारी हड्डियां कैल्शियम के अलावा कई दूसरे तरह के मिनरल से मिलकर बनी होती हैं। इसे मजबूत रखने के लिए कैल्शियम के साथ-साथ विटामिन डी भी बहुत जरूरी होता है।
अगर हड्डियों के स्वास्थ्य पर ध्यान न दिया जाये तो बढ़ती उम्र के कारण होने वाली समस्यायें जैसे - अर्थराइटिस, ऑस्टियोअर्थराइटिस, ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्यायें होने लगती हैं।
ऑलिव ऑयल कैसे करता है काम
ऑलिव ऑयल आपकी हड्डियों के लिए सुरक्षा चक्र का काम कर सकता है। एक शोध में पता चला है कि दो साल तक ऐसा खाना खाने से, जिसमें फल, सब्जियां और ऑलिव ऑयल भरपूर मात्रा में मौजूद हो तब इसके कारण बढ़ती उम्र में होने वाली हड्डियों की समस्या ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम किया जा सकता है।
कैसे करें प्रयोग
ऑलिव ऑयल का प्रयोग सब्जी को तलने के लिए न करें, न ही इस तेल में तला हुआ आहार खायें। बल्कि इसके अधिक फायदे के लिए इसे सलाद के साथ प्रयोग करें। या फिर इसके प्रयोग से हल्का तला हुआ आहार भी खा सकते हैं।
![ऑलिव ऑयल olive oil in Hindi]()
हड्डियों को मजबूत बनाने के अन्य तरीके
ऑलिव ऑयल के सेवन के अलावा हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए नियमित व्यायाम करें, नियमित रूप से 1000 मिग्रा कैल्शियम का सेवन करें, रोज 600 मिग्रा दूध या इसके उत्पाद खायें, संतुलित और पौष्टिक आहार का सेवन करें।
ऑलिव ऑयल का प्रयोग कई अन्य फायदों के लिए भी किया जा सकता है, इसके प्रयोग से मुहांसों की समस्या का उपचार होता है, त्वचा को निखारने में भी इसका प्रयोग कर सकते हैं।
image source - getty images
Read More Articles on Healthy Eating in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।