महिलाओं को जरूर खाने चाहिए रोज ये 5 आहार, मिलेंगे सभी पोषक तत्व

पीरियड्स, प्रेगनेंसी, हार्मोनल बदलावों के कारण महिलाओं के शरीर में कई बार रक्त और कई पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए हर महिला को अपने आहार में ये 5 चीजें जरूर शामिल करनी चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं को जरूर खाने चाहिए रोज ये 5 आहार, मिलेंगे सभी पोषक तत्व


महिलाओं के शरीर में हमेशा कोई न कोई बदलाव होते रहते हैं। पीरियड्स, प्रेगनेंसी, हार्मोनल बदलावों के कारण महिलाओं के शरीर में कई बार रक्त और कई पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। ऐसे में उम्र बढ़ने के साथ-साथ न सिर्फ महिलाओं की हड्डियां कमजोर होती हैं बल्कि उन्हें कई तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। सामान्यतः बच्चों और घर-परिवार को संभालने में या ऑफिस और घर की जिम्मेदारियों के बीच महिलाएं अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पाती हैं, इसलिए उन्हें कई तरह के रोगों का खतरा रहता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए हर महिला को अपने आहार में ये 5 चीजें जरूर शामिल करनी चाहिए।

फाइबर वाले आहार

कुछ नहीं करना है केवल रोज एक कटोरी अंकुरित चने या साबुत अनाज खाना है। इनमें अन्य भोज्य पदार्थो की तुलना में 96 प्रतिशत अधिक रेशा होता है। प्रतिदिन अंकुरित अनाज लेने से शरीर के लिए आवश्यक प्रोटीन और विटामिन की जरूरत पूरी होती है। साथ ही हड्डियों को मजबूती प्रदान होती है।

इसे भी पढ़ें:- रक्‍त की गंदगी को 1 दिन में साफ कर देते हैं ये 5 हेल्‍दी फूड

फॉलिक एसिड और विटामिन वाली सब्जियां

खाने में पालक, मैथी, बथुआ, चुकंदर और उसके पत्ते, ब्रोकोली को शामिल करें। इनमें प्रचुर मात्रा में विटामिन सी, के और फोलिक एसिड होता है। इनसे शरीर को कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और पोटेशियम जैसे खनिज भी मिलते हैं।

कैल्शियम और विटामिन सी

विटामिन सी से भरपूर दही हर आहार का सबसे जरूरी हिस्सा है जो अनजाने में छूट जाता है। प्रोटीन, विटामिन, फाइबर व अन्य न्यूट्रियंट्स किसी न किसी खाद्य पदार्थ से महिलाओं को मिल जाते हैं लेकिन विटामिन सी एक ऐसी चीज है जो हर किसी भोज्य पदार्थ में नहीं होती। विटामिन सी दही में प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। साथ ही कम वसायुक्त दही विटामिन, प्रोटीन और कैल्शियम का स्रोत है। इसमें लाभदायक बैक्टीरिया होते हैं जो कई बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। हफ्ते में कम से कम चार कप दही अवश्य लें।

इसे भी पढ़ें:- वजन घटाना है तो इन 4 'बैड स्टार्च' वाले फूड्स से रहें दूर

फलों का सेवन

फल के बारे में तो कुछ बताने की जरूरत नहीं है कि ये कितने विटमिन्स औऱ न्यूट्रेंट्स से भरपूर हैं। सेहत के लिए प्रतिदिन कम से कम एक मौसमी फल बेहद जरूरी है। फलों में एंटीऑक्सीडेंट होने के साथ प्रचुर मात्रा में रेशे होते हैं।

नट्स और सूखे मेवे

बादाम, काजू, अखरोट और मूंगफली खूब खाएं। इनमें प्रोटीन के साथ मैग्नीशियम, विटामिन बी और ई भरपूर होते हैं। दिल के रोग और कैंसर से लड़ने के लिए यह आवश्यक हैं। भले ही इनमें काफी मात्रा में वसा होता है। लेकिन यह शरीर के लिए लाभदायक होते हैं।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Diet & Nutrition in Hindi

Read Next

एक्‍सरसाइज़ करने का मन नहीं करता तो ये 5 टिप्‍स आपका मूड बदल देंगे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version