बीपी को मरीजों को जरूर खाने चाहिए ये 4 सीजनल फल, कंट्रोल रहेगा ब्लड प्रेशर और तबीयत रहेगी दुरुस्त

ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए बारिश के मौसम में आने वाले ये 5 सीजनल फल बहुत फायदेमंद होते हैं। ये फल बीपी को कंट्रोल करेंगे और आपको स्वस्थ रखेंगे।
  • SHARE
  • FOLLOW
बीपी को मरीजों को जरूर खाने चाहिए ये 4 सीजनल फल, कंट्रोल रहेगा ब्लड प्रेशर और तबीयत रहेगी दुरुस्त


तेज गर्मी के बाद जब बारिश का मौसम आता है, तो हमें गर्मी से राहत जरूर मिलती है। मगर ये मौसम अपने साथ कई परेशानियां ले आता है। बारिश के मौसम में पाचनतंत्र कमजोर हो जाता है और व्यक्ति के पचाने की क्षमता कम हो जाती है। लेकिन लोग आमतौर पर बारिश में इससे उल्टा खाना पीना शुरू कर देते हैं, जैसे- पकौड़े, भजिया, फ्राईड स्नैक्स, चाय, कॉफी आदि। इस तरह खानपान की गड़बड़ी आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। गलत खानपान के कारण हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों को कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे सीजनल फल, जिन्हें मॉनसून के सीजन में ब्लड प्रेशर रोगियों को जरूर खाना चाहिए।

jamun khane ke fayde

जामुन जरूर खाएं (Java Plum)

बारिश के मौसम में आने वाला सबसे स्पेशल फल है जामुन। गहरे नीले रंग के जामुन ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं और इसे खाने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। जामुन में पोटैशियम की मात्रा बहुत अच्छी होती है, इसलिए जामुन का सेवन हाई ब्लड प्रेशर को कम करता है। बीपी के मरीजों को जामुन का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके अलावा जामुन डायबिटीज और हार्ट के रोगियों के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। जामुन में फाइबर भी अच्छी मात्रा में होता है।

इसे भी पढ़ें: फलों और सब्जियों के रंग बताते हैं फायदे और एंटीऑक्सीडेंट का पता, जानें किस रंग का क्या है मतलब

चेरीज खाएं (Cherry)

चेरी भी बारिश के मौसम में आने वाला एक बेहद फायदेमंद फल है। चेरी में पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। ब्लड प्रेशर रोगियों को चेरी कई और बीमारियों से भी बचाती हैं। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम होता है क्योंकि चेरी में एंटी-कार्सिनोजेनिक गुण होते हैं। कई रिसर्च बताती हैं कि चेरी के रेगुलर सेवन से कैंसर और हार्ट अटैक जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है। विटामिन सी से भरपूर होने के कारण चेरी के सेवन से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

सेब (Apple)

सेब हर मौसम में उपलब्ध होता है और सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फल माना जाता है। मॉनसून सीजन में ब्लड प्रेशर रोगी सेब का सेवन भी कर सकते हैं क्योंकि ये भी ब्लड प्रेशर को कम करता है और आपकी फिटनेस को मेनटेन रखने में आपकी मदद करता है। सेब में फाइबर और फ्लैवोनॉइड्स की मात्रा बहुत अच्छी होती है, जिसके कारण रोजाना एक सेब खाने से आप अपने ब्लड प्रेशर को मैनेज कर सकते हैं। सेब में मौजूद फाइबर आपके पेट की समस्याओं को भी दूर रखता है।

apple khane ke fayde

अनार (Pomegranate)

हाई ब्लड प्रेशर के रोगी अगर अनार खाएं, तो ये भी उनके लिए फायदेमंद हो सकता है। सभी दूसरे फलों की तरह अनार में भी अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो कई बीमारियों से शरीर की रक्षा करते हैं। इन बीमारियों में हाई ब्लड प्रेशर, कैंसर और हार्ट की बीमारियां शामिल हैं। अनार में विटामिन बी और फॉलेट होता है, जो शरीर में खून बनाता है और ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखता है। अनार का जूस पीने के बजाय इसके बीजों को चबाकर खाएं, तो आपको बहुत अच्छी मात्रा में फाइबर भी मिलता है। ये फाइबर कोलेस्ट्रॉल कम करता है और पेट को स्वस्थ रखता है।

इसे भी पढ़ें: सेहत के लिए बेहद खास हैं ये 5 सफेद रंग की सब्जियां, जानें हर व्यक्ति के डाइट में क्यों जरूरी हैं सफेद सब्जियां

आड़ू (Peaches)

आड़ू भी बहुत फायदेमंद फल माना जाता है, लेकिन इसे खरीदते समय आपको सही आड़ू की पहचान करना जरूरी है। हमेशा गहरे पीले रंग के आड़ू खरीदें क्योंकि ये अच्छी तरह पके होते हैं और इनमें एंटीऑक्सीडेंट ज्यादा होती है। आड़ू में विटामिन A, विटामिन B, विटामिन C और कैरोटीन अच्छी मात्रा में होता है। आड़ू का सेवन भी हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। आड़ू में फ्लोराइड होता है, जो दांतों के लिए अच्छा माना जाता है। आपको स्वस्थ और सेहतमंद रहने के लिए आड़ू का सेवन जरूर करना चाहिए।

Read More Articles on Healthy Diet in Hindi

Read Next

Protein Side Effects: प्रोटीन का ज्‍यादा सेवन कब्‍ज और मुंह की दुर्गंध का बन सकता है कारण, जानिए क्‍यों

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version