
दिनभर के कामकाज के बीच तनाव और थकान बहुत ही साधारण बात है। इससे तुरंत निजात कैसे पाया जाए ये बहुत ही महत्वपूर्ण है। आमतौर इसके लिए लोग अलग-अलग उपाए करते हैं, जिससे उनका मन शांत हो सके। मगर शायद ऐसा नही हो पाता है। इन सब से तुरंत राहत पाने के लिए आप मेरूदंड मुद्रा अपना सकते हैं जो आपके लिए बहुत ही सरल है। थोड़ी देर करने से आप रिलैक्स महसूस करेंगे साथ ही खुद को उर्जा से भरा पाएंगे। इसे करना बहुत ही आसान है। आइए जानते हैं मेरूदंड योग मुद्रा करने के तरीके।
ऐसे करें मेरूदंड योग मुद्रा
- सबसे पहले किसी शांत जगह पर आराम से बैठ जाएं।
- ध्यान पूर्वक आंखों को बंद कर लें।
- पीठ को स्ट्रेट रखते हुए अपने दोनों हाथों को जांघों पर रखें
- मुट्ठी बांधते हुए दोनों हाथों के अंगूठे को खोल लें। दोनों अंगूठे सामने होने चाहिए।
- इसके बाद धीरे से सांस लें और छोड़ें। यह क्रिया आप 10 से 12 बार कर सकते हैं।
- अब अपने हथेलियों की दिशा बदल दें।
- मुट्ठी को ऊपर की ओर घुमाएं, जिससे अंगूठा आसमान की ओर हो जाए।
- इसी स्थिति में फिर से आप पहले की तरह सांस लें और छोड़ें।
- अब अपनी मुट्ठी को उल्टा कर दें, दोनों अंगूठे विपरीत दिशा में खुलेंगे।
- इसके बाद आप फिर से गहरी सांस लें।
मेरूदंड मुद्रा के लाभ
मानसिक स्वस्थ के लिए मेरूदंड मुद्रा बहुत ही लाभप्रद है। यह दिमाग को शांत रखने में मददगार है। इस क्रिया को करने से थायमस ग्लैंड को पॉजिटिव हार्मोंस रिलीज करने में सहायता मिलती है। काम में मन लगता है और ध्यान भी केंद्रित करता है। इसकी सांस लेने और छोड़ने की प्रक्रिया फेफड़ों के लिए बहुत ही बेहतर माना गया है।
इसे भी देखें : शव उदाराकर्षनासन से करें तनाव दूर
इन परिस्थितियों में न करें
योग मुद्राएं शरीर के लिए जितनी फायदेमंद होती है उतनी ही हानिकारक हो सकती हैं। दिल के मरीजों के लिए यह खतरनाक हो सकती है। इसके अलावा इस विधि को करने में अगर कोई परेशानी होती है तो इसे करने से बचें।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Image Source : Getty
Read More Article on Yoga
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version