Fri Sep 11, 2026 | 09:16 PM IST

मलेरिया से जुड़ें हर सवाल का यहां मिलेगा सही जवाब, जानें अपने सवाल का जवाब

हर साल 25 अप्रैल को वर्ल्ड मलेरिया डे यानि विश्व मलेरिया दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस पेज पर:-


हर साल 25 अप्रैल को वर्ल्ड मलेरिया डे यानि विश्व मलेरिया दिवस के रूप में मनाया जाता है। मलेरिया एक जानलेवा और घातक बीमारी है, जो मच्छरों के कारण फैलती है। यूनिसेफ द्वारा इस दिन को विशेष रूप से मलेरिया दिवस के रूप में मनाया जाता है क्योंकि हर साल लाखों लोग मलेरिया का शिकार होकर अपनी जान गंवाते हैं। मलेरिया के कारण शरीर के रेड ब्लड सेल्स नष्ट होने लगती हैं और रोगी की हालत गंभीर होने लगती है। लेकिन मलेरिया का पूर्ण रूप से और आसानी से इलाज संभव है इसलिए इससे घबराने की जरूरत नहीं है। हालांकि मच्छरों के काटने से मलेरिया के अलावा भी कई रोग हैं, जो फैलते हैं। इन मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए अपने आस-पास साफ-सफाई रखें और मच्छरों को न पनपने दें। फिर भी अगर मच्छरों के कारण आप कोई रोग हो जाए, तो लक्षणों के आधार पर उन्हें पहचाना जा सकता है। आइए जानते हैं मलेरिया दिवस से जुड़ी जरूरी बातें-

प्रश्न- 1 कैसे जानेें आपको मलेरिया हो गया है?

  • लक्षणों को पहचानकर?
  • जरूरी टेस्ट करा के?
  • डॉक्टर से संपर्क कर?
  • ऊपर बताई गई सभी बातें अपनाकर?

उत्तर- जी हां, पहली बात तो आप मलेरिया को तभी पहचान सकते हैं जब आपको इसके लक्षणों के बारे में पता होगा। दूसरा आपको इसके लिए जरूरी टेस्ट कराने भी जरूरी हैं। क्योंकि कई बार शरीर में दिखने वाले ऐसे लक्षण किसी और बीमारी का संकेत भी हो सकते हैं। अगर आपके टेस्ट में मलेरिया की शिकायत आती है तो आपको किसी अच्छे डॉक्टर से तुरंत संपर्क कर इलाज शुरू कर देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : मलेरिया क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और उपचार

प्रश्न- 2 मलेरिया होने के मुख्य कारण क्या हैं?

  • साफ सफाई का अभाव?
  • संक्रमण के द्वारा?
  • दोनों?
  • इनमें से कोई नहीं?

उत्तर- मादा 'एनोफिलीज' नामक मच्छर ही मलेरिया रोग फैलाते हैं। यह मच्छर गंदे और दूषित पानी में पनपते हैं जो हमारे आस-पास मौजूद गंदगी में आकर बैठते हैं और फिर हमें अपना शिकार बनाते हैं। इसलिए इससे बचने के लिए साफ-सफाई बहुत जरूरी है। मलेरिया होने का दूसरा कारण संक्रमण भी होता है। इसलिए इसके प्रति भी सचेत रहने की जरूरत है।

प्रश्न- 3 इनमें से मलेरिया के लक्षण क्या हैं?

  • सिर में तेज दर्द होना?
  • उल्टी होना या जी घबराना?
  • हाथ पैरों खासकर जोड़ों में दर्द होना?
  • या सभी?

उत्तर- ये तीनों ही मलेरिया के मुख्य लक्षण हैं। शरीर में ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।)

प्रश्न- 4 क्या मलेरिया से बचाव संभव है?

  • हां?
  • नहीं?

उत्तर- मलेरिया एक गंभीर रोग जरूर है। लेकिन सावधानी बरतकर इससे बचाव संभव है। मलेरिया के इलाज में ऐंटिमलेरियल ड्रग्स और लक्षणों को नियंत्रण में लाने के लिए दवाएं, जरूरी टेस्ट, घरेलू नुस्खे और तरल पदार्थ व इलेक्ट्रोलाइट्स शामिल होते हैं।

इसे भी पढ़ें : मच्छरों के काटने से होती हैं ये 5 गंभीर बीमारियां, ये हैं लक्षण

प्रश्न- 5 मलेरिया को कैसे नियंत्रित किया जा सकता है

  • डॉक्टर से संपर्क कर के?
  • सही समय पर दवा लेने से?
  • अपने आस-पास सफाई कर के?
  • या सभी?

उत्तर- इनमें से किसी एक चीज को अपनाकर मलेरिया से बचाव संभव नहीं है। उदाहरण के लिए मानो अगर आप डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाओं का सेवन करते हैं लेकिन साफ सफाई नहीं करते हैं तो रोग पर नियंत्रण पाना मुश्किल हो जाएगा।

प्रश्न- 6 क्या अपने आस-पास सफाई रखकर मलेरिया से बचा जा सकता है?

  • हां?
  • नहीं?

उत्तर- अगर आप अपने आसपास साफ सफाई रखते हैं तो आप मलेरिया से काफी हद तक सुरक्षित रह सकते हैं।

प्रश्न- 7 क्या मलेरिया को घरेलू उपचार से भी सही किया जा सकता है?

  • हां, काफी हद तक?
  • बिल्कल नहीं?

उत्तर- अगर मलेरिया के शुरुआती स्टेज में ही कुछ असरदार घरेलू नुस्खे अपनाते हैं तो आप रोग को मात दे सकते हैं। जैसे- गिलोय के काढ़ा, अमरुद का सेवन, तुलसी के पत्तों का काढ़ा और नीम के तने की छाल का काढ़ा आदि काफी असरदार नुस्खे हैं।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles on Malaria in Hindi

Read Next

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 25, 2018 00:00 IST

    Published By : Rashmi Upadhyay

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content