क्या आप खाते हैं लाल रंग की ये 5 सब्जियां और फल? मिलते हैं सभी जरूरी पोषक तत्व

लाल रंग की तमाम फल और सब्जियों में ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे- लाइकोपीन, एंथोक्यानिन्स आदि होते हैं, जो दिल की बीमारियों और प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम करते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आप खाते हैं लाल रंग की ये 5 सब्जियां और फल? मिलते हैं सभी जरूरी पोषक तत्व


आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि हरी सब्जियां खाओ, इनमें पौष्टिक तत्व होते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि हमें अपने आहार में रंगीन फल और सब्जियां शामिल करने चाहिए क्योंकि अच्छी सेहत के लिए जरूरी पोषक तत्व हमें अलग-अलग सब्जियों से मिलते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं लाल रंग के फल और सब्जियों के ऐसे गुणों के बारे में, जिनसे आप शायद अब तक अंजान थे।
लाल रंग की तमाम फल और सब्जियों में ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे- लाइकोपीन, एंथोक्यानिन्स आदि होते हैं, जो दिल की बीमारियों और प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम करते हैं। लाल रंग की फल और सब्जियों के सेवन से डायबिटीज, ऑस्टियोपोरोसिस और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं से छुटकारा पा जा सकता है। याद रखें फल और सब्जियों का रंग जितना गहरा होगा, उनमें उतने ही ज्यादा मिनरल्स, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होंगे। आइए आपको बताते हैं अलग-अलग सब्जियों और फलों के फायदे।

चुकंदर है सबसे हेल्दी

युनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के मुताबिक सभी सब्जियों में सबसे ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट्स चुकंदर में पाए जाते हैं। चुकंदर पोटैशियम, फाइबर, फॉलेट, विटामिन सी और नाइट्रेट का बेहतर स्रोत है। हाल में हुए शोधों में पाया गया है कि चुकंदर या इसके जूस के सेवन से ब्लड प्रेशर, ब्लड फ्लो और इम्यूनिटी को बेहतर किया जा सकता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन के भी भरपूर होता है। चुकंदर के जूस को आप अन्य फल और सब्जियों के जूस के साथ मिलाकर पी सकते हैं, इसका कच्चा सेवन कर सकते हैं या सब्जियों में पकाकर खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:- ब्लड में टॉक्सिन्स के कारण होते हैं ये 5 त्वचा रोग, इन 5 फूड्स से करें ब्लड डिटॉक्स

टमाटर से मिलेगा लाइकोपीन

टमाटर का इस्तेमाल ज्यादातर भारतीय सब्जियों में होता है। टमाटर में लाइकोपीन, विटामिन सी और पोटैशियम भरपूर होता है। नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के मुताबिक टमाटर लाइकोपीन का सबसे अच्छा स्रोत है, जिससे हमें लगभग 85 प्रतिशत लाइकोपीन मिलता है। इसके सेवन से प्रोस्टेट कैंसर, एसोफेगस कैंसर और कोलन कैंसर में फायदा मिलता है। टमाटर को आप सब्जी, सूप, चटनी, जूस आदि रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

लाल गाजर है विटामिन्स की खान

गाजर में पोटैशियम, फॉलेट, एंथोसियानिन, जिंक, फास्‍फोरस, लाइकोपिन, मैगनीज, कॉपर, आयरन, कैल्शियम, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के आदि होता है। इसमें विटामिन ए की मात्रा भरपूर होती है इसलिए ये आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा गाजर में डाइट्री फाइबर भी प्रचुर होता है। इसलिए ये पेट की अच्छी तरह सफाई करता है और आपके पूरे शरीर को सेहतमंद रखता है।

इसे भी पढ़ें:- मेटाबॉलिक, इम्यून और नर्वस सिस्टम के लिए जरूरी है विटामिनयुक्त आहार, जानें क्यों?

अनार में होता है फाइबर और एनर्जी

अनार को गुणों की खान कहते हैं। एक कप अनार के दानों से 7 ग्राम फाइबर, 3 ग्राम प्रोटीन, दैनिक जरूरत का 30% विटामिन सी, 36% विटामिन के, 16% फॉलेट और 12% पोटैशियम मिलता है। इसके अलावा इसमें 24 ग्राम शुगर और 144 कैलोरीज होती हैं। इसलिए अनार खाने या इसका जूस पीने से शरीर में तुरंत एनर्जी आती है। एक शोध के मुताबिक अनार में ग्रीन टी और रेड वाइन के मुकाबले 3 गुना ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं।

प्याज करेगा इम्यूनिटी दुरुस्त

प्याज का इस्तेमाल लगभग हर घर में और हर सब्जी में होता है। क्या आपको पता है कि प्याज भी आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। प्याज में ऑर्गेनोसल्फर पाया जाता है। ऑर्गेनोसल्फर एक ऐसा फोटोकेमिकल है, जो इम्यून सिस्टम को दुरुस्त करता है, कोलेस्ट्रॉल का लेवल घटाता है और लिवर के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा इसके सेवन से वायरस और बैक्टीरिया से होने वाली बीमारियों से भी बचाव रहता है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Healthy Diet in Hindi

Read Next

ब्लड में टॉक्सिन्स के कारण होते हैं ये 5 त्वचा रोग, इन 5 फूड्स से करें ब्लड डिटॉक्स

Disclaimer