Makhana safe for babies : मखाना बच्चों के लिए बहुत ही हेल्दी माना जाता है। इसके सेवन से बच्चों को भरपूर रूप से पोषण मिलता है। बढ़ते बच्चों के बेहतर विकास के लिए आप उन्हें नियमित रूप से मखाना दे सकते हैं। इससे उनके शरीर को भरपूर रूप से कैल्शियम प्राप्त होता है। साथ ही मांसपेशियों का विकास भी अच्छे से होता है, लेकिन ध्यान रखें कि बच्चों को अधिक मात्रा में मखाना न दें। अधिक मात्रा में बच्चों को मखाना देने से उनके शरीर को नुकसान (makhana side effects for babies) भी पहुंच सकता है। आज हम इस लेख में बच्चों के लिए मखाना के नुकसान के बारे में जानेंगे।
मखाना से बच्चों को होने वाले नुकसान - Makhana Side Effects for Babies
मखाना बच्चों के लिए फायदेमंद होता है। हालांकि, अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से आपके बच्चों को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए सीमित मात्रा में बच्चों को मखाना दें। इस विषय पर जानकारी के लिए हमने डायट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी से बात की। आइए जानते हैं बच्चों के लिए मखाना सुरक्षित है या नहीं?
इसे भी पढ़ें - दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है मखाना, कोलेस्ट्रॉल रहेगा कंट्रोल
क्या बच्चों के लिए मखाना सुरक्षित है ? - Is makhana safe for babies?
डायटीशियन का कहना है कि मखाना बच्चों के लिए सुरक्षित होता है। इस आप अपने बच्चों को कई तरह से दे सकते हैं। अधिकतर पेरेंट्स बच्चों को मखाना रोस्ट करके देते हैं। इसके अलावा अगर आपके बच्चे का दांत सही तरीके से नहीं आया है, तो इस स्थिति में आप उन्हें मखाना खीर के रूप में भी दे सकते हैं। इसके अलावा मखाना कई अन्य तरीकों से भी दिया जा सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि बच्चों को अधिक मात्रा में मखाना न दें। दरअसल, मखाना फाइबर की अधिकता होती है, जिसकी वजह से बच्चों को कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।
क्या मखाना खाने से बच्चों को हो सकती है गैस की समस्या? - Does makhana cause gas in babies
एक्सपर्ट का कहना है कि सीमित मात्रा में मखाना खाने से बच्चों को गैस की परेशानी नहीं होती है। हालांकि, अगर आप उन्हें काफी ज्यादा मखाना खिलाते हैं, तो इससे उन्हें गैस, अपच जैसी परेशानी हो सकती है। दरअसल, मखाना फाइबर से भरपूर होता है, ऐसे में बच्चों को अधिक मात्रा में मखाना देने से उनका पाचन बिगड़ सकता है।
क्या मखाना खाने से बच्चों को वजन बढ़ता है? - Does makhana increase weight in babies?
बच्चों को नियमित रूप से मखाना देने से बच्चों का हेल्दी वेट गेन हो सकता है। साथ ही उनकी इम्यून पावर भी बूस्ट हो सकती है। 6 माह से ऊपर के बच्चों को नियमित रूप से मखाना रोस्ट करके दिया जा सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि बच्चों को सीमित मात्रा में ही मखाना दें।
क्या मखाना शरीर को गर्म करता है? - Does makhana cause heat in body
मखाना की तासीर गर्म होती है। ऐसे में अगर आप अपने बच्चों को अधिक मात्रा में मखाना खिलाते हैं, तो उन्हें यह गर्म कर सकता है। इसलिए कोशिश करें कि 1 दिन में 10 से 20 मखाना ही बच्चों को दें।
मखाना बच्चों के स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है। हालांकि, ध्यान रखें कि सीमित मात्रा में ही अपने बच्चों को मखाना दें। इससे उनके शरीर को नुकसान पहुंच सकता है।