Sun Sep 20, 2026 | 07:42 AM IST

खांसी में दूध पीना चाहिए या नहीं? जानें एक्सपर्ट की राय

Can We Drink Milk During Cough: क्या खांसी में दूध पी सकते हैं या इसके सेहत पर क्या प्रभाव देखने को मिलते हैं? आइए एक्सपर्ट से जानते हैं।
खांसी में दूध पीना चाहिए या नहीं? जानें एक्सपर्ट की रायखांसी में दूध पीना चाहिए या नहीं? जानें एक्सपर्ट की राय

Can We Drink Milk During Cough: खांसी होने पर दूध पीना चाहिए या नहीं? यह एक ऐसा सवाल है, जो कि खांसी होने पर हम में से ज्यादातर लोगों को काफी परेशान करता है। जबकि दूध का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है, इसमें शरीर के लिए जरूरी पोषण मौजूद होता है, फिर लोग इस दौरान दूध पीने से बहुत कतराते हैं, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि खांसी में दूध पीने से बलगम या कफ की समस्या हो सकती है, जिससे आपकी खांसी के साथ बलगम आना शुरु हो सकता है और आपकी स्थिति अधिक बदतर हो सकती है। यही कारण है, खांसी में बहुत से लोग दूध के सेवन से बचने की कोशिश करते हैं। लेकिन क्या वाकई ऐसा है? क्या खांसी होने पर दूध का सेवन नहीं करना चाहिए? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Can We Drink Milk During CoughCan We Drink Milk During Cough

क्या खांसी में दूध पी सकते हैं- Can We Drink Milk During Cough

डायटीशियन गरिमा की मानें तो "मेयो क्लिनिक के अनुसार विभिन्न नैदानिक अध्ययनों दूध पीने से लोगों में कफ की समस्या में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिला है। या यूं कहें कि कफ में वृद्धि देखने को नहीं मिली है। इन सभी अध्ययनों में लोगों को दूध या सोय मिल्क मिल्क पिलाया गया था। सिर्फ खांसी ही नहीं, बल्कि जुकाम और सांस संबंधी समस्याएं जैसे कि अस्थमा वाले बच्चों में भी दूध के सेवन करने से बलगम की वृद्धि नहीं हुई साथ ही न ही उनके लक्षण में कोई परिवर्तन हुआ। वहीं अध्ययनों की मानें तो कुछ मामलों में ठंडा दूध गले की खराश को शांत करने में मदद कर सकता है।

इसे भी पढें: क्या हाई ब्लड प्रेशर रोगी सेब खा सकते हैं? जानें इसे खाने से बीपी घटता है या बढ़ता है

लेकिन अगर ऐसा है तो फिर गले में भारी या कफ जैसा क्यों लगता है?

डायटीशियन गरिमा की मानें तो जब आप खांसी या जुकाम में दूध का सेवन करते हैं, तो यह हमारी लाल के साथ मिलकर एक गाढ़ा तरल पदार्थ बन जाता है, जो हमारे मुंह और गले में कुछ समय तक रह सकता है। लेकिन अक्सर लोग इसे बलगम समझने की गलती करते हैं, लेकिन यह धारणा बिल्कुल गलत है। यह कफ नहीं होता है। हालांकि A1 टाइप दूध में कुछ प्रोटीन सूजन को ट्रिगर कर सकते हैं और बलगम के उत्पादन को उत्तेजित कर सकते हैं। साथ ही अलग-अलग लोगों में इसके भिन्न-भिन्न प्रभाव भी देखने को मिल सकते हैं।

इसे भी पढें: छाती में इन्फेक्शन होने पर क्या खाएं और क्या नहीं? डायटीशियन से जानें

सूखी खांसी में दूध पीना चाहिए चाहिए नहीं- Can We Drink Milk During Dry Cough

डायटीशियन गरिमा सुझाव देती हैं कि सर्दी हो या काली खांसी, आपको दूध पीना चाहिए नहीं यह आपको अपने डॉक्टर से पूछना चाहिए। क्योंकि भले ही सर्दी-खांसी होने पर दूध पीने से बलगम न बनता हो, लेकिन कुछ अन्य कारण हो सकते हैं जो आपके बलगम को ट्रिगर कर सकते हैं। इसलिए आपकी स्थित को ध्यान में रखते हुए आपको डॉक्टर बेहतर तरीके से बता सकते हैं। वे आपको जरूरी सावधानी बता सकते हैं जैसे कि गर्म दूध में हल्दी और शहद मिलाकर पीना आदि।

All Image Source: Freepik

Read Next

पाइल्स में कौन सी सब्जी नहीं खानी चाहिए? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vineet Kumar

Vineet Kumar

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया के ओनलीमायहेल्थ में बतौर सब एडिटर काम कर रहे विनीत को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 3 साल से ज्यादा का अनुभव है। विनीत को हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। वे विभिन्न संस्थानों में इस बीट पर काम कर चुके हैं। फीचर स्टोरीज के अलावा विनीत को राजनीति और देश-विदेश की खबरें लिखने की भी अच्छी समझ है। विनीत ने दिल्ली विश्विविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पीजी डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 12, 2022 17:25 IST

    Published By : Vineet Kumar

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content