एक्टिवेटिड चारकोल इन दिनों तेजी से पॉपुलर हुआ है। टीवी विज्ञापनों में आप अक्सर मंजन, फेस वॉश, स्क्रब आदि में एक्टिविटेड चारकोल होने का दावा सुनते रहते होंगे। आप यह तो जानते हैं कि चारकोल कोयले को कहते हैं, जो लकड़ी को जलाने के बाद हमें मिलता है। मगर क्या आपने सोचा है कि एक्टिवेटेड चारकोल क्या है, जिसके फायदों के बारे में ब्यूटी इंडस्ट्री से लेकर वैज्ञानिक तक अक्सर बातें करते रहते हैं। अगर नहीं पता है, तो आज इस लेख में हम आपको यही बताने वाले हैं कि एक्टिवेटेड चारकोल क्या है, इसके इस्तेमाल क्या हैं और ये कितना फायदेमंद होता है।
दरअसल चारकोल का शुद्ध रूप कोयला है। इसे लकड़ी को जलाकर बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए लकड़ी को 800 से 1200 डिग्री सेल्सियस तापमाना पर बहुत कम ऑक्सीजन की उपस्थिति में जलाया जाता है। इस तरह लकड़ी को जलाने से उसमें से मीथेन, हाइड्रोजन और टार निकल जाते हैं, जिससे इसका वजन 75 प्रतिशत तक कम हो जाता है। इसके बाद जो पदार्थ बचता है वही है चारकोल।
कई समस्याओं में इस्तेमाल होता है एक्टिवेटेड चारकोल
एक्टिवेटिड चारकोल शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन यह उसके इस्तेमाल करने के तरीके पर निर्भर करता है। आमतौर पर चारकोल का इस्तेमाल पेट फूलने की समस्या छुटकारा पाने, शरीर की ऊर्जा को बढ़ाने, चेहरे से कील मुहांसों की समस्या को दूर कर चेहरे की रंगत निखारने और अपने दांतों को चमकाने के लिए करते हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वास्तव में एक्टिवेटिड चारकोल के इस्तेमाल हमारी इन समस्याओं को दूर करने में लाभकारी है? रिसर्च बताती हैं कि कई बार एक्टिवेटिट चारकोल का अधिक इस्तेमाल आपके लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। जानें एक्टिवेटिड चारकोल आपकी समस्याओं को दूर करने के में कितना कारगार है।
इसे भी पढ़ें: खूबसूरत त्वचा का सीक्रेट है एक्टिवेटेड चारकोल, ऐसे करें प्रयोग
टॉप स्टोरीज़
क्यों किया जाता है इस्तेमाल
चारकोल यानी कोयले का प्रयोग आमतौर पर ऊर्जा पैदा करने के लिए किया जाता है। ये चारकोल त्वचा के लिए तब फायदेमंद होता है जब इसे एक्टिवेट किया जाता है। चारकोल को एक्टिवेट करने के लिए इसे ज्यादा तापमान में स्टीम किया जाता है और इसमें से अकार्बनिक पदार्थों को बाहर निकाल दिया जाता है। इस प्रक्रिया में चारकोल में छोटे-छोटे छेद हो जाते हैं। इस एक्टिवेट चारकोल का प्रयोग त्वचा की तमाम समस्याओं में किया जाता है।
कैसे करता है काम
वैश्वक स्तर पर एक्टिवेटिड चारकोल का खूब इस्तेमाल किया जा रहा है। चारकोल से बने उत्पादों वर्ष 2022 तक 6.2 बिलयन लोगों तक फैलने का अनुमान लगाया जा रहा है। जिन्हें आपके लिए फायदेमंद बताकर आपके बीच उनका उत्पादन किया जा रहा है। जबकि चारकोल से मुंह धोना, इसका सेवन करना, और इससे और अपने दातों को साफ करना भर ही काफी नही हैं। फूड एंड न्यूट्रीशन (Food And Nutrition) के 2015 में प्राकाशित एक जर्नल के अनुसार आमतौर पर शरीर से जहरीले पदार्थों को बाहर निकालने के लिए चारकोल का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। चारकोल शरीर में मौजूद नुकसानदायक रसायनों का अवशोषण करता है और शरीर को उनका अवशोषण करने से रोकने में मदद करता है। यह शरीर से जहरीले पदार्थों को खत्म करने में बहुत प्रभावी है। लेकिन अपने शरीर में जहरीले पदार्थों के उत्पादन को रोकने के लिए चारकोल का सप्लीमेंट के तौर पर रोजाना इस्तेमाल करना हमारे आपके लिए बहुत ही नुकसानदायक साबित हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: 5 हेल्थ ट्रेंड्स जो आपके स्वास्थ्य को पहुंचा सकते हैं नुकसान, कहीं आप तो नहीं इनके शिकार?
नहीं मौजूद हैं पुख्ता प्रमाण
एक्टिवेटिड चारकोल शरीर में कोलेस्ट्रोल के स्तर को कम करने, पेट फूलना कम करने, नशा के प्रभाव को कम करने या शरीर से जहरीले पदार्थों को बाहर करने में मदद करता है इसके कोई ठोस सबूत अभी तक देखने को नहीं मिले हैं। इसका अधिक इस्तेमाल पाचन तंत्र में मौजूद पोषक तत्वों को बांध सकता है। साथ ही इससे पेट में कब्ज जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श लेने की सलाह दी जाती है।
Read more articles on Miscellaneous in Hindi