40 की उम्र के पार लोगों को जरूर फॉलो करनी चाहिए ये 5 बातें!

- 40 की उम्र के पार लोगों के लिए जरूरी बातें।
- शरीर प्राकृतिक तौर पर कमजोर होने लगता है।
- 40 साल के लोगों को को जरूर फॉलो करनी चाहिए ये 5 बातें।
जैसे-जैसे व्यक्ति की उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे उसका शरीर प्राकृतिक तौर पर कमजोर होने लगता है। यानि कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ सेहत से जुड़ी परेशानियां भी बढ़नी शुरू हो जाती हैं। लेकिन अगर व्यक्ति का खानपान, फिटनेस और लाइफस्टाइल ठीक है तो वो 60 साल की उम्र में भी युवा की तरह अपनी जिंदगी जी सकता है। 40 की उम्र के बाद कुछ बीमारियां और शारीरिक समस्याएं बहुत आम हो जाती हैं। जैसे- जोड़ों का दर्द, ब्लडप्रैशर, शुगर, डायबिटीज,
पाचन क्रिया में गड़बड़ी, सिर में दर्द, कमजोरी और कमर दर्द हैं। ना सिर्फ ये, बल्कि इनके अलावा और भी बहुत सी बीमारियां हैं जो 40 पार की उम्र के लोगों को जल्दी घेरती हैं। वैसे तो हर किसी को अपना ध्यान रखना चाहिए लेकिन औरतों को इस उम्र में अपना ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होती है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ बातें बता रहे हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो बातेें—
इसे भी पढ़ें : कौन सा चॉकलेट है हेल्दी ? वाइट, मिल्क या डार्क!
- समय-समय पर अपना डॉक्टर चेकअप करवाते रहें। कई लोग बिजी होने के चलते इसे इग्नोर करते हैंं। जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। 40 की उम्र के बाद रेगुलर चैकअप जरूर करवाएं। ताकि आपको पता चलता रहे कि आपके शरीर की क्या स्थिति है। साथ ही आपको पता रहेगा कि अगर आपको शरीर किसी बीमारी की गिरफ्त में है तो आप उसका समय रहते इलाज करा सकें।
- 40 पार की उम्र में आपको अपने खानपान पर भी बहुत ध्यान देने की जरूरत होती है। शरी में हॉर्मोंस काफी बदल जाते हैं। साथ ही पाचन क्रिया भी उतनी दुरुस्त नहीं रहती है। जीभ के लालच में आकर अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ ना करें। जो भी खाएं सोच समझकर खाएं।
- अगर आप फिट रहने के लिए कुछ ज्यादा ही उत्सुक रहते हैं तो किसी ट्रेनर की सलाह पर ही एक्सरसाइल करें। इस उम्र में अपनी मर्जी से कोई भी एक्सरसाइज शुरू न करें। किसी फिटनेस ट्रेनर या एक्सपर्ट की सलाह से ही एक्सरसाइज और योग करें।
- सुबह की सैर वैसे तो हर किसी की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है, लेकिन 40 साल के बाद के लोगों को इसकी ज्यादा जरूरत होती है। इसलिए रोजाना कम से कम 20 मिनट सैर जरूर करें। इससे कई बीमारियां दूर रहती हैं और चेहरे पर चमक भी बरकरार रहती है।
- भागदौड़ और तनाव के चलते आजकल लोगों में नींद का अभाव होना भी आम बात हो गई है। इस चीज को करने से बचें। दिन में करीब 8 घंटे की नींद जरूर लें। नींद पूरी न होने से भी सेहत को नुकसान हो सकता हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Healthy Living

Source: ओन्ली माई हैल्थ सम्पादकीय विभाग Oct 18, 2017
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।