अपनी सेहत व फिटनेस को बरकरार रखने के कुछ खास टिप्स के बारे में जानने के लिए पढ़ें

अपनी सेहत व फिटनेस को कायम रखने के लिए कुछ आदतों का खास खयाल रखना जरूरी है। इन आदतों को ध्यान में रखा जाए तो आप खुद को चुस्त दुरुस्त बना सकते हैं। जानिए क्या है वे आदतें।
  • SHARE
  • FOLLOW
अपनी सेहत व फिटनेस को बरकरार रखने के कुछ खास टिप्स के बारे में जानने के लिए पढ़ें


आपकी सेहत काफी हद तक आपके हाथ में होती है। अगर आप अपनी जीवनशैली को नियमित रखें और छोटी-छोटी बातों का खयाल रखें तो आप लंबे समय तक स्‍वयं को फिट रख सकते हैं। 

stay healthyफिट रहने के लिए अच्छी व स्वस्थ आदतें अपनायें। सेहतमंद होने का अर्थ है शारीरिक, मानसिक व भावनात्मक रुप से फिट होना। यह तभी संभव है जब आप अपनी सोच और जीने का अंदाज बदलेंगे। जानिए हमारे साथ स्‍वस्‍थ रहने के कुछ खास नुस्खों के बारे में- 


बुरी आदत बदल डालो 

आपकी आदतें ही आपका स्‍वास्‍थ्‍य बनाती या बिगाड़ती हैं। तो, सबसे पहले अपनी आदतें सुधारें। अगर आपको धूम्रपान व नशे की लत है तो उसे तुरंत छोड़ दें। ये आदतें आपके शरीर को अंदर से कमजोर बनाती हैं। इसके अलावा अपने आहार में भी कुछ जरूरी बदलाव कर आप स्‍वयं को फिट रख सकते हैं। चीनी, जंक फूड, कैफीन के ज्यादा प्रयोग से बचें। इन सब चीजों के ज्यादा प्रयोग से आपकी सेहत को खतरा हो सकता है। 


शारीरिक जांच है जरूरी 

वर्ष में एक बार अपनी शारीरिक जांच जरूर करवाएं। इस जांच के जरिए आपकी फिटनेस के बारे में पता लगाया जा सकता है। स्वस्थ महसूस करने के बाद भी ये जांच जरूर करवानी चाहिए। इससे आप स्वास्थय से जुडी गंभीर समस्याओं से बच सकते हैं।    


अधूरी नींद बिगाड़े सेहत 

अधूरी नींद मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती है। नींद पूरी ना होने पर इसका असर मेटाबॉलिज्म, मूड, एकाग्रता व याद्दाशत पर भी पड़ता है। इसके अलावा जो लोग रात को ठीक से नहीं सो पाते हैं उनकी प्रतिरोध क्षमता व हृदय स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है। पर्याप्त नींद लेने से आपका शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है। 


व्यायाम रखे फिट

आपको फिट व हेल्दी बनाए रखने में व्यायाम की अहम भूमिका होती है। नियमित रुप से व्यायाम हृदय संबंधी समस्याओं से बचाने के साथ ही हृदय व फेफड़ों को मजबूत बनाता है। व्यायाम से शरीर का लचीलापन बढ़ता है जिससे चोट लगने की संभावना कम होती है। इसके अलावा व्यायाम तनाव के स्तर को भी कम करता है। 


स्वस्थ खाएं स्वस्थ रहें

अपने आहार में हरी सब्जियों, फलों व अनाज से बनी हुई चीजों को शामिल करें। सेहतमंद रहने में प्रोटीन का सेवन जरूरी है इसलिए अपने आहार में मछली, टोफू व बीन्स आदि को शामिल करें। हमेशा संतुलित आहार लें ओवरइटिंग से बचें। स्नैक्स में फल, सलाद या स्प्राउट्स जैसी चीजों को शामिल करें। प्रोसेस्ड फूड या कृत्रिम मिठास वाली चीजों को खाने से बचें। 


नाश्‍ता करना ना भूलें 

दिन की शुरुआत से पहले सेहतमंद नाश्ता आपको दिनभर फिट रखने में मदद करता है। नाशता से शरीर को ऊर्जा मिलती है जिससे आप शारीरिक व मानसिक रुप से अच्छा प्रदर्शन कर पाते हैं। नाशते लेने से शरीर में शुगर का स्तर समान्य रहता है।  


पानी करे शरीर की सफाई 

पानी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। पानी पीने से शरीर में जमा विषैले पदार्थ आसानी से यूरीन के जरिए बाहर निकल जाते हैं। दिन भर में कम से कम आठ से दस गिलास पानी पीना चाहिए। इससे शरीर की प्राकृतिक रुप से सफाई होती है और पाचन शक्ति भी ठीक रहती है।



Read More Articles On Fitness In Hindi

Read Next

व्यस्त लोगों के लिए फिटनेस पाने के आसान व्यायाम

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version