लो एनर्जी वाले भोजन से कैसे उठायें फायदा

कई सारे खाद्य पदार्थ लो कैलोरी वाले होते हैं, इन खाद्य पदार्थों को फ्री फूड भी कहा जाता है। आप इनके सेवन के सही प्रबंधन से काफी स्वास्थ्य लाभ पा सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
लो एनर्जी वाले भोजन से कैसे उठायें फायदा


कुछ खाद्य पदार्थों में ऊर्जा कम होती है। इन्‍हें खाने से आपके वजन पर अधिक असर नहीं पड़ता। और ऐसे में आप वजन बढ़ने के जोखिम के बिना जी भरके खा सकते हैं। चलिए हम कुछ ऐसे ही खाद्य पदार्थों के उपयोग और इनसे अधिक लाभ लेने के तरीकों के बारे में बात करते हैं।

 

जब आपसे कोई कहता है कि कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिन्‍हें आप बिना मोटापा बढ़ाए खूब खा सकते हैं। तो बेहद खुशी होती है। आप उनके बारे में जानना चाहते हैं। दरअसल इन खाद्य पदार्थों को 'फ्री-फूड' भी कहा जाता है। लेकिन केवल इन फ्री फूड्स को खाकर आपका गुजारा होना संभव नहीं। इन लो एनर्जी फूड्स का भी भरपूर लाभ तभी उठाया जा सकता है जब इनका सेवन भी सही तरीके से की जाए।

 

 

Low Energy Food

 

 

 

फ्री फूड्स अर्थात लो एनर्जी फूड

मधुमेह से पीड़ित या अन्य लोग जिन्हें अपने भोजन के सेवन को सावधानी के साथ चयनित व नियंत्रित करना होता है, ऐसे भोजन को तथाकथित रूप से 'फ्री फूड' कहा जाता है। क्राउज़िज फूड, नेचर व डाइट थैरेपी के अनुसार ऐसा भोजन या पेय जिसकी एक सर्विंग में कार्बोहाइड्रेट की 5ग्राम से कम और कम कैलोरी 20 या उससे कम हो तो वह फ्री फूड की श्रेणी में आता है। कुछ प्रमुख फ्री फूड निम्न प्रकार से हैं -

 

 

छाछ

छाछ एक स्वादिष्ट और गाढ़ा डेयरी उत्पाद है, जिसे किसी भी डिश के साथ लिया जा सकता है। हालांकि इसमें इसमें कैलोरी की मात्रा फ्री फूड्स की तय सीमा से थोड़ी अधिक होती है। इसमें प्रति गिलास 30 कैलोरी तक हो सकती है।

 

 

 

ओटस इडली

साउथ इंडियन खाने का स्वाद ही कुछ और होता है। कुछ लोगों को ये बेहद पसंद होता है। यह काफी सुपाच्य भी होता है। सुबह के नाश्ते में अगर इडली मिल जाये तो क्या बात है। इसे गरम-गरम सांभर के साथ खाया जाये तो यह और भी स्वादिष्ट लगता है। स्वस्थ को ख्याल में रख कर और इसे और भी पौष्टिक बनाने के लिए ओटस की इडली बनायें। इसमें कैलोरी की मात्रा प्रति इडली 26 कैलोरी होती है।

 

 

 

Low Energy Food

 

 

 

रायता

ककड़ी या खीरे का रायता पाचन तंत्र के लिए अच्छा भोजन होता है। रायते की दही में रिसोर्सफुल एंजाइम होते है, जो सेहत के लिए काफी अच्छे होते हैं और फैट भी नहीं बनाते। इसमें कैलोरी की मात्रा भी काफी कम होती है। एक छोटी कटोरी रायते में 28 से 38 कैलोरी तक हो सकती हैं।

 

 

 

रसम

साउथ इंडियन पकवानों में मसालों से कई कमाल के जायके रहते है। रसम में भी ऐसा ही होता है। कुछ सब्जियों को काट कर उनमें मसाले डाल दें और बस एक शानदार पकवान तैयार। इसकी एक छोटी कटोरी में कैलोरी की मात्रा 60 कैलोरी तक हो सकती है।

 

 

 

ढोकला

ढोकला मशहूर और लज़ीज़ गुजराती पकवान है। यह न सिर्फ स्वाद में अच्छा होता है, बल्कि इसमें कैलोरी की मात्रा भी काफी कम होती है। इसके एक सर्विंग में 22 कैलोरी तक हो सकती हैं।

 

 

Low Energy Food

 

 

 

अंकुरित सलाद

अंकुरित भोजन काफी पौष्टिक होता है और सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है। इसमें थोड़ा नींबू का रस और थोड़ा मसाला और नमक डाल लिया जाए तो स्वाद कमाल हो जाता है। दिन में कभी भी किया जा सकने वाला यह भोजन सुपाच्य होने के साथ-साथ लो कैलोरी वाला भी होता है।

 

 

अन्य खाद्य पदार्थों की आवश्यकता

इस बात में कोई शक नहीं, कोई इंसान केवल उपरोक्त या अन्य फ्री फूड्स का सेवन कर दिन के काम कर सकता है। उदाहरण के लिए स्ट्रॉबेरी खाकर, 4200 किलोजूल (केजे) या 1000 कैलोरी प्राप्त करने के लिए केवल आपको दिन में कम से कम 3.3 किलोग्राम स्ट्रॉबेरी खानी होंगी। जूल के जरिये ऊर्जा को मापा जाता है।

 

यहां तक कि जब आप पतले होने का प्रयास कर रहे हों, तो भी आपको भोजन में संतुलन और विविधता को बनाये रखना चाहिए। ऐसे आहार से आपकी दैनिक ऊर्जा की बुनियादी जरूरतें पूरी होती रहती हैं। इससे आपके शरीर में पोषक तत्‍वों की कमी भी नहीं होती और काम करने योग्‍य ऊर्जा का स्‍तर बनाये रखते हैं।

 

फ्री फूड का सदुपयोग कैसे करें

लो एनर्जी खाद्य पदार्थों आहार में पोषक तत्वों की खुराक बढ़ाते हुए और अम्हें पूर्ण बनाते हुए आहार के विकल्प जरूर बढ़ा सकते हैं। फ्री फूड फल और सब्जियों में प्रचुर मात्रा में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं।


फ्री फूड खाते रहने की प्रबल इच्छा को भी रोकने के लिए बहुत ही अच्छे हैं। तो जब कभी भी आप भूखा महसूस करें तो इन खाद्य पदार्थों को लो अनर्जी स्नैक्स के रूप में उपयोग करें और बिना चर्बी बढ़ाए पोषण लें व सेहतमंद रहें।

 

 


Read More Articles On Diet & Nutrition In Hindi.

Read Next

क्‍यों आती है हायपरवेंटिलेशन की स्थिति

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version