Doctor Verified

7 से 9 महीने के बच्चे को कितनी नींद लेनी चाहिए? डॉक्टर से जानें

Baby Care Tips in Hindi: छोटे बच्चे के विकास में नींद बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अगर नींद सही न तो इससे बच्चे का मानसिक विकास प्रभावित होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
7 से 9 महीने के बच्चे को कितनी नींद लेनी चाहिए? डॉक्टर से जानें


Baby Care Tips in Hindi: जन्म से लेकर 1 साल तक के बच्चों के लालन-पालन में पेरेंट्स को बहुत सारी मेहनत करनी पड़ती है। 1 साल के बच्चे न तो ठीक से अपनी परेशानियों को जाहिर कर पाते हैं और न ही अपनी भूख और प्यास के बारे में मां को बता पाते हैं। जन्म के तुरंत बाद बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास भी तेजी से होता है इसलिए पेरेंट्स को बच्चों का ध्यान ज्यादा रखना पड़ता है। अक्सर देखा जाता है कि छोटे बच्चे दिन में 10 से 12 घंटे सोते रहते हैं। जन्म के तुरंत बाद तो बच्चों का लंबे समय तक सोना बहुत आम बात मानी जाती है लेकिन 7 से 9 महीने के बच्चों को कितने घंटे की नींद लेनी चाहिए ये सवाल अक्सर पेरेंट्स डॉक्टर से पूछते हैं। पेरेंट्स को इस बात की चिंता सताती है कि छोटे बच्चों का ज्यादा सोना कहीं उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तो नहीं है? 7 से 9 महीने के बच्चों को कितने घंटे की नींद लेनी चाहिए इस बारे में हमने दिल्ली के गर्ग क्लीनिक की डॉक्टर सुनीता गर्ग से बातचीत की। आइए जानते हैं छोटे बच्चों की नींद से जुड़े इस सवाल का जवाब।

7 से 9  महीने बच्चे को कितनी नींद की जरूरत होती है?

डॉक्टर सुनीता गर्ग का कहना है कि 7 महीने के बाद बच्चे की नींद के पैटर्न में बड़ा बदलाव होने लगता है। एक व्यस्क की तरह 7 से 9 महीने का बच्चा रात में अधिक सोता है और सिर्फ भूख लगने पर ही नींद से जगता है। वहीं, कुछ बच्चे दिन में 8 से 10 घंटे की नींद लेते हैं जिसकी वजह से रात में देर तक जाग सकते हैं। 7 से 9 महीने के बच्चों के लिए रात की नींद के अलावा दिन में 1 से 2 बार छोटी-छोटी झप्पी लेना बहुत ही सामान्य माना जाता है।

इसे भी पढ़ेंः नहीं बढ़ रहा बच्चों का वजन तो उन्हें पिलाएं ये 3 जूस, तेजी से होगा वेट गेन

 Baby_Sleep_

बच्चे को दिन और रात में कितनी नींद लेनी चाहिए?

डॉक्टर का कहना है कि 7 से 9 महीने के बच्चे का रात में 9 से 10 घंटे की नींद लेता है तो ये उसके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बहुत अच्छा है। दरअसल, 7 से 9 महीने के बच्चे अपने आसपास की चीजों को देखते और तेजी से सीखते हैं, जिसकी वजह से उन्हें थकान होती है। थकान के कारण बच्चे दिन में 2 से 3 बार आधे से 1 घंटे की झप्पी ले सकते हैं। 

इसे भी पढ़ेंः क्या उबालने से खत्म हो जाते हैं सूप में सब्जियों के पोषक तत्व? जानें कैसे बचाएं न्यूट्रिएंट्स

छोटे बच्चों को सही नींद कैसे दें?

डॉक्टर का कहना है कि छोटे बच्चों को सही नींद लें इसके लिए एक पैटर्न को फॉलो करना जरूरी है। हर बच्चे का शरीर अलग होता है इसलिए नींद का पैटर्न बनाने के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें। बच्चों की अच्छी नींद के लिए आप निम्नलिखित स्टेप को फॉलो कर सकते हैंः

  • 6 महीने के बाद बच्चे की लाइफस्टाइल के लिए एक रेगुलर दिनचर्या बनाएं।
  • बच्चे के नींद में किसी तरह का बदलाव न करें। 
  • रात को बच्चे के जल्दी सुलाएं, ताकि वो दिन में अपनी फिजिकल एक्टिविटी (लुढ़कना, बैठना, खड़े होना) सही तरीके से कर सके।
  • बच्चा अपनी नींद पूरी किए बिना न उठे इसके लिए घर में शांति का माहौल बनाएं। 
  • बच्चे को मां के दूध के अलावा सेब का स्टू , गाजर की प्यूरी,चावल का दलिया जैसी पोषक तत्वों से भरपूर चीजें दें।

Pic Credits: Freepik.com

 

Read Next

Friendly Parenting: बच्चे आसानी से मानेंगे आपकी हर बात, अपनाएं फ्रैंडली पैरेंट‍िंग के ये खास टिप्स

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version