बॉडी बिल्डिंग के लिए एक्सरसाइज के साथ प्रोटीन और सप्लीमेंट्स भी जरूरी हैं। मगर ये सप्लीमेंट्स आपको प्राकृतिक आहारों से मिलें, तो अच्छा होता है। ऐसा माना जाता है कि अच्छी बॉडी और मसल्स बनाने के लिए ग्लूटामाइन एक जरूरी तत्व है। आइए आपको बताते हैं कितना फायदेमंद है ग्लूटामाइन का प्रयोग।
क्या है ग्लूटामाइन
ग्लूटामाइन एक जरूरी एमिनो एसिड है, जो शरीर के कई तरह के फंक्शन्स में महत्वपूर्ण होता है। शरीर के इम्यून सिस्टम को दुरुस्त करने और प्रोटीन के अवशोषित करने के लिए ये एक जरूरी तत्व है। हालांकि ये एमिनो एसिड शरीर स्वयं बनाता है और ये कई तरह के खाद्य पदार्थों में भी पाया जाता है। बॉडी बिल्डिंग के दौरान शरीर में पोषक तत्वों की जरूरत बढ़ जाती है इसलिए कई लोग ग्लूटामाइन सप्लीमेंट का प्रयोग करते हैं।
इसे भी पढ़ें:- जानें पार्क में दौड़ना बेहतर है या ट्रेडमिल पर? क्या हैं इनके फायदे और नुकसान
किन आहारों में होता है ग्लूटामाइन
ग्लूटामाइन प्राकृतिक तौर पर कई तरह के फूड्स में पाया जाता है। 100 ग्राम- अंडे में 0.6 ग्राम, बीफ में 1.2 ग्राम, स्किम्ड दूध में 0.3 ग्राम, टोफू में 0.6 ग्राम, सफेद चावल में 0.3 ग्राम और कॉर्न में 0.4 ग्राम ग्लूटामाइन होता है।
बॉडी बिल्डिंग में ग्लूटामाइन
ग्लूटामाइन हमारे शरीर में नाइट्रोजन को हर हिस्से में पहुंचाने का काम करता है। आमतौर पर खिलाड़ी और बॉडीबिल्डर्स इसका इस्तेमाल करते है क्योंकि यह मसल्स बनाने में मदद करता है। यह मसल्स को टूटने से बचाता है और नई ग्रोथ में मदद करता है और घाव को तेजी से भरने में मदद करता है। खाने की तमाम चीजों में ग्लूटामाइन पाया जाता है। ज्यादा प्रोटीन वाले खाने में इसकी मात्रा भी आमतौर पर ज्यादा होती है। जैसे चिकन, मछली, अंडे, दूध, पनीर आदि।
इसे भी पढ़ें:- रोज 10 मिनट करें 'हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग', रहेंगे फिट और हेल्दी
क्या ग्लूटामाइन के हैं कुछ नुकसान
हमारे शरीर के लिए जरूरी ग्लूटामाइन (3 से 6 ग्राम) रोजमर्रा के आहारों द्वारा हमें मिल जाता है। मगर कई बार कुछ लोग बॉडी बिल्डिंग के लिए इसके सप्लीमेंट का प्रयोग करते हैं। चूंकि यह एक प्राकृतिक एमिनो एसिड है इसलिए इस सप्लीमेंट का थोड़ी मात्रा में और थोड़े समय के लिए प्रयोग के नुकसान नहीं हैं मगर ज्यादा समय तक या ज्यादा मात्रा में प्रयोग करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। एक दिन में 5 ग्राम से ज्यादा ग्लूटामाइन न लें।
किसके लिए जरूरी है ग्लूटामाइन
सप्लीमेंट के तौर पर ग्लूटामिन को लेना सबसे कारगर तब होता है जब आप कटिंग कर रहे होते हैं। यानी जब आप मसल्स को बरकरार रखते हुए फैट को घटा रहे हैं। अगर आप बॉडी बिल्डिंग की इस स्टेज पर हैं जो ग्लूटामिन आपके लिए ही बना है। अगर आप वेट गेन करना चाहते है तो आप ग्लूटामाइन का इस्तेमाल न करें। अगर आपको लींन मसल्स चहिये तो ग्लूटामाइन ले सकते है। आप खुद को हैवी करना चाह रहे हैं तो भी इसकी खास जरूरत नहीं क्योंकि जो लोग खुद को हैवी बना रहे होते हैं उन्हें ऐसा भोजन करना होता है, जिसमें पहले से ही ग्लूटामिन खूब होता है। इसे प्रोटीन के साथ लेना चाहिए।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Fitness & Exercise In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version