
तरबूज के कई फायदे हैं, लेकिन नई शोध के अनुसार तरबूज कैंसर से भी बचाता है, इसके अलावा यह रिलेशनशिप को भी मजबूत बनाता है, इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानें।
एक बड़ा सा तरबूज जिसके फायदे हैं अनेक। गर्मी के मौसम में बाजार में तरबूजों की भरमार हो जाती है। बड़े-बड़े कठोर तरबूज अंदर से केवल पानी-पानी होते हैं। लाल-रसीला तरबूज केवल शरीर की पानी की जरूरत को ही पूरा नहीं करता, अपितु कैंसर से भी बचाता है और यह नैचुरल वियाग्रा की तरह भी काम करता है।
लाल-मीठा तरबूज केवल फल नहीं, बल्कि गुणों की खान है। एक बड़े से तरबूज की छोटे से टुकड़े में 86 कैलोरी ऊर्जा होती है। जिसमें 89 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट, 4 प्रतिशत फैट और 0.2 प्रतिशत प्रोटीन होता है। एंटीऑक्सीडेंट, मिनरल्स और विटामिन से भरपूर तरबूज शरीर में पानी की जरूरत को पूरा कर शरीर को ठंडा बनाए रखता है।
तरबूज में मौजूद पोषक-तत्व
पानी 95.8 %
प्रोटीन 0.2 %
खनिज-लवण 0.3
कार्बोहाइड्रेट 3.3 %
विाटमिन ए 11%
विटामिन सी 13%
आयरन 1%
मैग्नेशियम 2%
कैंसर से बचाता है
- तरबूज में मौजूद इतने सारे न्यूट्रिशंस शरीर को हाइड्रेट रखते हैं। मोटापे से बचाते हैं। आदि कई तरह के फायदे पहुंचाते हैं। लेकिन इल सबके अलावा तरबूज सबसे अधिक कैंसर को मात देने में मदद करते हैं।
- तरबूज में मौजूद विटामिन-सी कैंसर से लड़ने में मदद करते हैं।
- दरअसल तरबूज में मौजूद विटामिन सी कैंसर का कारण बनने वाले फ्री-रेडिकल्स से लड़ता है औऱ उसकी वृद्धि को रोक देता है।
नैचुरल वियाग्रा भी है
- आपको ये जानकारी हैरानी होगी की तरबूज नैचुरल वियाग्रा का भी काम करता है।
- यह पुरुष और महिला, दोनों की सेक्स पावर को बढ़ाकर सेक्सुअलिटी से जुड़ी समस्या का अंत करता है।
- वैज्ञानिकों ने एक शोध में इस बात की पुष्टि की है कि तरबूज वियाग्रा की तरह काम करता है।
- शोधानुसार तरबूज में मौजूद सारे पोषक-तत्व शरीर के ब्लड वेसल्स पर वियाग्रा की तरह असर डालते हैं। जिससे इंसान की सेक्स क्षमता बढ़ती है।
- तरबूज में पाइथो-न्यूट्रिअंट्स नामक तत्व होता जो शरीर के साथ आसानी से प्रतिक्रिया कर के शरीर की क्षमता को बढ़ाकर शरीर को स्वस्थ बनाता है।
अन्य फायदे भी हैं
- डायटिंग करने वालों के लिए फायदेमंद- डायटिंग करने वालों के लिए ये सबसे गुणकारी फल है। इसे खाने से पहले सलाद के रुप में लें। इससे भूख कम लगती है और शरीर में जरूरी पोषक-तत्वों की कमी नहीं होती।
- फाइबर की पूर्ति- तरबूज से शऱीर को उचित मात्रा में फाइबर मिलता है। फाइबर के लिए तरबूज की जूस की जगह उसके छोटे-छोटे टुकड़े करके खाएं।
- तरबूज के बीज- तरबूज के बीज में मौजूद मैग्नीशियम हृदय की कार्यप्रणाली को सामान्य बनाता है और मेटाबॉलिक सिस्टम को सपोर्ट करता है।
- पेट साफ करता है- इसे सुबह खाली पेट खाएं। इससे शरीर से सारे विषैले पदार्थ बाहर निकल जाएंगे और पेट साफ रहेगा।
Read more articles on cancer in hindi.
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।