स्वस्थ रहने के लिए सिर्फ सेहतमंद व पौष्टिक आहार लेना काफी नहीं है। जरूरत है उन आहार की सही जानकारी होना। हम दिन भर में जो कुछ खाते हैं उसका हमारी सेहत पर क्या असर होगा इसकी जानकारी होना बहुत जरूरी है। व्यस्त दिनचर्या के बीच आप अपने खान-पान के बारे में ज्यादा नहीं सोच पाते हैं। इसलिए आसानी से जो उपलब्ध होता है उसे ही खा लेते हैं। लेकिन आपकी यह आदत आपकी फिटनेस के लिए नुकसानदेह हो सकती है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं खान-पान संबंधी स्वस्थ आदतों को अपनाएं। ये आदतें आपको ना सिर्फ फिट रखती हैं बल्कि गंभीर बीमारियों से भी बचाती हैं। स्वस्थ रहने के लिए ऐसी कुछ स्वस्थ व अच्छी आदतों के बारे में जानें।
धीरे खाएं व अच्छे से चबाएं
हमेशा खाना आराम से धीरे-धीरे चबाकर खाएं। इससे आपको वजन पर नियंत्रण रखने में आसानी होगी। भोजन के दौरान मस्तिष्क शरीर को पेट भरने के संकेत देता है। धीरे-धीरे और चबाकर भोजन करने से खाने की इच्छा कम होने लगती है और मस्तिष्क शरीर को भूख खत्म होने का संकेत देता है। इससे वजन पर नियंत्रण करना आसान हो जाता है।
थोड़ा-थोड़ा करके खाएं
फिट रहने के लिए जरूरी है कि शरीर को जरूरी पोषण मिलता रहे। अगर ऐसा नहीं होता है तो शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है। इसलिए आपको हर दो या तीन घंटे में कुछ हेल्दी खाते रहना चाहिए। इससे शरीर में ऊर्जा का स्तर भी बना रहता है और वजन भी नहीं बढ़ता है।
रेड मीट से दूर रहें
अगर आप फिट रहना चाहते हैं तो रेड मीट से दूर रहें। इसमें काफी मात्रा में सैचुरेटेड फैट होता है जो कोलेस्ट्रोल के स्तर को बढ़ाता है। इसकी जगह आप मछली का सेवन कर सकते हैं क्योंकि यह एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट होता है। एंटीऑक्सीडेंट वाले तत्व कैंसर, हृदय रोग व स्ट्रोक से बचाता है।
लहसुन का सेवन फायदेमंद
लहसुन में एंटी-क्लाटिंग गुण होते है जो खून को पतला करने में सहायक होते है और शरीर में खून के थक्के बनने से रोकते है। लहसुन को खाने के साथ या सब्जी बनाने आदि में प्रयोग कर सकते हैं। साथ ही यह शरीर में इन्सुलिन की मात्रा को बढ़ा देती है जिससे डायबटीज की बीमारी में राहत मिलती है क्योंकि इससे ब्लड शुगर लेवल सही रहता है।
सोने से पहले चाय-कॉफी नहीं
सोने से पहले चाय व कॉफी का सेवन ना करें। इसमें मौजूद कैफीन आपकी नींद में उड़ा सकता है। अक्सर लोग देर रात तक जगने के लिए चाय -कॉफी का सहारा लेते हैं क्योंकि इसे पीने से नींद चली जाती है। अगर आपने एक स्ट्रांग कप कॉफी पी ली तो आपकी 2 घंटे की नींद उड़ सकती है।
हाथों की रखें सफाई
एक बात याद रखें कि कहीं भी बाहर से घर आने के बाद, किसी बाहरी वस्तु को हाथ लगाने के बाद, खाना बनाने से पहले या खाने से पहले, बाथरूम का उपयोग करने के बाद हाथों को अच्छी तरह साबुन से धोएं।
हरी सब्जियां है जरूरी
खाने में हरी साग- सब्जियां, सलाद, दही, दूध, दलिया, दाल, अंकुरित चने आदि का प्रयोग जरूर करें। इसमें भरपूर मात्रा में पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है। खाना पकाने के लिए अनसैचुरेटेड वेजिटेबल ऑइल जैसे- सोयाबीन, सनफ्लॉवर, मक्का या ऑलिव ऑइल का ही प्रयोग करें। जंकफूड, सॉफ्ट ड्रिंक आदि के सेवन से बचें। रात का खाना हल्का-फुल्का लें। इससे खाना पचने में आसानी होगी।
Read More Articles On Weight Loss In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version