जानें कितना फायदेमंद है किमची अचार का सेवन

कुछ अचार सिर्फ स्वाद में ही इजाफा नहीं करते बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए रामबाण इलाज होते हैं। यहां तक कि ये अचार कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाते हैं तो कभी हमारा वजन कम करने में भी सहायक होते हैं। ऐसा ही एक अचार है किमची। इसके बारे में इस लेख में जानें -
  • SHARE
  • FOLLOW
जानें कितना फायदेमंद है किमची अचार का सेवन


भारतीय अचार के कितने दीवाने हैं, इस बात का यहां जिक्र करने की ज़रूरत नहीं है। ठीक भारत की ही तरह कई अन्य देश भी अचार की दीवानगी रखते हैं। लेकिन आपको बताते चलें कि कुछ अचार सिर्फ स्वाद में ही इजाफा नहीं करते बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए रामबाण इलाज होते हैं। यहां तक कि ये अचार कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाते हैं तो कभी हमारा वजन कम करने में भी सहायक होते हैं। ऐसा ही एक अचार है किमची। किमची एक कोरियाई अचार है। यह गोभी, खीरा, हरी प्याज और मूली से बनाया जाता है। किमची में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इतना ही नहीं इससे कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने भी मदद मिलती है। यहां हम किमची के कुछ गुणों पर नजर डालेंगे।

कोलेस्ट्रोल कम करना

विशेषज्ञों के मुताबिक किमची का रोजाना सेवन करना चाहिए। दरअसल किमची से शुगर स्तर कम होने में मदद मिलती है। परिणामस्वरूप हमारा कोलेस्ट्रोल स्तर कम हो जाता है और यदि कोलेस्ट्रोल का स्तर नियंत्रण में रखा जाए तो हमारे वजन में आमूलचूल परिवर्त देखने को मिल सकते है। आप अप्रत्यक्ष रूप में यह कह सकते हैं कि किमची खाने से वजन को नियंत्रित किया जा सकता है।

 

kimchi ka aachar

 

पाचन सम्बंधी समस्या से छुटकारा

दरअसल किमची में खमीर उठाया जाता है जो कि हमारे पेट को साफ रखने में मददगार साबित होते हैं। असल में खमीर के कारण इसमें प्रोबायोटिक बैक्टीरिया पनपते हैं जो कि हमारे पेट को साफ रखते हैं। यही कारण है कि विशेषज्ञ किमची खाने की सलाह देते हैं। पेट की छुटपुट बीमारियों से दूर रहने के लिए भी किमची का सेवन करते रहना चाहिए।

कोशिकाओं की क्षति को रोकना

चूंकि किमची बनाने में बंदगोभी, मिर्च, अदरक आदि का इस्तेमाल किया जाता है। ये तमाम सब्जियां एंटीआक्सीडेंट से भरपूर हैं। यही कारण है कि किमची का नियमित सेवन करने से कोशिकाओं की क्षति में गिरावट आती है। इतना ही नहीं हमारे बिगड़ते स्वास्थ्य पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है।

इन्फेक्शन से दूर रखता है

जिन मसालों का किमची में इस्तेमाल किया जाता है मसलन लहसुन आदि ये सभी सेलेनियम और एलिसिन से भरपूर हैं। ये तमाम तत्व बैक्टीरिया और फंगस से लड़ने में मददगार साबित होते हैं।

केमो प्रोटेक्टिव गुण

किमची नामक इस अचार में लैक्टिक एसिड नामक बैक्टीरिया पाया जाता है। यह बैक्टीरिया कैंसर के मरीजों को जो कि केमोथैरेपी ले रहे हैं, उन्हें इसके प्रभाव से बचाए रखता है। इसके अलावा किमची में बंदगोभी का भी उपयोग किया जाता है। बंदगोभी कोलोरेक्टल कैंसर से बचाने में सहायक है। दरअसल बंदगोभी फाइबर से भरपूर होते हैं। किमची में मौजूद लहसुन भी कैंसर से बचाने में मददगार तत्व के रूप में जाना जाता है।

उम्र घटाने में मददगार

किमची खाने का एक और फायदा यह है कि इससे हमारी खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। दरअसल किमची में एंटी एजिंग तत्व पाए जाते हैं। वास्तव में किमची हमारे तनाव को कम करने में सहायक होता है। नतीजतन स्ट्रेस के कारण चेहरे पर आए बदलाव किमची खाने से कम हो जाते हैं।



Image Source - Getty

Read More Articles On Healthy Eating in Hindi.

Read Next

विषाक्तता के बारे में जानें और समझें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version