आजकल व्यस्त लाइफस्टाइल के चलते एक्सरसाइज के लिए वक्त निकाल पाना बहुत मुश्किल हो गया है। ऐसे में फिट रहना किसी चैलेंस से कम नहीं है। जो लोग जिम में घंटो पसीना बहाते हैं आज हम उन्हें एक खुशखबरी दे रहे हैं। हाल ही में हुए एक शोध में साफ हुआ है कि आधे घंटे की एक्सरसाइज और 2 मिनट की साइकिलिंग करने के फायदे एक समान होते हैं। ऑस्ट्रेलिया की विक्टोरिया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने स्टडी के दौरान पाया कि स्टडी में शामिल लोगों को सिर्फ 2 मिनट तेज गति से साइकिल पर दौड़ लगाने से उन लोगों के मुकाबले ज्यादा फायदा हुआ, जो आराम-आराम से 30 मिनट तक साइकिल चलाते हैं। शोधकर्ताओं का मानना है कि सिर्फ 2 मिनट ज्यादा इंटेंसिटी यानी हाई इंटेसिटी इंटरवल ट्रेनिंग से एक्सरसाइज करके लंबे समय तक बॉडी को मजबूत बनाया जा सकता है।
क्यों जरूरी है रोज व्यायाम करना
प्रतिदिन 30 मिनट का शारीरिक व्यायाम, ऊर्जा को बढ़ाता है। इसके साथ ही यह लोगों को स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने के लिए प्रेरित करता है। कोपेनहेगन विश्वविद्यालय के शोध में समझाया गया कि कैसे हल्का व्यायाम, कड़े प्रशिक्षण की अपेक्षा प्रेरणाप्रद है। मोटापे के बड़े भारी सामाजिक-आर्थिक परिणाम हैं। स्वास्थ्य को लेकर दशकों तक चले अभियानों ने भी इस दिशा में कोई महत्वपूर्ण प्रगति नहीं की है।
टॉप स्टोरीज़
साइकिल चलाने के फायदे
- उम्र का असर सबसे पहले आपकी त्वचा पर दिखना शुरू होता है फिर आपकी हड्डियों और अन्य अंगों पर और फिर आपकी क्षमता पर। मगर साइकिलिंग के द्वारा आपकी तेजी से बढ़ती हुई उम्र पर ब्रेक लगता है। दरअसल साइकिलिंग के द्वारा आपके पूरे शरीर का अच्छा व्यायाम हो जाता है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं और आपकी शारीरिक क्षमता बढ़ती है। साथ ही साइकिलिंग के समय आप तेजी से सांस लेते हैं जिससे त्वचा को भरपूर ऑक्सीजन मिलती है और वो लंबे समय तक जवां रहती है।

- साइकिलिंग एक एरोबिक व्यायाम है, जिसके कई फायदे हैं। इससे दिल के रोगों का खतरा कम होता है। इस गतिविधि से सिरोटोनिन, डोपामाइन व फेनिलइथिलामीन जैसे रसायनों का दिमाग में उत्पादन बढ़ता है, जिससे हम दुख को भूल जाते हैं और हर वक्त खुशी महसूस करते हैं।
- लोगों में आजकल मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है। मोटापा कई तरह के रोगों जैसे डायबिटीज, दिल के रोग और लिवर के रोगों का कारण बनता है। इसलिए लंबी जिंदगी जीना है तो मोटापे से दूर रहना बहुत जरूरी है। रोज 30 मिनट साइकिल चलाने से आप मोटापे से दूर रह सकते हैं। दरअसल साइकिल चलाने से आपके पूरे शरीर का व्यायाम हो जाता है और ढेर सारी कैलोरीज बर्न होती हैं। इसलिए साइकिलिंग आपको फिट और हेल्दी रखने के लिए आसान उपाय है।
- डायबिटीज के रोगी यदि नियमित तौर पर लंबी दूरी साइकिल से तय करते हैं तो उन्हें व्यायाम के पहले व बाद में ब्लड सुगर की जांच करानी चाहिए। मधुमेह के रोगियों को भी साइकिल चलाने से काफी आराम मिलता है। लेकिन डायबिटीज के रोगी ध्यान रखें कि साइकिल चलाने से पहले खूब पानी पी लें। टाइप-1 श्रेणी वाले मधुमेह रोगी यदि एक घंटे से ज्यादा साइकिल चलाते हैं तो उन्हें कुछ कार्बोहाइड्रेट युक्त आहार साथ में रखना चाहिए।
- आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, दूषित खानपान और बिजी दिनचर्या के चलते आजकल लोगों में तनाव और अवसाद की समस्या बहुत ही आम हो गई है। तनाव के चलते कई समस्याएं होती हैं। हाल ही में हुई एक रिसर्च में सामने आया है कि साइकिल चलाने से तनाव होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

- बुढ़ापे की ज्यादातर समस्याओं का कारण हड्डियों की कमजोरी है। कमजोर हड्डियों के कारण शरीर में दर्द बना रहता है और आप ठीक से उठ बैठ भी नहीं पाते हैं। साइकिल चलाने से स्वास्थ्य संबंधी कई लाभ मिलते हैं। इससे पैरों की अच्छी एक्सरसाइज होती है। जिसके चलते घुटनों के जोड़ों का दर्द दूर होता है। दौड़ने की तुलना में साइकिल चलाने से आपके घुटनों पर बहुत कम दबाव पड़ता है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Diet and Fitness In Hindi