
वजन घटाने या फिट रहने के लिए आप सारे हथकंडे अपना चुके है और कुछ खास सफलता नहीं मिली है तो इस बार 'जीएम डाइट' प्रोग्राम ट्राई करके देखें। जनरल मोटर्स डाइट प्रोग्राम (जीएम डाइट) को खासतौर पर वजन घटाने के लिए तैयार किया गया है। महीने में किसी हफ्ते के सभी सातों दिन आपको कब और क्या खाना है, इसका ब्योरा दिया गया है। सिर्फ सात दिनों के इस डाइट प्रोगाम का पालन कर दो महीने में फर्क देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : मोटापा कम करना चाहते हैं तो खाएं मशरूम
पहला दिन
- नाश्ता (8.30 - 9 बजे)- एक सेब, दो ग्लास पानी
- मिड मार्निंग मील (10:30 - 11 बजे) -एक कटोरा पपीते, 1-2 ग्लास पानी
- दोपहर के खाने में (1- 1:30 बजे)- एक कटोरा तरबजू या खरबूज, 1-2 ग्लास पानी
- चाय के समय (4-4:30 बजे)- 1 संतरा या नीबू या चीकू, डेढ़ ग्लास पानी
- शाम के वक्त (6-6:30 बजे)- 1 ग्लास नारीयल पानी
- रात के खाने में (8.30-9 बजे)-1 सेब, दो ग्लास पानी
- याद रहे पहले दिन केवल फल ही खाएं और केला खाने से बचें।
दूसरा दिन
- नाश्ता (8.30 - 9 बजे)-1 उबला आलू, 1 से 2 ग्लास पानी
- मिड मार्निंग मील (10:30 - 11 बजे)- 1 कटोरा भर कच्ची पत्ता गोभी, दो ग्लास पानी
- दोपहर के खाने में (1- 1:30 बजे)- 1 टमाटर, 1 ककड़ी या खीरा, आधा उबला चुकंदर, 1 से डेढ़ ग्लास पानी
- चाय के समय (4-4:30 बजे)- दो टमाटर, 1 से 2 ग्लास पानी
- शाम के वक्त (6-6:30 बजे)- पालक और टमाटर का 1 ग्लास जूस
- रात के खाने में (8.30 - 9 बजे)- उबली लौकी में नमक या मसाला मिलाकर लें, दो ग्लास पानी
- याद रहे कि दूसरे दिन केवल सब्जियां खाएं
तीसरा दिन
- नाश्ता (8.30 - 9 बजे) - 1 सेब, दो ग्लास पानी
- मिड मार्निंग मील (10:30 - 11 बजे)- कटोरा भर पपीता, दो ग्लास पानी
- दोपहर के खाने में (1- 1:30 बजे)- 1 टमाटर, 1 खीरा, आधा उबला चुकंदर, दो ग्लास पानी
- चाय के समय (4-4:30 बजे)- 1 संतरा, 2 ग्लास पानी
- शाम के वक्त (6-6:30 बजे)- पालक टमाटर का एक ग्लास जूस या 1 चीकू
- रात के खाने में (8.30 - 9 बजे)- उबली लौकी में नमक या मसाला मिलाकर लें, दो ग्लास पानी
- याद रहे कि तीसरे दिन केवल फल या सब्जियां खाएं
चौथा दिन
- नाश्ता (8.30 - 9 बजे) - आधा ग्लास स्किम्ड दूध, दो ग्लास पानी
- मिड मार्निंग मील (10:30 - 11 बजे)- 1 केला, दो ग्लास पानी
- दोपहर के खाने में (1- 1:30 बजे)- 1 ग्लास स्किम्ड मिल्क बिना शक्कर का, दो ग्लास पानी
- चाय के समय (4-4:30 बजे)-1 केला, दो ग्लास पानी
- शाम के वक्त (6-6:30 बजे)- 1 केला
- रात के खाने में (8.30 - 9 बजे)- आधा ग्लास स्किम्ड दूध बिना शक्कर का
- याद रखे कि चौथे दिन केवल स्किम्ड मिल्क और केला लें, बिना शक्कर के
पांचवे दिन
- नाश्ता (8.30 - 9 बजे) - 1 कटोरी
- ब्राउन राइस (चावल), 1 से दो ग्लास पानी
- मिड मार्निंग मील (10:30 - 11 बजे)- 2 टमाटर, दो ग्लास पानी
- दोपहर के खाने में (1- 1:30 बजे)- 1 कटोरी ब्राउन राइस (चावल) टमाटर ग्रेवी के साथ, 2 ग्लास पानी
- चाय के समय (4-4:30 बजे)- नमक जीरा मिले 2 टमाटर , 2 ग्लास पानी
- शाम के वक्त (6-6:30 बजे)- 1 ग्लास नीबू पानी
- रात के खाने में (8.30 - 9 बजे)- ब्राउन राइस
- याद रहे पांचवे दिन केवल ब्राउन राइस और टमाटर ही खाएं
छठा दिन
- नाश्ता (8.30 - 9 बजे) - 1 कटोरी
- ब्राउन राइस (चावल), 1 से दो ग्लास पानी
- मिड मार्निंग मील (10:30 - 11 बजे)- 2 टमाटर, दो ग्लास पानी
- दोपहर के खाने में (1- 1:30 बजे)- 1 कटोरी ब्राउन राइस (चावल) अन्य सब्जियों के साथ, दो ग्लास पानी
- चाय के समय (4-4:30 बजे)- जीरा, नमक मिले दो खीरे, दो ग्लास पानी
- शाम के वक्त (6-6:30 बजे)- 1 ग्लास नीबू पानी
- रात के खाने में (8.30 - 9 बजे)- उबला चुकंदर, खीरा, गाजर, टमाटर, पत्ता
- गोभी की सलाद
- याद रहे छठे दिन ब्राउन राइस, टमाटर के अलावा सब्जियां ही खाएं।
सातवां दिन
- नाश्ता (8.30 - 9 बजे) - 1 कटोरी
- ब्राउन राइस (चावल), 1 से दो ग्लास पानी
- मिड मार्निंग मील (10:30 - 11 बजे)- 2 टमाटर, दो ग्लास पानी
- दोपहर के खाने में (1- 1:30 बजे)- 1 कटोरी ब्राउन राइस (चावल) अन्य सब्जियों के साथ, दो ग्लास पानी
- चाय के समय (4-4:30 बजे)- जीरा, नमक मिले दो खीरे, दो ग्लास पानी
- शाम के वक्त (6-6:30 बजे)-
- 1 ग्लास शिकंजी या कोई भी जूस
- रात के खाने में (8.30 - 9 बजे)- उबला चुकंदर, खीरा, गाजर, टमाटर खायें।
Image Source : Getty
Read More Article on Weight Loss in hindi
Disclaimer
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version