गर्मियों में आपको कूल रखते है ये फल

गर्मियों में मिलने वाले आम, तरबूज, खरबूज, बेल व मौसमी आदि फल प्रतिदिन खाने से बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है। आइये जानें ऐसे ही कुछ लाभकारी फलों के बारें में जो गर्मी में भी आपको रखें ठंडा-ठंडा कूल कूल।
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में आपको कूल रखते है ये फल


मौसम के साथ खानपान की आदतों में भी बदलाव आना चाहिए, और जहां तक बात गर्मियों की जाए तो इस मौसम में भूख कम लगती है। नतीजतन शरीर में पोषक तत्‍वों की कमी होने का अंदेशा हमेशा बना रहता है। इस कमी को फलों के जरिए पूरा किया जा सकता है। पसीना अधिक आने और भूख कम लगने के कारण शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। अगर समस्या को पूरी तवज्जो न दी जाए तो कई तरह के रोग भी हो सकते हैं। इन पोषक तत्वों की कमी को आप मौसमी फलों को अपनी डायट चार्ट में शामिल कर पूरा किया जा सकता है। फलों में पानी, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन और पौष्टिक तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते है। गर्मियों में मिलने वाले आम, तरबूज, खरबूज, बेल व मौसमी आदि फल प्रतिदिन खाने से बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है। आइये जानें ऐसे ही कुछ लाभकारी फलों के बारें में जो गर्मी में भी आपको रखें ठंडा-ठंडा कूल कूल।


summer fruit in hindi

गर्मियों में खायें ये फल

फलों का राजा आम

आम को फलों का राजा माना जाता है। गर्मी आते ही बाजार में आम की कई किस्में नजर आती हैं। आम स्वादिष्ट तो होते ही हैं साथ ही इसमें कई स्वास्‍थ्‍यवर्धक तत्व भी होते हैं। इसमें विटामिन सी, ई, पोटैशियम और आयरन पाया जाता है। यह शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है, इसमें पाए जाने वाले तत्व आंखों के लिए फायदेमंद होते है। आम एंटीआक्सीडेंट का अच्छा स्रोत भी है। लेकिन ज्यादा आम खाना नुकसानदेह भी हो सकता है।


शरीर की गर्मी दूर करें
बेल

गर्मियों में बेल का शरबत पीने से शरीर की गर्मी दूर होती है और लू लगने से भी आराम मिलता है। बेल शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और यह पेट की तमाम बीमारियों जैसे गैस, कब्ज, जलन, भूख न लगना आदि से आराम दिलाता है। गर्मियां आते ही बेल व बेल का शरबत आसानी से मिल जाते हैं।


विटामिन सी से भरपूर
आलूबुखारा

आलूबुखारा बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि यह मीठा, जूसी और विटामिन सी से परिपूर्ण होता है। आलूबुखारा खाने से शरीर को आयरन मिलता है, जो शरीर में रक्त, प्रवाह को बेहतर बनाए रखने में मददगार होता है। इसमें एंटी आक्सीडेंट और पौष्टिक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते है, जो बीमारी से बचाते है। यह कैलोरी और वसा से भी बिल्कुल मुक्त है। इसे छिलके के साथ खाना चाहिए क्योंकि इसके ज्यादातर पौष्टिक तत्व इसी में होते हैं। यह कैंसर प्रतिरोधी भी होता है।

पानी की कमी दूर करें तरबूज

तरबूज का गर्मियों के दौरान सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। इस मौसम में शरीर के अन्दर पानी की कमी हो जाती है और इसमें पानी, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। ऐसे में तरबूज शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। तरबूज में विटामिन्स भी पाये जाते है, इसमें कोलेस्ट्राल नहीं होता, यह आखों के लिए भी उपयोगी होता है। गर्मियों में भरपूर तरावट के लिए हर दिन एक प्लेट तरबूज जरूर खाएं, लेकिन तरबूज खाने के साथ पानी न पिएं।


फाइबर से भरपूर
पपीता

पपीता खाने से पेट की समस्याएं नहीं होतीं। पोषक तत्वों से भरपूर पपीते में पर्याप्त मात्रा में बीटा कैरोटीन, विटामिन, फाइबर और पौटैशियम पाया जाता है। । पपीते में मौजूद विटामिन ए से आंखों की रोशनी ठीक रहती है। पपीते के सेवन से रक्त साफ रहता है, महिलाओं के लिए यह अच्छा फल है। सुंदर चमचमाती त्वचा के लिए भी इसे जरूर खाएं।


थकान दूर करें खरबूजा

गर्मी के मौसम के लिए खरबूज सबसे अच्छे फलों में से एक माना जाता है। आप खाने के साथ खरबूजे का मजा ले सकते हैं या थोड़ी देर बाद भी खा सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे खरबूजे के साथ पानी नहीं पीएं। इसमें विटामिन ए, बी, सी, मैग्नीशियम, सोडियम और पोटेशियम होता है। इसमें मौजूद फॉलिक एसिड गर्भवती महिलाओं और बच्चे को स्वस्थ रखता है। यह थकान कम करता है और अनिद्रा की समस्या में भी लाभदायक है।

गर्मियों में इन सभी फलों का इस्तेमाल करके आप भी इस मौसम में स्वस्थ रह सकते है।

 

इस लेख से संबंधित किसी प्रकार के सवाल या सुझाव के लिए आप यहां पोस्‍ट/कमेंट कर सकते है।

Image Source : Getty

Read More Articles on Diet-Nutrition in Hindi

 

Read Next

सालमन मछली को और स्‍वादिष्‍ट बनाने की विधि

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version