गर्मी दिनों दिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। इन दिनों में आहार विशेषज्ञ आपको ज्यादा से ज्यादा पेय पदार्थो का सेवन करने की सलाह देते हैं। इसकी एक वजह तो यह है कि गर्मी में पसीना खूब निकलता है। इस कारण शरीर से कई जरूरी मिनरल साल्ट और पानी निकल जाते हैं और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। इन समस्याओं से बचने के लिए आप ऐसे प्राकृतिक पेय पदार्थो का सेवन कर सकते हैं, जो न केवल आपको स्वस्थ बनाए रखें, गर्मी को भी दूर भगाएं।
हेल्थ ड्रिंक
गर्मी में सबसे ज्यादा जरूरत एनर्जी ड्रिंक्स की ही होती है। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती और वह हाइड्रेट रहता है। गर्मी में छाछ, फ्रूट ज्यूस, मिल्क शेक, ग्रीन सलाद आदि को शामिल करना चाहिए। सलाद में इस मौसम में आने वाले खीरा, ककड़ी आदि का उपयोग कर सकते हैं। नाश्ते में भी जूस लेने की आदत शुरू डालें, इससे एनर्जी मिलती है। लंच में हल्का खाना ही खाएं। इस मौसम में तेज़ मिर्च वला खाना खाने से बचें।
नारियल पानी
नारियल पानी 99 फीसदी वसा मुक्त (फैट फ्री) होता है। इसमें शुगर की मात्रा काफी कम होती है। गर्मी के दिनों में नारियल पानी खूब पीना चाहिए। इसके कुछ फायदे :
- शरीर को रखता है ठंडा।
- शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता।
- कोशिकाओं को ले जाता है पोषक तत्व और आक्सीजन।
- वजन घटाने में करता है मदद।
- डायबिटीज को नियंत्रित करता है।
- रक्त प्रवाह को बढ़ाता है।
- गुर्दे की पथरी में असरदार।
- बढ़ाता है शरीर की प्रतिरोधक क्षमता।
नींबू पानी
गर्मियों में नींबू पानी रोज पीना चाहिए। इसके कई फायदे हैं। यह न सिर्फ लू से बचाता है, बल्कि शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। नींबू में प्रचुर मात्रा में फ्लेवनायड पाए जाते हैं, जिनमें एंटी आक्सीडेंट और एंटी-कैंसर गुण होते हैं।
बेरियों का रस
- बेरियों का रस भी उपयोगीगर्मियों में बहुत लाभदायक होता है और लू नहीं लगने देता।
- यदि आप भीषण गर्मी और तेज धूप के चलते त्वचा को होने वाले नुकसान से चिंतित हैं तो बेरियों का रस इस्तेमाल कीजिए। दक्षिण कोरिया के वैज्ञानिकों ने पाया है कि बेरी में पाए जाने वाले एंटी आक्सिडेंट त्वचा को अल्ट्रा वाइलेट किरणों (पराबैंगनी किरणें) से बचाते हैं।
- दक्षिण कोरिया के हैलिम यूनिवर्सिटी में हुए शोध के प्रमुख जी यंग बे ने बताया, 'बेरियों व मूंगफलियों में मिलने वाला एक एंटी आक्सिडेंट पराबैंगनी किरणों से त्वचा को बचाता है।' इस एंटी आक्सिडेंट की पहचान इलैजिक एसिड के रूप में हुई है।
- यह पालीफिनाल है और कई प्रकार की बेरियों व मूंगफलियों में पाया जाता है। ये कोलेजन की क्षति और त्वचा की जलन को कम करता है। त्वचा को क्षति पहुंचाने वाली सूर्य की तेज किरणें यूवी रेज के लगातार संपर्क में रहने पर कोलेजन नष्ट होने लगते हैं। कोलेजन के नष्ट होने से झुर्रियां बनती हैं।
तरबूज खाएं
जैसे ही गर्मी शुरू होती प्यास बहुत लगने लगती है। ऐसे में सबसे अच्छा होता है मीठा और रसीला फल तरबूज। इसमें पानी प्रचुर मात्रा में होता है, साथ ही मिनरल और विटामिन भी इसमें अच्छी मात्रा में होते हैं। इसमें मौजूद लगभग 92 प्रतिशत पानी गर्मियों में डीहाइड्रेशन से बचाता है। तरबूज में मौजूद सिट्रयूलाइन तत्व शरीर से चर्बी को कम करने में मदद करता है। यह चर्बी बनाने वाली कोशिकाओं को कमज़ोर करता है। इसके अलावा, इसमें पानी अधिक है, इसलिए यह डाइटिंग के दौरान खाये जाने वाला बेहतरीन विकल्प है। इसमें मैग्नीशियम और पोटेशियम भी प्रचुर मात्रा में होते हैं। तरबूज में मौजूद लाइकोपीन दिल और हड्डियों, दोनों के लिए फायदेमंद होता है। यह शरीर में रक्त संचार ठीक करता है जिससे दिल से जुड़े रोगों का ख़तरा भी कम होता है।
खरबूज़
खरबूजा ठंडक के साथ शरीर को पोषण भी देता है। गर्मियों का यह फल खरबूज न केवल स्वाद व ठंडक के लिहाज से बेहतरीन फल है बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। खरबूजे में पानी के अलावा, विटामिन्स और मिनिरल्स भी प्रचुर मात्रा में होते हैं जो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मददगार है।
लौकी
लौकी में अधिकतर पानी पाया जाता है। इससे आपको गर्मी, पेट की समस्या जैसे एसीडिटी आदि से निपटने की ताकत मिलती है। यह सब्जी डीहाइड्रेशन से बचाती है और शरीर में सोडियम की मात्रा को भी कम नहीं होने देती।
Read More Artiles On Diet & Nutrition In Hindi.
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version