हरा चना देता है शरीर को भरपूर एनर्जी और इन 5 रोगों से रखता है दूर

हरे चने में ढेर सारे पौष्टिक तत्व होते हैं जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ कई गंभीर रोगों से बचाते हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, आयरन तथा विटामिन मौजूद होते हैं जो हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी तत्व हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
हरा चना देता है शरीर को भरपूर एनर्जी और इन 5 रोगों से रखता है दूर


हरा चना खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही सेहतमंद होता है। इसे हम सब्जी, पराठे, छोले, पकौड़े, स्प्राउट्स आदि में इस्तेमाल करते हैं और कच्चा या भूनकर भी खाते हैं। हरे चने में ढेर सारे पौष्टिक तत्व होते हैं जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ कई गंभीर रोगों से बचाते हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, आयरन तथा विटामिन मौजूद होते हैं जो हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी तत्व हैं। चने के साथ-साथ इसके पौधे की पत्तियों का बड़ा स्वादिष्ट साग बनता है और ये भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आइये आपको बताते हैं कि हरा चना खाने से हमारी सेहत को कौन से लाभ मिलते हैं।

एनर्जी से भरपूर

हरा चना खाने से शरीर में तुरंत एनर्जी आती है और शरीर की थकावट मिट जाती है। 100 ग्राम चने में लगभग 250 कैलोरीज होती हैं जबकि इसमें प्रोटीन की मात्रा 32 ग्राम होती है इसलिए अगर आप थकावट महसूस कर रहे हैं या काम ज्यादा है तो नाश्ते में हरे चने का स्प्राउट या पराठा खा सकते हैं। भुना हुआ चना खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है और ये भी शरीर के लिए फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें:- तेजी से कोलेस्ट्रॉल घटाती हैं ये 5 चीजें, आज ही आहार में शामिल करें

हड्डियों को बनाता है मजबूत

हरे चने में विटामिन सी और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है इसलिए इसे खाने से हड्डियां मजबूत रहती हैं और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। 100 ग्राम हरे चने में विटामिन सी 292%, आयरन 3% और कैल्शियम 4% होता है। हरे चने के सेवन से आप हड्डी के रोगों जैसे ऑस्टियोपोरोसिस और आर्थराइटिस आदि से दूर रहते हैं।

दिल की बीमारियां रहती हैं दूर

हरे चने के सेवन से दिल की बीमारियां भी आपसे दूर रहती हैं। हरा चना शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को घटाता है गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाता है। दिल संबंधी ज्यादातर बीमारियों की जड़ में यही बैड कोलेस्ट्रॉल होता है इसलिए ये आपके दिल के लिए बेहद फायदेमंद है। 100 ग्राम चने में केवल 62 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल होता है।

इसे भी पढ़ें:- खान-पान की इन आदतों से होती है किडनी खराब, ध्यान रखें ये बातें

ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

हरा चना चूंकि एक तरह का बीज होता है इसलिए इसमें भी अन्य बीजों की तरह ब्लड शुगर कंट्रोल करने के गुण होते हैं। चने में फाइबर भरपूर होता है इसलिए इसे खाने से शरीर में ब्लड फैट का रेगुलेशन ठीक रहता है। चने में शुगर की मात्रा 0 होती है इसलिए ये डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। चना पोटैशियम और सोडियम से भरपूर होता है। 100 ग्राम चने में लगभग 1840 मिलीग्राम पोटैशियम और 372 मिलीग्राम सोडियम होता है।

आंखों के लिए है फायदेमंद

चने में ढेर सारे विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं जो आंखों के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। चने में विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन सी, विटामिन के और विटामिन बी कॉम्पलेक्स होता है इसलिए इसे खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है और आंखों संबंधी गंभीर बीमारियां जैसे रतौंधी, ग्लूकोमा, आई फ्लू आदि नहीं होते हैं।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Healthy Eating In Hindi

Read Next

ज्‍यादा खाने से पेट हो जाए भारी, इन 5 तरीकों से करें हजमा दुरूस्‍त

Disclaimer