फलों के रस से करें रोगों का इलाज

फलों का रस प्रतिदिन नियमित रूप से लेने से कई रोगों को दूर भगाया जा सकता है। लाभकारी फलों के रस से कई बीमारियों के इलाज संभव है।
  • SHARE
  • FOLLOW
फलों के रस से करें रोगों का इलाज


माना जाता है कि फलों के रस के मुकाबले फल ज्‍यादा पौष्टिक और फायदेमंद होते है। लेकिन ऐसा नहीं है फल के रस में भी उतना ही पोषण होता है जितना फल में। फलों का रस प्रतिदिन नियमित रूप से लेने से कई रोगों को दूर भगाया जा सकता है। लाभकारी फलों के रस से कई बीमारियों के इलाज संभव है।

कुछ फलों के रस इतने पौष्टिक होते हैं कि शरीर में पानी की कमी को भी दूर कर देते हैं। फलों के रस में मौजूद अधिक मात्रा में मिनरल और पोषक तत्व रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते है और आपको बीमारियों से दूर रखते हैं। आइये जानते हैं कि कौन से फल के रस में कौन से गुण छुपे हैं।


fruit juice in hindi

संतरे का रस

विटामिन और मिनरल से भरपूर संतरे के रस को पीने से शरीर में तुरंत एनर्जी आती है। संतरे में विटामिन ए, बी, सी और कैलशियम काफी मात्रा में पाया जाता है। संतरे के रस का नियमित सेवन करने से बवासीर में लाभ मिलता है। नियमित रूप से संतरे के रस को लेने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, और इसमें सर्दी, खांसी या रक्तस्त्राव को रोकने की अद्भुत क्षमता होती है।

 

सेब का रस

सेब के रस में विटामिन ए, बी और सी होता है। इसके अलावा इसमें मिनरल जैसे कैल्‍शियम, मैगनीशियम, फास्‍फोरस और पोटैशियम भी होता है। अगर आप रोजाना एक गिलास सेब का जूस पीते हैं, तो आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे और बीमारियां आपसे कोसों दूर रहती हैं। सेब के जूस में पोटैशियम ऑर्थराइटिस में मदद करता है। इसके अलाव इस जूस को पीने से लीवर और किडनी साफ रहते हैं, और इसमें कैलोरी भी बहुत कम होती है।

 

अनानास का रस

अनानास के रस में विटामिन ए, बी और सी होता है, इसके अलावा इसमें कैल्शियम, पोटाशियम और फास्फोरस भी मौजूद होता है। फाइबर से युक्त और फैट व कोलेस्ट्राल बहुत कम होने के कारण इसे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह पाचन क्रिया को दुरूस्त बनाने में मदद करता है। खून की खराबी को सही करता है और इसमें मौजूद ब्रोमेलेन नामक पदार्थ खांसी रोकने में मददगार होता है।

 

pineapple juice in hindi

नींबू का रस

नींबू का रस पीने से शरीर से सारी गंदगी बाहर निकल जाती है और त्‍वचा चमकदार बनती है। इसमें विटमिन बी, सी, कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेड प्रचुर मात्रा में होता है। नींबू, शहद और गर्म पानी पीने से मोटापा दूर होता है। यह फ्री रेडिकल्‍स से लड़कर, कैंसर के खतरा को कम करता है। नींबू एंटीऑक्सीडेट के रूप में काम करता है। साथ यह गुड कोलेस्ट्राल को बढ़ाता है। जिससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।


आम का रस

यह विटामिन ए और एंटीऑक्‍सीडेंट से भरपूर होता है। यह त्‍वचा में कसाव बनाए रखता है और इसे चमकदार बनाता है। इसके रस को पीने से आंतों को बल मिलता है, कब्ज की समस्‍या दूर होती है, खून की मात्रा बढ़ती है और शरीर की थकावट दूर होती है। आम में सभी फलों की अपेक्षा विटामिन ‘ए’ काफी होता है, इसलिए नेत्र रोगियों को आम का सेवन अधिक मात्रा में करना चाहिये।

 

अनार का रस

‘एक अनार, सौ बीमार।' चौंकिए मत, अनार बीमारियों का घर नहीं है, बल्कि यह तो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। स्वास्थ्यवर्धक होने के अलावा ये बहुत स्वादिष्ट भी होता है। ये विटामिन का बहुत अच्छा स्त्रोत है, इसमें विटामीन ए, सी  और ई और फोलिक एसिड होता है। साथ ही इसमें मौजूद एंटी-आक्सीडेंट गुण कोलेस्ट्रोल को कम करता है, फ्री रेडिकल्स से बचाता है और खून का थक्का बनने से रोकता है। यानी अनार शरीर में खून की प्रवाह को बेहतर बनाता है।

pomegranate juice in hindi

अंगूर का रस

अंगूर का रस स्वास्थ्‍य को लाभ पहुंचाने के साथ-साथ आपको खूबसूरत दिखाने में भी मदद करता है। अंगूर विटामिन, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन सहित कई पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। अंगूर का रस पीने से आप सर्दी, जुकाम और फ्लू से बेहतर तरह से छुटकारा पा सकते हैं। अंगूर का रस पीने से कब्‍ज, दिल का रोग, शरीर में पानी की कमी, गठिया, टीबी, लीवर की बीमारी और कई प्रकार की एलर्जी में बहुत फायदा होता है। साथ ही यह कोलेस्ट्रोल और यूरिक ​एसिड को भी कम करता है।

इन सब फलों का रस आपको सेहतमंद बनाता है और आपको कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है।

image courtesy : getty images

Read More Articles on Diet and Nutrition in Hindi

Read Next

सोमवार को क्‍यों बुझे-बुझे रहते हैं आप

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version