मुंहासे एक तरह की समस्या हैं जिनके पीछे कई कारण हो सकते हैं। यह उन लोगों को अधिक होते हैं जिनकी पाचन क्रिया ठीक नहीं है। जो लोग अपनी त्वचा के विपरीत और खराब गुणवत्ता वाले सौंदर्य उत्पादों का प्रयोग करते हैं उनको भी मंहासों की समस्या होती है। हार्मोन में बदलाव और असंतुलन के कारण भी यह समस्या होती है। इसके उपचार के लिए आप कई तरीके आजमाते हैं लेकिन वे सब बेअसर होते हैं। आपके किचन में मौजूद लहसुन से आप आसानी से इस समस्या को दूर कर सकते हैं। लहसुन में एलिसिन के रूप में एंटी-बैक्टीरिया और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कैसे मुंहासों के उपचार में लहसुन का प्रयोग करें।
इसे भी पढ़ें : कई गुणों की खान है लहसुन
लहसुन का पेस्ट
मुंहासों के उपचार के लिए आप लहसुन कई तरीके से प्रयोग कर सकते हैं, सीधे लहसुन का पेस्ट भी बनाकर आप लगा सकते हैं। इसके लिए 2 लहसुन की कली लेकर उसे अच्छे से पीसकर पेस्ट बनाकर इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें। यह सक्रिय हो जायेगा फिर सीधे इसे मुंहासों पर लगा दें। इसे 10 मिनट लगा रहने दें फिर इसे साफ कर लें।
टॉप स्टोरीज़
लहसुन का रस लगायें
कच्चे लहसुन का रस निकालकर चेहरे पर लगायें। इसके लिए लहसुन की 5 कलियों को लेकर इसे अच्छी तरह से पीस लें। 10 मिनट तक छोड़ने के बाद रूई की मदद से मुंहासों पर लहसुन लगायें। 10-15 मिनट बाद केवल पानी से मुंह धो लें, त्वचा को रगड़ें नहीं।
लहसुन और हल्दी
यदि आपको कच्चे लहुसन की खुश्बू पसंद नहीं है तो उसमें आप हल्दी मिला लीजिए, यह और भी फायदेमंद हो जायेगा। 2 लहसुन की कली लेकर अच्छे से पेस्ट बना लें, इसमें एक चुटकी हल्दी डालकर इसे अच्छे से मिला लीजिए। इस पेस्ट को चेहरे पर लगायें और 20 मिनट बाद चेहरा धो लें।
लहसुन और सिरका
लहसुन और सिरके को साथ मिलाकर मुंहासों पर लगाने से मुंहासों की समस्या दूर हो जाती है। एपल साइड विनेगर में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो लहसुन के साथ मिलने के बाद अधिक प्रभावी हो जाता है। एक चम्मच सिरका और एक चम्मच सादा पानी लें, इसमें लहसुन की 2 कलियों का पेस्ट बनाकर एक सूती कपड़े को लेकर इसे अच्छे से निचोड़कर डाल दें। इसे अच्छे से मिलाकर मुंहासों पर लगायें और 10 मिनट बाद चेहरे को धो लें।
इसे भी पढ़ें : लहसुन-शहद के साथ से दूर भाग जाएंगी चेहरे की झाइयां!
लहसुन और एलोवेरा
एलोवेरा एक तरह का नैचुरल मॉइश्चराइजर है। लहसुन की 2 कलियां लेकर इसका रस निकाल लीजिए। इसके बाद ताजे एलोवेरा के पत्तों का पल्प निकालकर इसे लहसुन के पेस्ट में डाल दीजिए। इस मिश्रण को सीधे मुंहासों पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दीजिए। फिर सादे पानी से चेहरे को धो लें।
लहसुन और शहद
2-3 लहसुन की कलियां लेकर इसका पेस्ट बनाकर इसका रस निकाल लें। इसमें एक चम्मच शहद मिला लीजिए। शहद त्वचा की नमी बरकरार रखता है। इस मिश्रण को सीधे मुंहासों पर लगाकर इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें। इसे ठंडे पानी से धो लें।
लहसुन और अंडा
अंडे का सफेद भाग चेहरे के लिए बहुत फायदे है, यह मुंहासों के उपचार में भी कारगर है साथ यह त्वचा के बंद रोमछिद्रों को खोलने के भी काम करता है। 3-4 लहसुन की कलियां लेकर इसका रस निकाल लें, इसमें चार चम्मच अंडे की सफेदी लेकर मिला लें। इसे सीधे मुंहासों पर लगाकर सूखने दें। फिर ठंडे पानी से धो लें।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Image Source : shutterstock.com
Read More Articles on Home Remedies For Skin in Hindi