
मौजूदा वक्त में लोग चम्मच से खाना खाना पसंद करते हैं लेकिन हाथ से भोजन करने पर आपको ये 5 जबरदस्त फायदे मिलते हैं। जानिए।
भारत में हाथ से भोजन करने की प्रथा सदियों से चली आ रही है और इसका अपना ही पुराना इतिहास रहा है। यह न केवल हमारी परंपराओं का एक अभूतपूर्व हिस्सा रहा है बल्कि भोजन खाने का सबसे सरल तरीका भी है। मौजूदा वक्त में तेजी से बदलती जीवनशैली और ट्रेंड के समय में ज्यादा लोग ऐसे नहीं हैं, जो अभी भी अपने हाथ से खाना खाते हैं। बाजार में बिकने वाले फैंसी बर्तनों और चम्मचों ने हमारी परंपराओं को तोड़ते हुए समाज में अपना स्थान बना लिया है और अब ज्यादातर लोग चम्मच से भोजन करने को अधिक सुविधाजनक और बेहतर तरीका पाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हाथ से भोजन करने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं, जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए। इस लेख में हम आपको हाथ से भोजन करने के ऐसे स्वास्थ्य लाभ बता रहे हैं, जो आपको हैरान कर देंगे। तो आइए जानते हैं कि कौन से स्वास्थ्य लााभ आपको हाथ से भोजन करने पर मिलते हैं।
हाथ से भोजन करने के इन लाभ को जानकर आप चम्मच से भोजन करना छोड़ देंगे
बढ़ता है ब्लड सर्कुलेशन
हाथ से भोजन करना एक अद्भुत एक्सरसाइज है, जो ब्लड सर्कुलेशन में मदद करता है। आप चाहे को खाने को मिलाकर खाएं या फिर दाल और रोटी के छोटे-छोटे टुकड़े कर उनका सेवन करें। उंगलियों को साथ मिलाकर मोड़कर खाना खाने से आपकी हाथ की एक्सरसाइज भी हो जाती है और आपका पेट भी जल्दी नहीं भरता है।
इसे भी पढ़ेंः आम साबुन या एंटी-बैक्टीरियल साबुनः कीटाणुओं को मारने के लिए कौन सा साबुन है बेहतर, जानें इन साबुन की सच्चाई
खाना सही से चबाने में मिलती है मदद
चम्मच से भोजन करने की तुलना में हाथ से भोजन करना एक अपेक्षाकृत धीमी प्रक्रिया है। ऐसा करने से आप न केवल भोजन को ज्यादा समय तक चबाते हैं बल्कि आम तौर पर चम्मच के साथ जितना खाते हैं, उससे कम खाते हैं।
भोजन के साथ बनता है संबंध
हाथों का इस्तेमाल करना हमारी भारतीय संस्कृति की पुरानी परंपरा रही है। पुराने समय में, लोग न केवल खाने के लिए अपने हाथों का उपयोग करते थे, बल्कि भोजन के दौरान जमीन पर भी बैठते थे। हालांकि बदलते वक्त में लोगों को डाइनिंग टेबल या फिर बिस्तर पर बैठकर खाना खाने की आदत पड़ गई है हालांकि हाथों से भोजन करना अभी भी हम में से हर एक के साथ एक विशेष संबंध रखता है। हाथों से भोजन करने से न केवल हम उदासीन महसूस करते हैं बल्कि हम जो खाते हैं उसके साथ संबंध भी बनाते हैं।
इसे भी पढ़ेंः बढ़ती उम्र के साथ शरीर में हो जाती है इन 6 विटामिन्स की कमी, जानें कौन से हैं विटामिन और कैसे करें इनकी पूर्ति
बेहतर होती है पाचन क्रिया
हमारे हाथ, पेट और आंत कुछ बैक्टीरिया के घर होते हैं, जो हमें बीमारियों से बचाते हैं। हाथों से भोजन करने पर इन बैक्टीरिया को हमारे शरीर में प्रवेश करने में मदद मिलती है और ये हमारे पाचन तंत्र को हानिकारक बैक्टीरिया के संपर्क में आने से बचाते हैं। सुनिश्चित करें कि आप हमेशा भोजन के लिए बैठने से पहले अपने हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह धोएं।
रुक सकती है टाइप -2 डायबिटीज की बीमारी
अक्सर चम्मच और फॉक से भोजन करने पर हम तेजी से खाना खाने लगते हैं, जिसके कारण शरीर में ब्लड-सर्कुलेशन में असंतुलन पैदा हो जाता है। ऐसा करने पर शरीर में टाइप -2 डायबिटीज की स्थिति पैदा हो सकती है।‘क्लिनिकल न्यूट्रिशन’ जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, टाइप -2 डायबिटीज वाले लोग चम्मच या फॉक से बहुत चेजी से खाना खाते हैं जबकि हाथ से खाना खाने वाले लोग धीमे-धीमे खाना खाते हैं। यह पहले ही साबित हो चुका है कि हाथ से भोजन करने पर खाना खाने की प्रक्रिया धीमा हो जाती है और इस प्रकार आपमें टाइप -2 डायबिटीज विकसित होने की संभावना कम हो जाती है।
इसलिए स्वस्थ शरीर और आंत के लिए चम्मच और कांटे से भोजन न करना एक सबसे अच्छा तरीका है।
Read More Articles On Miscellaneous in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।