
अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि तंबाकू से कैंसर होता है इसलिए सुपारी सुरक्षित है और इसे आप खा सकते हैं। आयुर्वेद में सुपारी को औषधि की तरह इस्तेमाल किया जाता है इसलिए भी लोग सुपारी को स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद मानते हैं। मगर क्या सुपारी का स
अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि तंबाकू से कैंसर होता है इसलिए सुपारी सुरक्षित है और इसे आप खा सकते हैं। आयुर्वेद में सुपारी को औषधि की तरह इस्तेमाल किया जाता है इसलिए भी लोग सुपारी को स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद मानते हैं। मगर क्या सुपारी का सेवन सचमुच स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक नहीं है? क्या सुपारी के सेवन से कैंसर हो सकता है? आइए आपको बताते हैं सुपारी के सेवन से जुड़ी सभी सच्चाई।
बच्चों के लिए नुकसानदायक मीठी सुपारी
मीठी सुपारी का प्रयोग अक्सर माउथ फ्रेशनर के रूप में लोग करते हैं। बच्चे इसके मीठे स्वाद के कारण इसका बहुत सेवन करते हैं। मगर आपको बता दें कि बच्चों के दांतों के लिए मीठी सुपारी का सेवन बहुत नुकसानदायक होता है। इसके खाने से थ्री-फोर वेज पायरिया होता है। इससे दूध के दांत ही खराब नहीं होते बल्कि आगे चलकर ये कैंसर का रूप धारण कर लेता है। सुपारी के सेवन से खास तौर पर जीभ का कैंसर होने की ज्यादा संभावना होती है। मीठी सुपारी केमिकल से तैयार की जाती है। लंबे समय तक इसके प्रयोग से मुंह में जकड़न आना शुरू हो जाती है तथा धीरे-धीरे मुंह बंद होने लगता है।
इसे भी पढ़ें:- मनीषा कोइराला ने ऐसे जीती कैंसर से जंग, जानें क्या है ओवरियन कैंसर
क्या सुपारी से कैंसर हो सकता है?
सुपारी का ज्यादा सेवन करना कैंसर का कारण बन सकता है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के अनुसार सुपारी के सेवन से मुंह का कैंसर और जीभ का कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है। महिलाओं में सुपारी का सेवन स्तन रोग, स्तन कैंसर, गर्भाशय का कैंसर, बांझपान, मानसिक धर्म का अचानक बंद हो जाना, अनियमित मासिक धर्म, कम उम्र में रजोनिवृत्ति, काम शिथिलता, सेक्स के प्रति अरुचि या अत्यधिक सेक्स आदि की समस्याएं पैदा कर सकता है।
मुंह न खुलने की समस्या
मुंह के ना खुलने को म्यूकस फाइब्रोसिस कहा जाता है। इसका सबसे बड़ा कारण सुपारी -तम्बाकू उत्पादों का सेवन करना होता है। मुंह नहीं खुलेगा तो दांतों और मसूड़़ों की सफाई कैसे होगी। मुंह नहीं खुलना कैंसर से ठीक पहले के लक्षण हैं। दांतों पर लगा इनेमल घिस जाता है और दांत संवेदनशील बन जाते हैं। दांतों के पेरिओडोंटल टिश्यू (दांत की हड्डी) क्षतिग्रस्त हो जाते हैं और दांत ढीले हो जाते हैं।
इसे भी पढ़ें:- जानें क्या है एंडोमेट्रियल कैंसर के लक्षण और किन महिलाओं को होता है ज्यादा खतरा
सेक्स क्षमता होती है प्रभावित
सुपारी में मौजूद कई किस्म के तत्व हमारे डीएनए को नुकसान पहुंचा सकते है। अगर गुटखे के रूप में इसका सेवन करते हैं, तो खतरा और बढ़ जाता है क्योंकि गुटखे में कई हानिकारक रसायन मिलाए जाते हैं। सुपारी का सेवन आपके सेक्स हार्मोन को प्रभावित कर सकता है। हमारे शरीर के हर अंग में पाए जाने वाले साइप-450 नामक एंजाइम की कार्यक्षमता पर इसका बुरा असर पड़ता है। हमारे शरीर में ये एंजाइम हार्मोंस के उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
सामान्य समस्याएं
- सुपारी का अत्यधिक सेवन करने के अन्य कई दुष्प्रभाव भी होते हैं, जैसे-
- ये पाचन तंत्र को प्रभावित करता है, जिससे भूख नहीं लगती है।
- ह्रदय रोग, फेफड़ों के रोग, दमा, मानसिक अवसाद आदि का कारण बन सकता है।
- कुछ खाते ही सीने में जलन (यहाँ तक कि ताजे पानी से भी) की समस्या हो सकती है।
- हाई ब्लड प्रेशर और छाती में दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Cancer In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।