
बचपन से हम एक कहावत कई बार सुनते हैं, 'एन एप्पल ए डे, कीप्स द डॉक्टर अवे" यानी एक सेब रोज खाओ और डॉक्टर को दूर भगाओ। यह केवल कहावत मात्र नहीं है बल्कि यह हकीकत भी है, क्योंकि यह फल पौष्टिक तत्वों से भरा है और इसका नियमित सेवन करने से बीमारियां दूर होती हैं। एक सेब रोज खाने से आपकी याददाश्त बढ़ती है। इस लेख में विस्तार से जानिये सेब कैसे बढ़ा सकता है आपकी याददाश्त।
सेब बढ़ाता है याददाश्त
शरीर में मौजूद मुक्त कण दिमाग की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं, यद दिमाग की बाही परत यानी न्यूरॉन्स को क्षतिग्रस्त कर सकते हैं। सेब इस क्षति से दिमाग को पहुंचाता है। सेब में क्यूर्सेटिन नामक तत्व पाया जाता है, यह एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट है जो दिमाग को सूजन से बचाता है और सूजन के कारण घट रही याद्दाश्त भी क्षीण नहीं होने देता।
इसे भी पढ़ें: सेब एक फायदे अनेक
यह एंटीऑक्सीडेंट भी आपके दिमाग को सक्रिय बनाये रखता है साथ ही यह दिमाग को मिलने वाले जरूरी पोषक तत्वों की आपूर्ति में आने वाली बाधाओं से भी बचाता है। यानी दिमाग को सक्रिय रखने के लिए आहार के द्वारा मिलने वाले पौष्टिक तत्व उसे मिलते रहते हैं और दिमाग की कार्यक्षमता भी बढ़ती रहती है।
दिमागी बीमारी से बचाव
सेब में पाये जाने पौष्टिक तत्व दिमागी बीमारी से भी बचाते हैं। अगर आप नियमित रूप से सेब का सेवन करते हैं तो डिमेंशिया और अल्जाइमर जैसी बीमारी के होने का खतरा कम हो जाता है। इन बीमारियों के न होने की वजह से भी याद्दाश्त बढ़ती है।
सेब का जूस पियें
सेब के अलावा नियमित रूप से सेब का जूस पीने के भी फायदे हैं। सेब का जूस पीने से दिमागी क्षमता बढ़ती है, क्योंकि इसमें पाये जाने वाले तत्वों के कारण दिमाग में मौजूद एसीटिलकोलीन (यह एक प्रकार का केमिकल है जो दिमाग की क्षमता और याद्दाश्त को बढ़ता है) को उत्तेजित करता है। सेब का जूस चयापचय यानी मेटाबॉलिज्म के स्तर को भी बढ़ाता है जिससे दिमाग सक्रिय रहता है। कुल मिलाकर सेब और सेब के जूस का सेवन दिमाग और याददाश्त के लिए स्वस्थ आहार की तरह है।
इसे भी पढ़ें: गर्भावस्था में आपको बीमारियों से बचाता है सेब
अन्य बीमारियों के लिए
सेब दिमाग के साथ शरीर की कार्यक्षमता बढ़ाता है और कई अन्य बीमारियों के खतरे को कम करता है। वैज्ञानिक अध्ययनों से पता चला है कि सेब के सेवन से हृदय रोग, कैंसर, डायबिटीज जैसे रोगों के होने की संभावना कम होती है। सेब पाचन तंत्र के लिए भी अच्छा आहार माना जाता है। इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो त्वचा के लिए भी फायदेमंद है।
रोज एक सेब का सेवन कर आप अपनी याद्दाश्त बढ़ाते सकते हैं, पार्किंसंस, अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसे रोगों से भी बचाव करने में सेब मददगार है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version