Doctor Verified

क्या पेट में गैस बनने से बीपी हाई हो सकता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

Does Stomach Gas Cause High BP: पेट में एसिड का असंतुलन होने पर भी ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा रहता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या पेट में गैस बनने से बीपी हाई हो सकता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर


Does Stomach Gas Cause High BP: खानपान में गड़बड़ी और खराब जीवनशैली के कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का खतरा बढ़ जाता है। हाई ब्लड प्रेशर एक दिन में शुरू होने वाली बीमारी नहीं है। यह लंबे समय तक निष्क्रिय जीवनशैली और खानपान से जुड़ी गड़बड़ी के कारण शरीर में धीरे-धीरे पनपती है। ब्लड प्रेशर हाई होने पर चक्कर आना, शरीर सुस्त पड़ना, कमजोरी, धुंधला दिखना और सीने में दर्द जैसी परेशानियां हो सकती हैं। हाई बीपी को हाइपरटेंशन भी कहा जाता है। जब धमनियों में ब्लड प्रेशर बढ़ता है, तो इसकी वजह से कई गंभीर परेशानियां भी हो सकती हैं। ऐसा कहा जाता है कि पेट में गैस बनने या गैस्ट्रिक प्रॉब्लम की वजह से भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। आइए इस लेख में डॉक्टर से समझते हैं, क्या वाकई पेट में गैस बनने की वजह से ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है?

क्या पेट में गैस बनने से बीपी हाई हो जाता है?- Does Stomach Gas Cause High Blood Pressure in Hindi

ब्लड प्रेशर की बीमारी दो तरह की होती है, एक जिसे हाई ब्लड प्रेशर यानि उच्च रक्तचाप (Hypertension or High BP) कहते हैं वहीं दूसरे को लो ब्लड प्रेशर यानि निम्न रक्तचाप (Hypotension or Low BP) कहा जाता है। ब्लड प्रेशर बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं। लखनऊ के सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ केके कपूर कहते हैं, "हाई ब्लड प्रेशर की समस्या कई कारणों से ट्रिगर हो सकती है। पेट में एसिड का असंतुलन होने पर भी ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा रहता है। ब्लड प्रेशर बढ़ने की वजह से भी पेट में गैस बन सकती है।"

Does Stomach Gas Cause High BP

इसे भी पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर क्यों होता है? आसान भाषा में जानें शरीर में कैसे होती है इस बीमारी की शुरुआत

ब्लड प्रेशर की माप दो तरह की आंकड़ों के हिसाब से की जाती है। ब्लड प्रेशर की जांच करने के लिए सिस्टोलिक और डायस्टोलिक आंकड़ों को देखा जाता है। ब्लड प्रेशर की सामान्य रीडिंग 120 mmHg और डायास्टोलिक - 80 mm Hg है। अगर यह रेंज सिस्टोलिक - 130 से 139 mm Hg के बीच और डायास्टोलिक - 80 से 90 mm Hg के बीच हो जाती है, तो इसे हाई ब्लड प्रेशर कहा जाता है।

हाई बीपी के लक्षण- High BP Symptoms in Hindi

हाई ब्लड प्रेशर में दिखने वाले प्रमुख लक्षण इस तरह से हैं-

  • सिरदर्द
  • घबराहट और पसीना
  • शरीर का सुन्न होना
  • सांस लेने में दिक्कत
  • सीने में दर्द
  • आंखों के सामने अंधेरा छाना
  • गुस्सा आना

हाई ब्लड प्रेशर से बचाव- How To Prevent High BP in Hindi

  • हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से बचने के लिए नियमित रूप से स्वस्थ और संतुलित भोजन का सेवन करें।
  • भोजन में सोडियम (नमक) की मात्रा को सीमित रखें और पोटेशियम की मात्रा को बढ़ाएं।
  • कम फैट वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने और फल व सब्जियों को डाइट में शामिल करें।
  • नियमित रूप से व्यायाम जरूर करें।
  • वजन को हमेशा नियंत्रित रखें, मोटापे की समस्या की वजह से भी हाई ब्लड प्रेशर का खतरा रहता है।
  • शराब के सेवन और स्मोकिंग से बचें, इनकी वजह से ज्यादातर लोगों में यह समस्या होती है।
  • तनाव कम करें और मेडिटेशन करें।

हाई ब्लड प्रेशर के लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हाई बीपी की वजह से हार्ट अटैक समेत कई गंभीर स्थितियों का खतरा रहता है। इस गंभीर बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लेकर डाइट और लाइफस्टाइल में सुधार करना चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

इन 3 तरह के होते हैं हार्ट अटैक, लक्षणों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज

Disclaimer