आजकल के बिगड़ते लाइफस्टाइल का जितना असर लोगों के शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा है उतना ही मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। आज के समय में हर तीसरा डिप्रेशन का शिकार हो रहा है। किसी इंसान को डिप्रेशन तब होता है जब वह जीवन के हर पहलू पर नकारात्मक रूप से सोचने लगे। जब यह स्थिति चरम पर पहुंच जाती है तो व्यक्ति को अपना जीवन निरूद्देश्य लगने लगता है। उसे लगता है कि वह जैसा नकारात्मक सोच रहा है उसके साथ ऐसा ही होगा।
जिसके चलते मस्तिष्क को पूरा आराम नहीं मिल पाता और उस पर हमेशा एक दबाव बना रहता है। तनाव के कारण शरीर में कई हार्मोन का स्तर बढ़ता जाता है, जिनमें एड्रीनलीन और कार्टिसोल प्रमुख हैं। लगातार तनाव की स्थिति डिप्रेशन में बदल जाती है। आज हम आपको डिप्रेशन से बचने के लिए ऐसे 5 आहार बता रहे हैं जिनके सेवन से आप इस बीमारी से बच सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : केवल पलक झपकाने से तेज हो सकता है दिमाग
ओमेगा थ्री— डिप्रेशन से बचने के लिए ओमेगा थ्री सबसे अच्छा स्त्रोत है। आमेगा थ्री दिमाग के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि हमारे दिमाग में न्यूरॉन सेल के लिए ओमेगा थ्री का नियमित सेवन बहुत जरूरी है। इसकी कमी के कारण दिमाग में सूजन आ जाती है और व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार हो जाता है। मछली ओमेगा थ्री का सबसे अच्छा स्त्रोत है। इसके अलावा सूखे मेवे, मूंगफली, सरसों के बीज, सोयाबीन, गोभी, फल और हरी बीन्स, भी शरीर में ओमेगा थ्री की कमी को पूरा करती हैं।
आयोडीन— यह तत्व भी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। जब शरीर में इसकी कमी हो जाती है तो दिमाग सही से काम नहीं करना बंद कर देता है। इसलिए आयोडीन युक्त नमक खाने की सलाह भी दी जाती है। आयोडीन हमारे दिमागी विकास में बहुत सहायक होता है। नमक के अलावा आलू, दूध, दही, लहसुन आदि खाकर भी आयोडीन की कमी को पूरा किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें : बिल्ली पालने से नही होगी मानसिक बीमारी!
जिंक— जिंक हमारे शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। ये हमारे शरीर की कोशिकाओं में पाया जाता है। मूंगफली, लहसुन, राजमां, दालें, सोयाबीन, बादाम, अंडे, बीज, मटर आदि खाने से जिंक की पूर्ति होती है। शरीर में जिंक की कमी होने से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं।
मैग्नीशियम— मैग्नीशियम की कमी से याददाश्त कमजोर होने लगती है। जब शरीर में मैग्नीशियम का स्तर कम हो जाता है तो दिमाग से काम करना बंद कर देता है। जिसके चलते व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार भी हो जाता है। इसकी कमी से भी कई बीमारियां होती है।काजू, बादाम, पीनट बटर, अंजीर आदि खाकर इसकी कमी को पूरा किया जा सकता है।
डेयरी प्रॉडक्ट्स— जब शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है तो व्यक्ति डिप्रेशन की चपेट में आ जाता है। इससे बचने के लिए हमें प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों की जरूरत होती है। जिसके लिए डेयरी प्रॉडक्ट्स बहुत फायदेमंद है। दूध, दही, छाछ और मलाई का सेवन नियमित करना चाहिए। इनके सेवन से दिमाग की कोशिकाएं अच्छी तरह काम करती हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Article On Depression In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version