
बारिश के मौसम में गर्मागर्म चीजें खाने-पीने का बहुत मन करता है। बरसात में बाजार में मिलने वाली चटपटी चीजें आपको ज्याादा आकर्षित करती हैं। लेकिन इस मौसम में अपने खानपान का विशेष ख्याल रखना चाहिए, क्योंकि ये मौसम अपने साथ ढेर सारी बीमारियां भी ले आता है। मॉनसून में खानपान में थोड़ी सी लापरवाही आपको फूड पॉयजनिंग, पेट के इंफेक्शन और कालरा, डायरिया जैसे रोगों का शिकार बना सकती है। आइए आपको बताते हैं कि बारिश के मौसम में आपको खाने-पीने में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और कैसा होना चाहिए आपका डाइट प्लान।
बारिश स्पेशल डाइट टिप्स (Monsoon Diet Tips)
- इस मौसम में दाल, सब्जि़यां व कम वसा युक्त आहार खाएं।
- बारिश में शरीर में वात यानी वायु की वृद्धि होती है, इसलिए हल्के व शीघ्र पचने वाले वाले व्यंजनों को ही खाएं।
- अगर आप खाने के शौकीन हैं तो घर पर ही साफ-सुथरे तरीके से बनी चीजों को खाएं।
- बरसात के मौसम में वातावरण में काफी नमी रहती है। जिसके कारण प्यास कम लगती है। लेकिन फिर भी पानी जरूर पीयें।
- बरसात में नींबू की शिकंजी पीयें।
- फलों को साबुत खाने के बजाय सलाद के रूप में लें। क्योंकि इस मौसम में फलों में कीड़ा होने की संभावना काफी अधिक रहती है और अगर आप उन्हें सलाद के रूप में काटकर खाएंगे तो आप यह देख सकेंगे कि कहीं फल भीतर से खराब तो नहीं है।
कैसा हो ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर (Breakfast, Lunch And Dinner in Monsoon)
- ब्रेकफास्ट में ब्लैक टी के साथ पोहा, उपमा, इडली, सूखे टोस्ट या परांठे ले सकते है।
- लंच में तले-भुने खाने की बजाय दाल व सब्जी के साथ सलाद और रोटी लें।
- डिनर में वेजीटेबल, चपाती और सब्जी लें।
- इस मौसम में गर्मागरम सूप काफी फायदेमंद रहता है।
- दूध में रोजाना रात को हल्दी मिलाकर पीने से पेट और त्वचा दोनों स्वस्थ्य रहेंगे।
- तरबूज, मौसम्मी, खरबूज आदि मौसमी फलों से आपको जरूरी पोषक तत्वर मिल सकते हैं।

बारिश में परहेज (Foods to Avoid in Monsoon)
- बरसात में गर्मागरम पकौड़े और समोसा खाने को मन जरूर ललचाता है। लेकिन बात अगर सेहत की हो तो इनसे दूर रहने में ही आपकी भलाई है।
- गरिष्ठ भोजन, उड़द, अरहर, चौला आदि दालें कम खाएं।
- दही से बनी चीजों का सेवन भी इस मौसम में कम करें तो बेहतर।
- इस मौसम में फलों के जूस का सेवन सोच-समझकर करें। बारिश में फल पानी में भीगते रहते हैं इससे फलों में रस की तुलना में पानी ज्यादा भर जाता है।
- बरसात में चारों ओर हरी-भरी नजर आने वाली सब्जियों में कीड़े होने की आशंका ज्यादा रहती है। ऐसे में पत्तेदार सब्जियों के सेवन से बचें।
- मैदे की चीजें, आइसक्रीम, मिठाई, केला, अंकुरित अनाज आदि कम खायें।
- बारिश के मौसम में स्नैक्स व कूल ड्रिंस्क का सेवन भी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
- इस मौसम में सड़कों में कीचड़ और गंदगी का अंबार रहता है। ऐसे में सड़क के किनारे मिलने वाले खाने-पीने चीजों से दूर रहें।
Read more articles on Healthy Diet in Hindi