बारिश के मौसम में डेंगू-मलेरिया का खतरा काफी बढ़ जाता है। डेंगू मच्छरों के कारण फैलने वाला रोग है, जो कई बार जानलेवा हो जाता है। डेंगू वायरस की चपेट में आने के बाद व्यक्ति को बुखार आता है और उसके शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या घटने लगती है। इसलिए डेंगू से बचाव के लिए सही डाइट बहुत जरूरी है। शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या घटने के कारण डेंगू के मरीज की रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत कम हो जाती है। इसके अलावा डेंगू पाचन क्षमता को भी कमजोर कर देता है। इसलिए डॉक्टर डेंगू के मरीजों को ऐसे आहार खाने की सलाह देते हैं, जिन्हें पचाना आसान हो और जिनसे शरीर में प्लेटलेट्स बढ़ जाएं। आइए हम आपको बताते हैं डेंगू रोग में कैसी होनी चाहिए मरीज की डाइट और कौन से आहार खाने से प्लेटलेट्स बढ़ते हैं।
पपीते का पत्ता
पपीते का पत्ता डेंगू के मरीजों के लिए वरदान है। शरीर में तेजी से घट रहे प्लेटलेट्स की संख्या को बढ़ाने का सबसे तेज और असरदार इलाज, पपीते का पत्ता है। डेंगू के मरीजों को पपीते के ताजे पत्तों को पीसकर इसका रस पीना चाहिए। इससे शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स का निर्माण होता है, प्लेटलेट्स बढ़ते हैं और रोग से लड़ने की क्षमता विकसित होती है।
इसे भी पढ़ें:- जानिए डेंगू का बुखार कब हो जाता है खतरनाक और क्या हैं सीवियर डेंगू के लक्षण?
संतरा
डेंगू होने पर मरीज को साइट्रिक फ्रूट्स यानी खट्टे फलों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। दरअसल खट्टे फलों में विटामिन सी की मात्रा ज्यादा होती है, जो कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए एक जरूरी विटामिन है। इसलिए डेंगू के मरीजों के लिए संतरे का सेवन भी बहुत फायदेमंद होता है। आप चाहें तो संतरे का जूस पी लें या फल खाएं। हालांकि जूस से ज्यादा फायदेमंद फल होता है क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है।
हल्दी जरूर खाएं
डेंगू होने पर आप डॉक्टर की सलाह से सामान्य चीजें भी खा सकते हैं। मगर ध्यान रखें कि अपने खाने में हल्दी का प्रयोग जरूर करें। दरअसल हल्दी में कर्क्युमिन नामक तत्व होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाता है और कई गंभीर रोगों से शरीर को बचाता है। इसके अलावा हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेशन गुण भी होते हैं। इसलिए डेंगू के मरीजों को हल्दी जरूर खानी चाहिए। आप चाहें तो डॉक्टर की सलाह लेकर रोजाना रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध पी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:- कैसा हो डेंगू के मरीजों का आहार
पालक खाएं
पालक का सेवन भी डेंगू के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। पालक आयरन से भरपूर होता है औऱ इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा भी अच्छी पाई जाती है, जिससे ये मरीज के इम्यून सिस्टम (प्रतिरक्षा तंत्र) को मजबूत बनाता है। इसके अलावा पालक शरीर में प्लेटलेट्स बढ़ाने में भी मददगार है। आप चाहें तो पालक की सब्जी और दूसरी डिशेज बनाकर खाएं या पालक का जूस पिएं।
नारियल पानी पिएं
डॉक्टर अक्सर डेंगू के मरीजों को नारियल पानी पीने की सलाह देते हैं। डेंगू होने पर व्यक्ति का शरीर डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाता है यानी उसके शरीर में पानी की कमी हो जाती है। नारियल पानी में कई मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version