
खीर एक मलाईदार और स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ है, जो कई तरह की चीजों के बनाया जा सकता है। छोटे बच्चों के लिए खजूर से बनी खीर बहुत फायदेमंद होती है। खजूर बच्चे को ऊर्जा से भरपूर रखता है और यह फाइबर का भी एक अच्छा स्त्रोत है। यह बच्चों का पाचन तंत्र भी अच्छा रखता है और पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा यह आंखों, दिमाग के विकास और सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियों को ठीक करने में मददगार साबित हो सकता है। खजूर की खीर में आयरन, कैल्शियम, सोडियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम और जिंक जैसे खनिज पाए जाते हैं। साथ ही इसमें थायमिन, राइबोफ्लेविन, नियासिन, फोलेट, विटामिन ए, बी 6 और विटामिन के जैसे विटामिन भी होते हैं। आइए जानते हैं कि बच्चों के लिए खजूर की खीर के फायदे और रेसिपीज।
बच्चों के लिए खजूर खीर के फायदे
1. मस्तिष्क विकास के लिए फायदेमंद
पोटैशियम मस्तिष्क के विकास के लिए बहुत फायदेमंद होता है। खजूर खीर में पोटैशियम और प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो बच्चे की स्मरण क्षमता और एकाग्रता बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है। इससे बच्चे का मानसिक विकास तेजी से होता है।
2. अपच से निजात
खजूर खीर के सेवन से बच्चे के पेट की परेशानी भी कम हो सकती है। यह आंतों के अनुकूल बैक्टीरिया को कम करने में मदद करता है। दरअसल खजूर खीर में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को ठीक करने का काम करता है। यह पेट में अपच, गैस और सूजन की दिक्कत को कम कर सकता है। इसके सेवन से बच्चों में मल त्याग की परेशानी नहीं होती है।
Image Credit- Freepik
3. मजबूत दांत के लिए फायदेमंद
छोटी उम्र में बच्चों के दांत का विकास हो रहा होता है। ऐसे में उनके लिए खजूर खीर बहुत लाभदायक साबित हो सकता है। खजूर खीर में कैल्शियम और फॉस्फोरस पाए जाते हैं। साथ ही इसमें इस्तेमाल होने वाले दूध में भी कैल्शियम पाया जाता है, जो दांतों के बेहतर विकास के लिए बहुत जरूरी होता है। खजूर मसूड़ों को मजबूत करने और तेजी से बढ़ने में मदद करता है। इसके अलावा अगर आपका बच्चा थोड़ा बड़ा है, तो वह खीर में मौजूद खजूर के टुकड़ों को चबाकर भी खा सकते हैं।
4. बुखार ठीक करें
बच्चों में बुखार एक सामान्य बीमारी है। खजूर खीर शरीर के बढ़ते तापमान के साथ होने वाली एसिडिटी और डायरिया जैसी कुछ असुविधाओं को दूर करने में मदद करता है। बच्चों को पिसी हुई खजूर को दूध में मिलाकर खिलाने से कई तरह की पौष्टिकता मिलती है और बुखार भी जल्दी ठीक हो जाता है।
5. खून में हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार
बच्चे को खजूर खीर खिलाने से खून में शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर में सुधार होता है। इससे बच्चे के शरीर में आयरन की सही मात्रा बनी रहती है। यह आपके बच्चे की लाल रक्त कोशिकाओं में हीमोग्लोबिन की संख्या बढ़ाने में मदद करता है। यह स्वस्थ बालों के विकास को भी बढ़ावा देता है और त्वचा को पोषण देता है।
इसे भी पढ़ें- दिन के 5 से ज्यादा खजूर खाना पड़ सकता है सेहत पर भारी, वजन बढ़ने और पेट की समस्याओं का बनता है कारण
बच्चों के लिए खजूर खीर कैसे बनाएं
1. खजूर खीर
बच्चे के लिए खजूर खीर बनाने के लिए आप चावल, सेब, खजूर, दूध, इलायची और शहद साम्रगी के तौर पर ले लें।
बनाने की विधि
1. सेब की त्वचा को छीलकर सेब को बारीक कद्दूकस कर लें। इसके बाद खजूर को मिक्सर में पीसकर इसका भी पेस्ट बना लें।
2. एक बर्तन में चावल को अच्छे से धोकर दूध में उबलने के लिए दे दें। फिर अच्छे से चावल पकने दें। इसे धीमी आंच पर पकाएं।
3. अब इस मिश्रण में बारीक कटे हुए सेब और खजूर को डाल दें। आप इसमें सूखा मेवा भी डाल सकते हैं।
4. अगर दूध कम लगे, तो आप इसमें ऊपर से आधा कप दूध डाल सकते हैं। इस मिश्रम को धीमी आंच पर पकाएं।
5. ठंडा होने के बाद बच्चे को परोसें।
Image Credit- Freepik
2. खजूर साबूदाना खीर
साबूदाना और खजूर की खीर भी बच्चे के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप साबूदाना, दूध, एक चम्मच चीनी, इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे का इस्तेमाल कर सकते हैं।
बनाने की विधि
1. साबूदाने को किस्म के आधार पर 15-20 मिनट के लिए पानी में भिगो दें। इसे बहते पानी के नीचे अच्छी तरह धो लें।
2. धुले हुए साबूदाना को एक सॉस पैन में डालें और तब तक पानी डालें जब तक कि यह पूरी तरह से डूब न जाए। धीमी आंच पर इसे पकाने दें।
3. पके हुए साबूदाने में दूध डालें और इसे लगभग 5 मिनट तक पकने दें।
4. अब इसमें खजूर और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
5. आप इसमें शहद या मिश्री पाउडर भी स्वाद के लिए मिला सकते हैं।
6. इसे धीमी आंच पर 5 मिनट के लिए पकने दें और बच्चों को खाने के लिए दें।
Main Image Credit- Freepik
Read Next
नवरात्रि व्रत में खाएं समा के चावल, शरीर में नहीं होगी कमजोरी महसूस, जानें इसकी स्वादिष्ट रेसिपी
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version