
च्यूइंग गम खाने से न सिर्फ आप अपना वजन तेजी से घटा सकते हैं बल्कि दांतों और मुंह की कई समस्याएं भी आसानी से ठीक कर सकते हैं।
च्यूइंग गम का प्रयोग आप माउथ फ्रेशनर के रूप में करते हैं मगर क्या आपको पता है कि च्यूइंग गम आपके मुंह से जुड़ी कई परेशानियों को आसानी से खत्म कर सकता है। जी हां! अक्सर आपने लोगों से च्यूइंग गम खाने के नुकसानों के बारे में सुना होगा मगर हम आपको बता रहे हैं कि च्यूइंग गम खाने से न सिर्फ आप अपना वजन तेजी से घटा सकते हैं बल्कि दांतों और मुंह की कई समस्याएं भी आसानी से ठीक कर सकते हैं।
चेहरे और शरीर के फैट को करे कम
कई लोगों के चेहरे पर काफी फैट जमा हो जाता है जिसके कारण उनका चेहरा बड़ा दिखता है और डबल चिन की समस्या भी हो जाती है। जब आप च्यूइंग गम खाते हैं, तो आपके पूरे मुंह की एक्सरसाइज हो जाती है। इसलिए ये चेहरे के फैट को करता है और आपके मुंह को स्लिम और आकर्षक बनाता है। इसके अलावा च्यूइंग गम खाने से आपका वजन भी तेजी से कम होता है क्योंकि इसे खाने से भूख कम लगती है और आप ज्यादा मात्रा में खाना नहीं खाते हैं। च्यूइंग गम चबाकर आप 11 कैलोरी हर घंटे घटा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:- आपकी वो 5 आदतें जिनके कारण खराब और कमजोर हो रहे हैं आपके दांत
दांत होंगे सफेद
अगर आप पीले दांतों से छुटकारा पाने के लिए हर तरह के उपाय अपना चुके हैं और आपके दांत अब भी पीले हैं, तो एक बार च्यूइंग गम को भी आजमाएं। च्यूइंग गम खाने से इसे भी पढ़ें:- आपकी वो 5 आदतें जिनके कारण खराब और कमजोर हो रहे हैं आपके दांतधीरे-धीरे दांतों का पीलापन दूर हो जाता है और आपके दांत एकदम साफ और सफेद हो जाते हैं।
मुंह की बदबू को करे दूर
किसी चीज को खाने के बाद मुंह में होने वाली बदबू को तो आप च्यूइंग गम से दूर करते ही हैं मगर क्या आपको पता है कि लंबे समय की सांसों की बदबू को भी आप च्यूइंग गम चबाकर धीरे-धीरे दूर कर सकते हैं। इसके लिए अच्छे फ्लेवर्ड च्यूइंग गम का इस्तेमाल करें।
पाचन भी रहेगा दुरुस्त
च्यूइंग गम चबाने से आपका पाचन ठीक रहता है। दरअसल जब आप च्यूइंग गम चबाते हैं तो आपके मुंह में ढेर सारी लार बनती है। यही लार भोजन के साथ मिलकर या च्यूइंग गम के खाने के बाद आंतों में जाती है, तो आपके पाचन क्रिया में सहायता करती है।
इसे भी पढ़ें:- टूथब्रश करते समय रखें इन बातों का ध्यान, बुढ़ापे तक दांत रहेंगे मजबूत
मुंह की कई बीमारियों से छुटकारा
च्यूइंग गम चबाने से आपके मुंह की एक्सरसाइज तो होती ही है, साथ ही इससे आपको मुंह की कई बीमारियों से छुटकारा भी मिलता है। दरअसल च्यूइंग गम चबाते समय आपके मुंह में पर्याप्त लार और थूक बनता है। थूक में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं इसलिए दांतों की सामान्य परेशानियों जैसे कैविटी, दांतों का सड़ना, दांतों में कीड़े आदि की समस्या से ये थूक आपको बचाती है।
च्यूइंग गम खाते समय ध्यान रखें ये बातें
- च्यूइंग गम बहुत छोटे बच्चों को न खिलाएं क्योंकि वो इसे निगल सकते हैं।
- च्यूइंग गम को कभी भी निगलें नहीं, ये आंतों में चिपककर गंभीर रोग पैदा कर सकता है।
- बहुत ज्यादा मीठा च्यूइंग गम न खाएं, क्योंकि इससे दांतों को कैविटी होने की संभावना रहती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।