कई बार आपको नसों में दर्द महसूस होता है और अंगों में सूजन आ जाती है। इस समस्या का कारण कई बार तंत्रिकाएं यानी नर्व्स हो सकती हैं। तंत्रिकाएं हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं क्योंकि इनके माध्यम से हमारे मस्तिष्क या अंगों के संदेश दूसरे अंगों तक पहुंचते हैं। ये संदेश इलेक्ट्रिकल मैसेज के रूप में होते हैं। वहीं नसों के माध्यम से रक्त सभी अंगों तक पहुंचता है। इन नर्व्स या तंत्रिकाओं के डैमेज हो जाने के कारण कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, जिनमें से एक समस्या नसों में होने वाला दर्द भी है। नर्व्स में होने वाले दर्द को नर्व पेन या न्यूरॉल्जिया कहते हैं। आइए आपको बताते हैं कि नसों में दर्द और सूजन की समस्या किन कारणों से हो सकती है और कैसे किया जा सकता है इसका उपचार।
क्या है नर्व पेन
नर्व पेन एक जटिल और तकलीफदेह स्थिति है, जिसमें वास्तविक समस्या समाप्त हो जाने के बाद भी दर्द स्थायी रूप से बना रह सकता है। नर्व पेन में दर्द शुरू होने और रोग की पहचान होने में कुछ दिन से लेकर कुछ महीने लग सकते हैं। नर्व को थोड़ा सा भी नुकसान पहुंचने पर या पुरानी चोट ठीक हो जाने पर भी दर्द बना रह सकता है।
इसे भी पढ़ें:- पेट में ज्यादा बनती है गैस तो हो सकते हैं ये 5 कारण, बदल दें आदतें
नर्व पेन के लक्षण
- अंगों खासकर पैरों और हाथों में जलन होना या तेज दर्द होना
- अंगों में सुन्नपन महसूस होना या संवेदनहीनता लगना।
- शरीर के किसी अंग जैसे हाथ-पैर का काम करना बंद कर देना।
- पैर के तलवों और जांघों में कील चुभने जैसा दर्द होना।
- अचानक दर्द उठना और बहुत तेज महसूस होना।
- अंगों में रुक-रुक कर दर्द होना।
- अंगों में छूने या दबाने से दर्द महसूस होता है और चलना फिरना भी कष्टदायक हो जाता है।
- प्रभावित क्षेत्र के लाल हो जाने या सूजन आने जैसे लक्षण
किन कारणों से हो सकती है नर्व पेन की समस्या
- दवाओं में मौजूद केमिकल्स का नर्व्स पर रिएक्शन
- डायबिटीज
- इंफेक्शन जैसे- शिंगल्स, सिफलिस और लाइम डिजीज, पॉरफाइरिया
- किडनी के गंभीर रोग
- किसी अंग के द्वारा अपने आसपास मौजूद नर्व (तंत्रिका) पर दबाव
इन समस्याओं के अलावा कई बार नर्व पेन के कारणों का सही-सही पता नहीं लग पाता है। ये मस्तिष्क की समस्या के कारण भी हो सकता है।
इसे भी पढ़ें:- सर्दियों में क्या है पेट फूलने और गैस की समस्या का कारण? जानें कैसे करें बचाव
क्या है नर्व पेन का उपचार
कई बार एक्सरसाइज के द्वारा नर्व पेन को ठीक किया जा सकता है। हालांकि नर्व पेन में कोई भी एक्सरसाइज बिना एक्सपर्ट की सलाह के नहीं करना चाहिए। इसका कारण यह है कि गलत एक्सरसाइज के कारण किसी अंग के द्वारा नर्व पर पड़ने वाला दबाव बढ़ जाने पर समस्या गंभीर हो सकती है। दर्द की समस्या होने पर न्यूरो सर्जन को दिखाना चाहिए।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Miscellaneous in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version