Can We Eat Ghee in Fatty Liver: आधुनिक जीवनशैली और अनियंत्रित खानपान के कारण देश की एक बड़ी आबादी फैटी लिवर की समस्या का शिकार हो रही है। आज के समय में यह समस्या युवाओं में तेजी से बढ़ रही है। इस समस्या में लिवर में एक्स्ट्रा फैट जमा हो जाता है, जिसकी वजह से लिवर का सामान्य कामकाज प्रभावित होता है। लंबे समय तक फैटी लिवर की समस्या बनी रहने पर लिवर से जुड़ी गंभीर परेशानियों का खतरा रहता है। फैटी लिवर की समस्या में खानपान और जीवनशैली का विशेष डयन रखना चाहिए। इस परेशानी में बहुत ज्यादा तला-भुना और मसालेदार भोजन करने से बचने की सलाह दी जाती है। आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं, फैटी लिवर में घी खाना चाहिए या नहीं?
फैटी लिवर में घी खाना चाहिए या नहीं?- Can We Eat Ghee in Fatty Liver in Hindi
घी का सेवन शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इसका संतुलित मात्रा में ही सेवा करना चाहिए। घी में मौजूद विटामिन और अन्य पोषक तत्व शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "फैटी लिवर की समस्या में घी का सेवन बहुत नुकसानदायक हो सकता है। घी में मौजूद फैट की मात्रा इस स्थिति को और बिगाड़ने का काम कर सकती है। बिना डॉक्टर की सलाह के फैटी लिवर की समस्या में घी या किसी भी तरह के बटर और फैटी चीज का सेवन करने से बचना चाहिए।"
इसे भी पढ़ें: फैटी लिवर की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए अपनाएं ये उपाय, मिलेगा फायदा
टॉप स्टोरीज़
फैटी लिवर के लक्षण- Fatty Liver Symptoms in Hindi
फैटी लिवर की समस्या में दिखने वाले लक्षण बीमारी की गंभीरता और मरीज की स्थिति के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं। इस समस्या में मुख्य रूप से ये लक्षण दिखाई देते हैं-
- पेट में सूजन
- स्किन पर छोटे- छोटे दाने
- वजन बढ़ना
- बार-बार पेट में दर्द
- पेट में जलन और अपच
- पेट में गैस बनना
- त्वचा में खुजली या सूजन
- पेट की साइड या बैक में दर्द
- थकान और कमजोरी का अनुभव
- ऊर्जा की कमी
- मासिक धर्म की अनियमितता
- अधिक पसीना आना
- भूख कम लगना
फैटी लिवर से बचाव के उपाय- Fatty Liver Prevention Tips in Hindi
फैटी लिवर की समस्या से बचाव के लिए व्यक्ति को खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखना चाहिए। फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन आदि से भरपूर फूड का सेवन करने से फैटी लिवर को ठीक करने में मदद मिलती है। फैटी लिवर की समस्या से बचाव के लिए इन चीजों का ध्यान रखें-
हेल्दी डाइट: फैटी लिवर के मरीजों को डाइट में ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज और प्रोटीन युक्त डाइट का सेवन करना चाहिए। इस समस्या में बहुत ज्यादा तेल-मसाला, चीनी और प्रोसेस्ड फूड का सेवन करने से बचना चाहिए।
रेगुलर एक्सरसाइज: नियमित व्यायाम करना फैटी लिवर की स्थिति को सुधारने में मदद कर सकता है। योग, वाकिंग, या अन्य शारीरिक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
वजन कंट्रोल करें: वजन कंट्रोल में रखने से भी फैटी लिवर की समस्या में फायदा मिलता है। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है।
इसे भी पढ़ें: फैटी लिवर की समस्या में चेहरे पर दिखते हैं ये लक्षण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
इसके अलावा शराब के सेवन और स्मोकिंग से दूरी बनाने से भी फैटी लिवर की समस्या को ठीक करने में मदद मिलती है। इस समस्या के लक्षणों को नजरअंदाज करने से बचना चाहिए। लिवर शरीर का एक जरूरी अंग है। हेल्दी डाइट और एक्टिव जीवनशैली को अपनाकर आप इससे जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम कर सकते हैं। फैटी लिवर से छुटकारा पाने के लिए डॉक्टर के द्वारा बताई गई डाइट जरूर फॉलो करें।
(Image Courtesy: freepik.com)