
जरूरी नहीं कि आप डेयरी उत्पाद की मदद से ही कैल्शियम प्राप्त करें। आपके पास कैल्शियम के ढेर सारे स्रोत मौजूद है इसलिए अब आपको जो पसंद हो वहीं खाएं और स्वस्थ रहें।
कैल्शियम हमारे दांतो और हड्डियों के लिए बहुत जरूरी तत्व है। बचपन में हमारा शरीर 60 प्रतिशत कैल्शियम अवशोषित करता है और युवावस्था में यह बढ़कर 15 से 20 प्रतिशत तक पहुंच जाता है जानते हैं क्यों क्योंकि हड्डियों के निर्माण में कैल्शियम की अहम भूमिका होती है।
अगर शरीर में इसकी कमी आ जाए तो हड्डियों से संबंधित अनेक परेशानियां शुरू हो जाती हैं। खानपान पर थोड़ा ध्यान देकर आप अपने शरीर में कैल्शियम के स्तर को संतुलित रख सकते हैं। शरीर के हर कोशिकाओं को काम करने के लिए कैल्शियम की आवश्यकता होती है। जब शरीर में कैल्शियम की कमी होती है तो रक्त, मांसपेशियों और अंतरकोशिकीय द्रवों में इसकी निश्चित मात्रा को बनाए रखने के लिए शरीर हड्डियों में स्टोर कैल्शियम का उपयोग करता है, जिससे हड्डियां काफी कमजोर होने लगती हैं। यूं तो कैल्शियम के स्रोत का नाम लेने पर सबसे पहले दिमाग में डेयरी उत्पादों का नाम आता है लेकिन इसके इतर भी कई ऐसे आहार है जिनके सेवन से शरीर में कैल्शियम की कमी को पूर किया जा सकता है।
- अंजीर में कैल्शियम और आयरन बहुत पाया जाता है साथ ही फाइबर भी कुछ कम नहीं होता। इसके नियमित सेवन से शरीर में कैल्शियम की कमी को तुरंत पूरा किया जा सकता है।
- हर रोज बादाम का सेवन करने से शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा किया जा सकता है।
- साग-सब्जी का सेवन ब्रोकली, सलाद पत्ता, पत्ता गोभी और दूसरी हरी पत्तेदार सब्जियां कैल्शियम का अच्छा स्रोत हैं।100 ग्राम हरी पत्तेदार सब्जियों में 100 से लेकर 190 मिलीग्राम कैल्शियम होता है।
- हर रोज आधा कप वाइट बींस खाने से 100mg तक का कैल्शियम प्राप्त होता है। आप चाहें तो इस दाल या सब्जी के रुप में प्रयोग कर सकते हैं। यह खाने में भी स्वादिष्ट होता है।
- अगर आप सुबह-सुबह नाशते में ओटमील का सेवन करते हैं तो आपकी हड्डियां हमेशा मजबूत रहेंगी क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। इसमें मौजूद फाइबर भी आपको स्वस्थ रखने में मददगार होता है।
- अगर आप मांसाहारी हैं तो साल्मन मछली का सेवन कर सकते हैं। यह समुद्र में रहने वाली मछली है जो कि खारे पानी से पोषण प्राप्त करती है। इस मछली को इसकी हड्डियों के साथ ही खाने की कोशिश करें क्योंकि उसमें ज्यादा कैल्शियम होता है।
- संतरे को विटामिन सी के स्रोत के रुप में जाना जाता है लेकिन इसके सेवन से शरीर को कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा भी मिलती है। इस मौसम में हर रोज संतरे का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
- टोफू सोयाबीन से बनाया जाता है, जिसमें बहुत सा कैल्शियम पाया जाता है।
- कई सूखे हर्ब जैसे, अजवाइन का फूल, सोआ और मेंहदी में बहुत सा कैल्शियम होता है। इन सभी को हम सूप और चाय आदि में मिला कर सेवन कर सकते हैं।
- अनाज में भी कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जैसे गेहूं और बाजरा।
जरूरी नहीं कि आप डेयरी उत्पाद की मदद से ही कैल्शियम प्राप्त करें। आपके पास कैल्शियम के ढेर सारे स्रोत मौजूद है इसलिए अब आपको जो पसंद हो वहीं खाएं और स्वस्थ रहें।
Read More Articles On Healthy Eating In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।