बादाम को हमेशा से सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता रहा है। याददाश्त की कमजोरी दूर करनी हो या शरीर की ताकत बढ़ानी हो, बड़े-बुजुर्ग हमेशा सलाह देते हैं कि बादाम खाओ। बादाम को लोग कच्चा भी खाते हैं, पानी में भिगोकर इसका छिलका उतारकर भी खाते हैं और रोस्ट करके या डिशेज में पकाकर भी खाते हैं। कुल मिलाकर बादाम को कैसे भी खाएं, ये आपके लिए फायदेमंद ही साबित होगा। दोपहर या शाम के स्नैक्स के लिए बादाम सबसे अच्छा विकल्प है। बच्चों को बादाम खिलाने से उनकी बुद्धि और याददाश्त बढ़ती है, साथ ही शरीर के विकास में भी मदद मिलती है।
बादाम हेल्दी है- ये बात आपने मान ली है क्योंकि दूसरे ऐसा कहते हैं। मगर क्या खुद भी कभी यह जानने की कोशिश की है कि बादाम को लोग इतना हेल्दी क्यों बताते हैं? आज हम आपको बता रहे हैं कि बादाम को सबसे हेल्दी नट्स में क्यों गिना जाता है। इसका कारण हैं बादाम में मौजूद वो 15 पोषक तत्व, जो इंसानों के शरीर के लिए बेहद जरूरी हैं। जी हां, 1 छोटा सा बादाम खाकर भी आपको ये 15 पोषक तत्व आसानी से मिल जाते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक आप सामान्य अवस्था में एक दिन में 45 ग्राम (1 मुट्ठी) बादाम खा सकते हैं।
1. विटामिन ई (Vitamin E)- विटामिन ई कोशिकाओं (सेल्स) के ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम कर देता है और सेल्स को डैमेज होने से बचाता है।
2. विटामिन बी2 (Vitamin B2)- विटामिन बी2 को राइबोफ्लेविन भी कहते हैं। ये विटामिन शरीर में एनर्जी बढ़ाता है और आपको थकान और आलस को दूर करता है। इसके अलावा ये आपके मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है और म्यूकस मेंब्रेन को स्वस्थ रखता है।
3. फॉस्फोरस (Phosphorus)- फॉस्फोरस तत्व सेल मेंब्रेन के फंक्शन को बेहतर बनाता है और सेल्स को स्वस्थ रखता है।
4. मैग्नीशियम (Magnesium)- मैग्नीशियम आपके मसल्स के इलेक्ट्रोलाइट को बैलेंस रखता है, जिससे आप डिहाइड्रेशन का शिकार होने से बच जाते हैं।
इसे भी पढ़ें:- कच्चे नहीं रात को भिगोकर खाएं बादाम, बढ़ जाएंगे पोषक तत्व और मिलेंगे ये 5 फायदे
5. प्रोटीन (Protein)- बादाम में प्रोटीन की मात्रा भी बहुत अच्छी होती है। ये प्रोटीन आपको शक्तिशाली बनाते हैं और नई मांसपेशियों और टिशूज के विकास में मदद करते हैं। इसके अलावा प्रोटीन हड्डियों की भी रक्षा करता है।
6. कैल्शियम (Calcium)- कैल्शियम हड्डियों, दांतों और मांसपेशियों के लिए एक बेहद जरूरी पोषक तत्व है। हड्डियां और दांत कैल्शियम से ही बने होते हैं।
7. फॉलेट (Folate)- फॉलेट मस्तिष्क के लिए फायदेमंद होता है और साइकोलॉजिकल फंक्शन को बेहतर बनाने के लिए जाना जाता है। इसलिए बादाम के खाने से याददाश्त तेज होती है।
8. नियासनि (Niacin)- नियासिन नर्वस सिस्टम को स्वस्थ रखता है। इससे आपकी नर्व्स यानी तंत्रिकाएं लंबी उम्र तक स्वस्थ रहती हैं।
9. थायमिन (Thiamine)- थायमिन एक ऐसा तत्व है, जो हार्ट (हृदय) के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। बादाम के सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल घटता है और गुड कोलेस्ट्ऱॉल बढ़ता है इसलिए कार्डियोवस्कुलर बीमारियों जैसे- हार्ट अटैक, स्ट्रोक आदि से बचाता है।
10. जिंक (Zinc)- जिंक आपकी त्वचा के लिए अच्छा माना जाता है। इसीलिए बादाम के सेवन से आपकी त्वचा की चमक बढ़ती है और बुढ़ापे के लक्षण दूर होते हैं। इसके अलावा जिंक प्रोटीन सिंथेसिस में भी बड़ी भूमिका निभाता है।
11. पोटैशियम (Potassium)- पोटैशियम ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए सबसे जरूरी और जीवन रक्षक पोषक तत्व है। पोटैशियम के सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
इसे भी पढ़ें:- क्या रोस्टेड काजू बादाम और पिस्ता में कम हो जाते हैं पोषक तत्व?
12. सोडियम फ्री (Sodium Free)- बादाम में सोडियम नहीं होता है इसलिए ये ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए एक बेहतरीन स्नैक साबित हो सकता है। बादाम सोडियम फ्री होता है, जबकि ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने वाला पोटैशियम इसमें होता है।
13. आयरन (Iron)- आयरन आपके शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाता है और आपको एनीमिया (खून की कमी से होने वाली बीमारी) से बचाता है। ये आयरन रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में बड़ी भूमिका निभाता है।
14. फाइबर (Fiber)- बादाम में अच्छी मात्रा में नैचुरल फाइबर होता है, जो वजन घटाने और पेट को स्वस्थ रखने में आपकी मदद करता है।
15. एनर्जी (Energy)- बादाम के सेवन से आपके शरीर में तुरंत एनर्जी आती है क्योंकि ये नैचुरल प्रोटीन, हेल्दी फैट्स और विटामिन्स से भरा होता है।
Read More Articles on Healthy Diet in Hindi
Read Next
हाई ब्लड प्रेशर से लेकर ब्लड शुगर कंट्रोल करता है बालसमिक विनेगर, जानें इसका उपयोग और अन्य फायदे
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version