रोज दौड़ लगाइए, अच्छी सेहत पाइए

फिट रहने के लिए दौड़ना सबसे अच्छा व्यायाम है, दौड़ने के लिए किसी खास तकनीक की भी आवश्यकता नहीं होती और इसके कई लाभ हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
रोज दौड़ लगाइए, अच्छी सेहत पाइए


फिट रहने के लिए दौड़ना सबसे अच्छा व्यायाम है, अन्य‍ व्यायाम की तुलना में दौड़ने के लिए किसी खास तकनीक की भी आवश्यकता नहीं होती। इससे ना केवल वजन नियंत्रित होता है बल्कि आप पर उम्र का असर भी देर से दिखाई देता है। आज की आरामतलब जीवनशैली में लोगों के पास व्यायाम के लिए समय नहीं। दौड़ने से ना केवल मांस पेशियां मजबूत होती हैं, बल्कि शरीर भी फिट रहता है।


दौड़ने के फायदे

तनावमुक्ति का साधन

तनाव को हम आधुनिक जीवनशैली से अलग नहीं कर सकते। शायद आपने पहले भी तनावमुक्ति के कई साधन अपनाये हों। इस बार प्रतिदिन कुछ देर तक दौड़ कर देखें। दौड़ना मानसिक रूप से आपको काफी राहत पहुंचाने का काम करता है।
benefits of running

स्वस्थ त्वचा चाहिए

दौड़ने से शरीर में रक्त संचार ठीक प्रकार से होता है और झुर्रियां देर से पड़ती हैं। वर्क आउट से तनाव कम होता है और आपकी त्वचा में भी चमक आती है।


प्रतिरोधी क्षमता

नियमित रूप से दौड़ लगाने वालों को एलर्जी, ठंड और खांसी जैसी सामान्‍य बीमारियां कम होती हैं। नियमित रूप से दौड़ लगाने से हमारा इम्‍यून सिस्‍टम बेहतर होता है, जिससे हम कई संभावित बीमारियों के खतरे से बचे रहते हैं।


वजन घटाये

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो दौड़ने से अच्‍छा और कुछ नहीं। दौड़ना एक बहुत अच्‍छा व्‍यायाम है, क्‍योंकि इससे काफी कैलोरी बर्न होती है। लेकिन, चोट से बचने के लिए जरूरी है कि आप धीरे-धीरे दौड़ना शुरू करें।


हड्डियां बनाये मजबूत

नियमित रूप से दौड़ लगाने से हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। इससे हड्डियों संबंधित बीमा‍रियों जैसे ऑस्टियोपोरोसिस और अर्थराइटिस होने का खतरा काफी कम हो जाता है। इसके साथ ही दौड़ने से टांगों और कूल्‍हों की हड्डियों का घनत्‍व भी बढ़ता है।


दिल बनाये मजबूत

दौड़ने से हमारे शरीर में रक्‍त प्रवाह सुधरता है, इससे हमारे दिल की सेहत पर अच्‍छा असर पड़ता है। इसके साथ ही दौड़ने से रक्‍तचाप भी कम होता है जिससे हृदय संबंधी कई रोग होने का संभावित खतरा भी कम हो जाता है।

benefits of running

ऊर्जा बढ़ाये

सुबह उठते ही आपको थकान होने लगती है। ऐसा लगता है कि जैसे आपके शरीर में बिलकुल भी ऊर्जा नहीं है। तो, आपको दौड़ने को अपने रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्‍सा बनाना चाहिए। इससे आपकी ऊर्जा का स्‍तर बढ़ेगा और आप दिन भर अधिक क्षमता से काम कर पाएंगे।


हाजमा सुधारे

दौड़ लगाने से हमारी पाचन क्रिया पर सकारात्‍मक असर पड़ता है। इससे हमारा हाजमा सही रहता है। दौड़ लगाने से आपकी कैलोरी बर्न होती है, जिससे आपको अधिक भूख लगती है। ऐसे में इस बात का ध्‍यान रखें कि आप इस दौरान हैल्‍थी स्‍नैक्‍स का सेवन करें।

दौड़ना सभी उम्र के लोगों के लिए अच्छा व्यायाम है, तो क्यों ना चिर-युवा दिखने के लिए इस आसान व्यायाम को अपनायें। अगर आपको पहले से कोई स्वास्‍थ्‍य समस्या  है, तो एक बार चिकित्सक से संपर्क ज़रूर कर लें।

Image Source : Getty

Read More Articles on Sports and Fitness in Hindi

 

Read Next

सिद्धार्थ मल्होत्रा से सीखें घर पर ही वर्कआउट करने का सबसे आसान तरीका!

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version