
हमारे स्वास्थ्य के लिए चुकंदर का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
हमारे स्वास्थ्य के लिए चुकंदर का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरूपर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होने के साथ ही प्रोटीन और वसा भी पाया जाता है। चुकंदर का सेवन अक्सर जूस, फल और सब्जी के रूप में किया जाता है। यह शुगर का भी सबसे अच्छा प्राकृतिक स्रोत है। अगर आप रोजाना 1 ग्लास चुकंदर का जूस पीते हैं तो आपको सीधे तौर पर सोडियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, सल्फर, क्लोरीन, आयोडीन, आयरन, विटामिन बी1, बी2 और विटामिन सी मिलता है। यह जूस हमारी पोषण संबंधी कई समस्याओं को भी दूर करता है। आज हम आपको बताएंगे कि चुकंदर ना सिर्फ हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा है बल्कि ये हमें कई बीमारियों से भी दूर रखता है।
इसे भी पढ़ें : खांसी से तुरंत छुटकारा दिलाता है अजवाइन का ऐसा प्रयोग
बवासीर और कब्ज
आजकल के बिगड़ते लाइफस्टाइल के चलते करीब 80 प्रतिशत लोग कब्ज और पेट की समस्याओं से परेशान रहते हैं। अगर आपको कब्ज, गैस या पेट का कोई अन्य रोग सताता है तो आपको चुकंदर का सेवन करना चाहिए। चुकंदर का रोजाना सेवन करने से कब्ज की प्रॉबल्म दूर होती है। वहीं, बवासीर के रोगियों के लिए भी यह फायदेमंद होता है। बवासीर के मरीज अगर सोने से पहले एक गिलास चुकंदर का जूस पीएंगे तो उन्हें बहुत लाभ मिलेगा।
पाचन क्रिया
पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाने में भी चुकंदर भी अहम भूमिका होती है। अगर रोजाना खाली पेट 2 चुकंदर, 2 गाजर और 1 नींबू का जूस बनाकर पीएंगे तो आपकी पाचन क्रिया काफी अच्छी रहेगी। अगर आप चाहे तो जूस में 1 चम्मच शहद मिलाकर भी पी सकते हैं।
डेंड्रफ का है काल
चुकंदर का काढ़ा और उसमें सिरका मिलाकर लगाने से डेंड्रफ की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा चुकंदर के रस में अदरक के टुकड़े को भिगोकर रात में सिर की मसाज करें। आपके बालों से डेंड्रफ दूर होने के साथ ही आपके बाल भी मजबूत और चमकदार होते हैं।
हाई ब्लडप्रेशर
चुकंदर फोलेट का अच्छा स्रोत है जो उच्च रक्तचाप के मरीज के लिए अच्छा माना जाता है। अगर आप भी उच्च रक्तचाप के मरीज है तो 1-1 कप चुकंदर और गाजर का रस, पपीता और नारंगी का रस मिलाएं। फिर इस मिक्सचर को रोजाना दिन में 2 बार पीएं।
पथरी की समस्या
चुकंदर में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ ही शरीर से पथरी को भी काटता है। चुकंदर को पानी में उबालकर उसका सूप पीने से पथरी आसानी से निकल जाती है। इसे दिन में 3 बार लें। इससे लीवर की सूजन भी कम होगी।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Healthy Eating In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।