Ayurveda Remedy To Get Rid Of Allergies: मौसम में बदलने पर लोग सर्दी-खांसी और बुखार आदि जैसी समस्याओं की चपेट में बहुत जल्दी आ जाते हैं। क्योंकि इस दौरान हमारे शरीर को मौसम के अनुसार ढलने में समय लगता है और हमारी इम्यूनिटी भी इस समय कमजोर होती है। इसलिए हम बैक्टारिया और वायरस की चपेट में बहुत जल्दी आ जाते हैं। इसकी वजह से लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिनसे छुटकारा पाने के लिए लोग एंटीबायोटिक्स का सेवन करते हैं। लेकिन डॉक्टर की सलाह के बिना दवाओं का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। अच्छी बात यह है, कि कुछ आयुर्वेदिक टिप्स को फॉलो करके आप बिना दवाओं के एलर्जी से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. अर्पणा पद्मानाभन (BAMS, Ayurveda) ने अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में आयुर्वेद के अनुसार एलर्जी को ठीक करने के लिए कुछ सरल टिप्स शेयर किये हैं। साथ ही आयुर्वेद में एलर्जी का इलाज कैसे किया जाता है, इसकी भी जानकारी शेयर की है। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
एलर्जी के कुछ आम लक्षण- Common Symptom Of Allergies
- नाक में खुजली होना, बंद और भरी हुई नाक, नाक बहना
- बलगम आना
- गले में चुभन और खराश
- आंखों से पानी आना, खुजली, लाल और सूजी हुई आंखें
- स्वाद पहचानने और सूंघने की क्षमता में परिवर्तन
- बार-बार छींक आना
View this post on Instagramटॉप स्टोरीज़
एलर्जी ठीक करने के आयुर्वेदिक उपाय- Ayurvedic Remedies For Allergies In Hindi
डॉ. अर्पणा के अनुसार, आयुर्वेद में एलर्जी को ठीक करने के लिए सबसे कफ दोष को संतुलित करने की कोशिश की जाती है। क्योंकि शरीर में कफ की अधिकता एलर्जी को ट्रिगर करती है। इसके बाद व्यक्ति के शरीर की अग्नि और मेटाबॉलिज्म को सामान्य किया जाता है। इसके अलावा, कुछ रसायन और हर्ब्स दी जाती हैं, जिससे शरीर की इम्यूनिटी मजबूत हो, साथ ही एलर्जी के कण और बैक्टीरिया लड़ने की क्षमता को बेहतर हो सके। इससे किसी भी तरह की एलर्जी से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए एक आयुर्वेदिक डॉक्टर आपको कुछ जीवनशैली में कुछ सरल बदलाव या उपाय फॉलो करने की सलाह दे सकते हैं जैसे,
1. हल्का, चिपचिपा, चिकना और स्टार्टी भोजन करने से बचें।
2. पूरा दिन घूंट-घूंट कर गुनगुना पानी पीते रहें।
3. अणु तेल के साथ नस्य क्रिया करें। नाक में 1-2 बूंद तेल की डालें और आराम करें।
4. सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच हल्दी और 1/4 काली मिर्च का पाउडर मिलाकर सेवन करें।
5. पर्याप्त पानी पिएं और हाइड्रेट रहें।
इसके बाद भी अगर किसी व्यक्ति को आराम नहीं मिलता है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। जिससे कि वे इसके मूल कारणों को समझकर आपको सही उपचार प्रदान कर सके।