आजकल की खराब लाइफस्टाइल और खान-पान में बदलाव की वजह से कब्ज की समस्या हो रही है। इस समस्या से बहुत से लोग परेशान हैं।
होती हैं ये समस्याएं
कब्ज की समस्या होने से अपच, गैस, ब्लोटिंग, चेहरे पर मुहांसे आदि की समस्या होती है। इसके अलावा कुछ अन्य समस्याएं भी होती हैं।
करें ये योगासन
ऐसे में इस समस्या से परेशान लोग इन योगासन का सहारा ले सकते हैं। इन योगासन को करने से कब्ज की समस्या खत्म होती है।
बालासन
इसे चाइल्ड पोज के नाम से भी जाना जाता है। इस योग को करने से कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है। इससे पेट मजबूत होता है, जिस वजह से पाचन तंत्र बेहतर होता है।
आंतों की सफाई
इस योगासन को करने से पेट में दबाव पड़ता है, जिससे आंतो की सफाई होती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए ये योगासन बहुत सहायक है।
त्रिकोणासन
इस योगासन को करने से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। इस आसन को करने से हड्डियों, मांसपेशियों, नसों पर दबाव पड़ता है, जिस वजह से पाचन तंत्र बेहतर होता है।
मेटाबॉलिज्म होता है तेज
इस आसन से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है, इससे पाचन तंत्र बेहतर होता है। रोजाना इस आसन को करने से पाचन दुरुस्त होता है और कब्ज की शिकायत दूर होती है।
पवनमुक्तासन
यह आसन भी कब्ज की समस्या में बहुत सहायक होता है। इस आसन को करने से ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है और ब्लड फ्लो बेहतर होता है, जिससे पाचन बेहतर होता है।
सेहत से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com