आंखों से चश्मा हटाने में मदद करेंगे ये योगासन

By Kunal Mishra
12 Oct 2022, 19:37 IST

गैजेट्स के इस्तेमाल से आंखों की रोशनी कम होने के मामले काफी बढ़ गए हैं, जिस कारण लोगों को कम उम्र में ही चश्मा पहनना पड़ रहा है। आइये जानते हैं चश्मा हटाने वाले कुछ योगासनों के बारे में।

शीर्षासन

शीर्षासन आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार होता है। यह आपके सिर और आंखों तक ऑक्सीजन की सप्लाई को बेहतर करता है, जिससे आंखों की रोशनी बढ़ती है और चश्मे को आसानी से हटाया जा सकता है।

स्टेप 1

इसके लिए पहले मैट पर वज्रासन की अवस्था में बैठ जाएं। अब अपनी कोहनियों को जमीन पर टिकाएं और लेट जाएं। अब दोनों हाथों को सिर के नीचे लाएं और पूरी शरीर को उपर उठा लें।

स्टेप 2

इस स्थिति में आपकी शरीर बिलकुल सीधी होनी चाहिए। कुछ देर खुद को इस स्थिति में रखें। अपने सिर के नीचे कोई कंबल या फिर मोटा कपड़ा लगाकर रखें।

अनुलोम विलोम

चश्मा हटाने के लिए आप अनुलोम विलोम कर सकते हैं। इससे आपकी आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसके नियमित अभ्यास से आंखों की अन्य समस्याएं भी दूर होती हैं।

स्टेप 1

इसे करने के लिए अपनी एक नाक से लंबी सांस लें और दूसरी से छोड़ें। इस दौरान अपने अंगूठे या उंगली को नाक पर रखें। जिस नाक से आप सांस ले रहे हैं उसपर उंगली न रखकर दूसरी पर रखें। इस दौरान आपको लंबी गहरी सांस लेनी है।

त्राटक

त्राटक आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा योग है। इसे करने से आपकी आंखों का फोकस बढ़ने के साथ ही दिमाग की भी एकाग्रता बढ़ती है। इसका नियमित अभ्यास आपको चश्मे से राहत दिला सकता है।

स्टेप 1

इस योग को करने के लिए एकांत में सीधे बैठ जाएं। इसे करने के लिए एक दियां जलाएं और उसे आंखों की सीध में रखकर बैठ जाएं। अब आपको इसपर एकटक देखना है। कम से कम एक मिनट तक इसका अभ्यास करें।

आंखों से चश्मा हटाने के लिए आप इन योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। सेहत से जुड़ी अन्य तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com